एक्सप्लोरर

Britain Mayor Election: प्रधानमंत्री बनने के बाद ऋषि सुनक पहले ही चुनाव में फेल, जानें इस हार के मायने

UK Local Elections Result: चुनावी नतीजों की बात करें तो कंज़र्वेटिव पार्टी को 235 सीटों का नुकसान हुआ है. साथ ही लेबर पार्टी ने 122 सीटों पर बढ़त बनाई है. लिबरल डेमोक्रेट्स को 63 सीटें मिलीं हैं.

Britain: ब्रिटिश प्रधान मंत्री ऋषि सुनक की कंज़र्वेटिव पार्टी के लिए शुक्रवार को आए स्थानीय चुनाव परिणाम निराशाजनक रहे. पिछले साल ब्रिटेन के प्रधानमंत्री का पद संभालने के बाद सुनक के लिए काउन्सलर और मेयर का चुनाव बेहद ही महत्वपूर्ण माना जा रहा था, इसे पीएम सुनक के लिए पहले बड़े चुनावी परीक्षण के रूप में देखा जा रहा था. लेकिन आम चुनाव से पहले आए चुनावी नतीजों को देख साफ़ तौर पर कहा जा सकता है कि सुनक की पार्टी को नुकसान उठाना पड़ा है. 

गुरुवार को हुए स्थानीय परिषद के चुनाव में सत्तारूढ़ रूढ़िवादियों के पक्ष में नतीजे नहीं आए. इस बात को खुद पीएम सुनक ने स्वीकार किया. प्रधानमंत्री ने स्काई न्यूज को दिए इंटरव्यू के दौरान कहा कि मेहनती रूढ़िवादी पार्षदों की हार निराशाजनक है. चुनाव में हुए पार्टी को नुकसान के बाद भी उन्होंने लोगों की प्राथमिकताओं और समस्याओं पर बात की. उन्हें वादा करते हुए कहा कि आर्थिक विकास को बहाल करना और चैनल पार करने वाले प्रवासियों के नावों को रोकना हमारी प्राथमिकता में शामिल है.  

317 परिषदों में से 230 में हुआ चुनाव 

गौरतलब है कि इंग्लैंड के बड़े हिस्से में सैकड़ों काउंसलर और कुछ स्थानीय मेयर का चुनाव करने के लिए मतदाताओं ने गुरुवार को मतदान किया. इंग्लैंड की 317 परिषदों में से 230 में यह चुनाव हुआ. अक्टूबर 2022 में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री का पद संभालने के बाद ऋषि सुनक के लिए यह चुनाव बेहद अहम माना जा रहा था. बता दें कि ब्रिटेन में स्थानीय चुनावों को अक्सर आम चुनाव के प्रतिबिंब के रूप में देखा जाता है. 

मुख्य विपक्षी लेबर पार्टी ने कहा कि हमने 230 जिलों से 8,000 से अधिक परिषद सीटों पर बढ़त बनाई है. यह हार सुनक के लिए एक आपदा की तरह रही है. मतदाताओं ने सुनक और उनकी पार्टी को उनकी विफलताओं के लिए दंडित किया है. लेबर के राष्ट्रीय अभियान समन्वयक शबाना महमूद ने कहा कि हम जनता के उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे.  

सुनक की पार्टी को 235 सीटों का नुकसान 

चुनावी नतीजों की बात करें तो कंज़र्वेटिव पार्टी को 235 सीटों का नुकसान हुआ है. साथ ही मुख्य विपक्षी लेबर पार्टी ने 122 सीटों पर बढ़त बनाई है. लिबरल डेमोक्रेट्स को 63 सीटें मिलीं हैं. लेबर ने एक बयान में कहा कि इन परिणामों के आधार पर वह कंजर्वेटिवों पर आठ अंकों की बढ़त के साथ अगला आम चुनाव जीतने की राह पर है. 

ये भी पढ़ें : 'इधर बचा है ढेर सारा खाने का सामान..', Bilawal Bhutto की दुआ सलामी के बाद सोशल मीडिया पर आए ऐसे रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'
Britain New PM: ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर फिर धरने पर बैठे अभिजीत दीपके, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
LIVE: दीपके फिर धरने पर बैठे, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget