एक्सप्लोरर

Super Mosquitoes: दुनिया से मलेरिया का होगा खात्मा, लैब में तैयार हुआ 'सुपर मच्छर', जानिए कैसे ये खत्म करेगा बीमारी

Super Mosquitoes For Malaria: मलेरिया को खत्म करने के लिए ब्रिटिश कंपनी ऑक्सीटेक ने एक सुपर मच्छर तैयार किया है. आइए जानते हैं कि इनके जरिए कैसे मलेरिया खत्म होगा.

Malaria Treatment: ब्रिटेन की एक लैब में तैयार किए गए मच्छरों के जरिए मलेरिया जैसी खतरनाक बीमारी के खात्मे की तैयारी हो रही है. अमेरिकी अरबपति बिल गेट्स ने कहा कि ब्रिटेन की बायोटेक कंपनी ऑक्सीटेक ने एक 'सुपर मच्छर' तैयार किया है, जो बीमारी फैलाने वाले मच्छरों को टक्कर दे सकता है. इनके जरिए दुनिया से मलेरिया खत्म किया जा सकता है. बिल गेट्स की तरफ से ऑक्सीटेक को फंडिंग मिलती है.

डेली स्टार की खबर के मुताबिक, मलेरिया की वजह से हर साल 6 लाख लोगों की मौत हो जाती है. ऑक्सीटेक ने जिन मच्छरों को तैयार किया है, वो सभी नर हैं. इन मच्छरों की खासियत है कि इनमें एक खास तरह का जीन मौजूद है, जो मादा मच्छरों को ज्यादा दिनों तक जिंदा रखने से रोकता है. जब सुपर नर मच्छर मादा मच्छरों के साथ संबंध बनाते हैं, तो जीन उनमें ट्रांसफर कर देते हैं, इससे मादा मच्छरों की मौत हो जाती है.

मादा मच्छरों से फैलता है मलेरिया

बिल गेट्स ने बताया कि इंसानों को सिर्फ मादा मच्छर ही काटती हैं. इनकी वजह से ही मलेरिया होता है. जबकि नर मच्छर ना तो इंसानी खून पीते हैं और न ही मलेरिया फैलाते हैं. वह मलेरिया खत्म करने के प्लान को लेकर कहते हैं कि सुपर मच्छरों की वजह से दुनिया में नर मच्छरों की तादाद बढ़ जाएगी, जबकि मादा मच्छर की संख्या कम होने लगेगी. इस तरह धीरे-धीरे दुनिया से मलेरिया का खात्मा हो जाएगा. 

ऑक्सीटेक के रिसर्च से मालूम चला है कि सुपर नर मच्छर पर्यावरण और इंसान दोनों के लिए ही खतरा नहीं हैं. बिल गेट्स ने बताया कि अभी तक दुनियाभर में एक अरब नर मच्छरों को छोड़ा गया है. इनकी वजह से किसी भी तरह का नकारात्मक प्रभाव भी नहीं देखने को मिला है. गेट्स ने कहा कि ऑक्सीटेक ने जिन मच्छरों को तैयार किया है, वो मच्छरों की तादाद को कंट्रोल करने के लिए गेम-चेंजिंग हैं.  

मच्छरों को कहां छोड़ने का बन रहा प्लान?

ब्राजील में सुपर मच्छरों की वजह से डेंगू बुखार को खत्म करने में मदद मिल रही है. अगले साल इन मच्छरों को पूर्वी अफ्रीका के जिबूती में छोड़ा जाएगा, जहां हाल के सालों में मलेरिया के मामले बढ़े हैं. जिबूती में मलेरिया से संक्रमित लोगों की तादाद 7 फीसदी है. अफ्रीकी देश इथियोपिया, सूडान, सोमालिया, केन्या, नाइजीरिया और घाना जैसे मुल्कों की 12 करोड़ से ज्यादा की आबादी में मच्छरों को छोड़ा जाएगा.

यह भी पढ़ें: कभी सोचा है एलियंस की अब तक क्यों नहीं हुई खोज? आइए जानें इसका जवाब 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा
हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'अपनी रक्षा से पीछे नहीं हटेंगे', इस्माइल बघाई बोले- युद्ध की स्थिति में ईरान
'अपनी रक्षा से पीछे नहीं हटेंगे', इस्माइल बघाई बोले- युद्ध की स्थिति में ईरान
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget