एक्सप्लोरर

Britain Biggest Mosque: साल 2015 में जल चुकी थी ब्रिटेन की सबसे बड़ी मस्जिद, अब फिर से बनकर है तैयार

Britain में आग से जल चुकी सबसे बड़ी मस्जिद को फिर से बनाने में 20 मिलियन डॉलर खर्च हुए हैं. इसमें पुर्तगाल से आयातित हल्के रंग के पत्थर का उपयोग किया गया है.

Britain News: साल 2015 में लगी एक भीषण आग के कारण ब्रिटेन की सबसे बड़ी मस्जिद को भारी नुकसान हुआ था. तबाह हो चुकी इस मस्जिद को करीब आठ साल बाद बनाकर पूरी तरह से तैयार कर दिया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार से यह मस्जिद पूरी तरह से फिर से खुलने वाली है.

गौरतलब है कि आग से मस्जिद का विशाल प्रार्थना गृह बच गया था लेकिन प्रशासनिक ब्लॉक हाउसिंग फंक्शन रूम जलकर खाक हो गए था. मस्जिद के अधिकारियों के अनुसार, मस्जिद को पुनः तैयार करने के लिए बहुत पैसों की जरुरत थी. शुरुआत में यह काम बेहद मुश्किल लग रहा था लेकिन समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर मदद की. जिस वजह से फिर से यह मस्जिद खूबसूरती के साथ कड़ी हो पाई. 

फिर से बनाने में लगे 20 मिलियन डॉलर

मस्जिद का मैनेजमेंट देख रहे अधिकारी ने बताया कि इसे फिर से बनाने में 20 मिलियन डॉलर खर्च हुए हैं. इसमें पुर्तगाल से आयातित हल्के रंग के पत्थर का उपयोग किया गया है, इसकी चमक लोगों को दूर से ही प्रभावित करेगी. अहमदिया मुस्लिम एसोसिएशन यूके के उपाध्यक्ष मोहम्मद नासिर खान ने कहा कि नया परिसर बच्चों की शिक्षा सहित बेहतर सुविधाओं की पेशकश करेगा.

उन्होंने आगे कहा कि हमें अपनी इस मस्जिद पर गर्व होना चाहिए, आपसी सहयोग की बदौलत यह फिर से बनकर खड़ी हो गई. इससे शानदार और क्या हो सकता है. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पुन: उद्घाटन में लगभग 1,500 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है, जिनमें ब्रिटिश राजनेता, राजनयिक और धार्मिक नेता शामिल हैं.

बता दें कि ब्रिटेन में लगभग 40 लाख मुसलमानों में से अहमदिया सम्प्रदाय के लगभग 35,000 अनुयायी हैं. अहमदिया सम्प्रदाय के लोग सबसे अधिक पाकिस्तान में हैं, जहां उन्हें विधर्मी माना जाता है और उनका उत्पीड़न किया जाता है.

ये भी पढ़ें: New Zealand Earthquake: भूकंप के तेज झटकों से फिर कांपी न्यूजीलैंड की धरती, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.9

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जॉर्जिया मेलोनी संग ट्रंप ने पोस्ट की तस्वीर तो भड़क गया इटली, कहा- 'लोग आते हैं और...'
जॉर्जिया मेलोनी संग ट्रंप ने पोस्ट की तस्वीर तो भड़क गया इटली, कहा- 'लोग आते हैं और...'
चीन-रूस नेवी की ताकत देख सिहर उठेगी दुनिया, संयुक्त अभ्यास का आगाज, आसमान से समंदर तक दिखाएंगे ताकत
चीन-रूस नेवी की ताकत देख सिहर उठेगी दुनिया, संयुक्त अभ्यास का आगाज, आसमान से समंदर तक दिखाएंगे ताकत
जाको-राखे साइयां, मार सके न कोय..., वेनेजुएला भूकंप के 12वें दिन मलब से जिंदा निकला तोता- Video
जाको-राखे साइयां, मार सके न कोय..., वेनेजुएला भूकंप के 12वें दिन मलब से जिंदा निकला तोता- Video
नाटो समिट से पहले इजरायल की ट्रंप से बड़ी अपील, नेतन्याहू बोले- तुर्की को F-35 न बेचे अमेरिका
नाटो समिट से पहले इजरायल की ट्रंप से बड़ी अपील, नेतन्याहू बोले- तुर्की को F-35 न बेचे अमेरिका

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
UP Weather: यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आगरा-झांसी समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आगरा-झांसी समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Spider Webs In House: सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
Video: अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
Embed widget