एक्सप्लोरर

इस्तांबुल में हुए आतंकी हमले में दो भारतीय नागरिकों की मौत

  नयी दिल्ली: नए साल के जश्न के दौरान तुर्की के इस्तांबुल में एक नाइटक्लब में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए 39 लोगों में दो भारतीय नागरिक हैं. इस हमले में कम से कम 70 लोग जख्मी हुए. हमले में जान गंवाने वाले भारतीय नागरिकों की पहचान अबीस हसन रिजवी और खुशी शाह के तौर पर हुई. अबीस पूर्व राज्यसभा सदस्य और मुंबई के बांद्रा के जानेमाने बिल्डर अख्तर हसन रिजवी के पुत्र हैं जबकि खुशी गुजरात की रहने वाली हैं. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने दो भारतीय नागरिकों की मौत की पुष्टि करते हए ट्वीट किया, ‘‘तुर्की से मेरे पास एक बुरी खबर है. इस्तांबुल हमले में हमने दो भारतीय नागरिकों को खो दिया. भारतीय राजदूत इस्तांबुल जा रहे हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘पीड़ितों के नाम हैं श्री अबीस रिजवी, पूर्व राज्यसभा सदस्य के पुत्र और गुजरात की सुश्री खुशी शाह.’’ अबीस ‘रिजवी बिल्डर्स’ के सीईओ थे और वह 2014 में आई फिल्म ‘रोर- दि टाइगर्स ऑफ दि सुंदरबंस’ सहित कई फिल्मों के निर्माता थे. सुषमा ने रिजवी और शाह दोनों के परिवारों से बात की और अपनी संवेदनाएं जाहिर की. विदेश मंत्री ने दोनों मृतकों के परिवार के उन सदस्यों के वीजा का इंतजाम कर दिया है जो इस्तांबुल रवाना होने वाले हैं. विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘मैंने अभी-अभी अबीस रिजवी के पिता श्री अख्तर हसन रिजवी से बात की है. वह और श्रीमती रिजवी भी इस्तांबुल जाना चाहते हैं. हम उनके वीजा का इंतजाम कर रहे हैं. मैंने सुश्री खुशी शाह के पिता श्री अशोक शाह से भी बात की और अपनी संवेदनाएं जाहिर की.’’ खुशी के परिवार के एक सदस्य ने बताया कि उनके भाई अक्षय शाह और रिश्तेदार हिरेन चौहान वीजा के बगैर इस्तांबुल जा रहे हैं और इस बात की तरफ सुषमा का ध्यान आकषिर्त किया. इस पर सुषमा ने कहा कि उनके वीजा का इंतजाम कर दिया गया है. सुषमा ने कहा कि तुर्की में भारतीय राजदूत राहुल कुलश्रेष्ठ से कहा गया है कि वे हवाई अड्डे पर दोनों परिवारों के सदस्यों को साथ लेने पहुंचें और सारे जरूरी इंतजाम करें. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस्तांबुल हमले में हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘इस्तांबुल में लोगों की जान के नुकसान पर तुर्की की सरकार और लोगों के प्रति शोक संवेदनाएं.’’ इस हमले में दो भारतीय सहित 15 विदेशी नागरिक मारे गए.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
Embed widget