एक्सप्लोरर

Turkey Earthquake: लाइव रिपोर्टिंग के दौरान आया भूकंप, रिपोर्टर ने ऐसे बचाई बच्ची की जान

Turkiye Earthquake: पत्रकार युकसेल अकालन ने कहा, "जब हम इलाके में राहत-बचाव के प्रयासों को लेकर रिपोर्टिंग कर रहे थे, तभी हमें लगातार दो भूकंप के झटके लगे."

Turkiye Earthquake Magnitude: तुर्किए (तुर्की) में सोमवार को आए विनाशकारी भूकंप ने हजारों लोगों की जान ले ली है. चारों तरफ से तबाही का मंजर दिखाई दे रहा है. इस बीच तुर्की में एक लाइव रिपोर्टिंग के दौरान भूकंप आ गया, जिसका पूरा मंजर कैमरे में कैद हो गया. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लोग चीख-चिल्ला रहे हैं.   

टेलीविजन रिपोर्टर युकसेल अकालन सोमवार को भूकंप थमने के बाद तुर्कीए के मालट्या की सड़कों से लाइव रिपोर्टिंग कर रहे थे, तभी उनके पैरों के नीचे से जमीन हिलने लगी. लाइव रिपोर्टिंग का वीडियो सीबीएस न्यूज़ ने जारी किया है. इसमें देखा जा सकता है कि भूकंप के झटके शुरू होते ही युकसेल अकालान और सड़क पर मौजूद अन्य लोग भागने लगते हैं. इसी दौरान कैमरामैन आसपास के भयानक मंजर को कैमरे में कैद करने की कोशिश करता है... तभी किसी इमारत के गिरने की आवाज सुनाई देती है.

देखते दी देखते बिल्डिंग जमींदोज हो गई

रॉयटर्स के मुताबिक युकसेल अकालन ने कहा, "जब हम इलाके में राहत-बचाव के प्रयासों को लेकर रिपोर्टिंग कर रहे थे, तभी हमें लगातार दो भूकंप के झटके लगे, और मेरे बाईं ओर की बिल्डिंग जमींदोज हो गई." उन्होंने कहा, वहां बहुत धूल थी. एक स्थानीय निवासी भागते हुए आया और वह धूल से ढंका हुआ था." इस दौरान रिपोर्टर युकसेल अकालन दौड़ लगाकर एक बच्ची की जान भी बचाते हुए नजर आ रहे हैं.  

2300 से ज्यादा लोगों की मौत

इस सदी के सबसे शक्तिशाली भूकंप ने सोमवार की सुबह तुर्किए (तुर्की) और सीरिया को दहला दिया. सोमवार को आए 7.8 की तीव्रता के विनाशकारी भूकंप में 2300 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 6000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है. मलबे में फंसे लोगों को बचाने के लिए राहत बचाव कार्य चल रहा है. तुर्किए में 7.8, 7.6 और 6.0 तीव्रता के लगातार तीन विनाशकारी भूकंप आए हैं.

भूकंप के बाद तुर्किए में 50 से अधिक आफ्टरशॉक्स आए. प्रत्यक्षदर्शियों ने दूसरा झटका तुर्किए की राजधानी अंकारा और इराकी कुर्दिस्तान शहर इरबिल तक महसूस किया गया. यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने कहा कि पहला 7.8 तीव्रता का भूकंप तुर्किए के शहर गजियांटेप के पास लगभग 17.9 किलोमीटर (11 मील) की गहराई पर सुबह 4:17 बजे आया.

यह भी पढ़ें: Turkiye Earthquake: 'बहुत डर गई थी, मैं अब...', भूकंप से तबाही के बाद चश्मदीदों की जुबानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
Xप्लेन: रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर का दिखाया सच तो बौखलाया पाक, कहा- 'मनगढ़ंत'
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर का दिखाया सच तो बौखलाया पाक, कहा- 'मनगढ़ंत'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget