एक्सप्लोरर

Turkiye Earthquake: 'बहुत डर गई थी, मैं अब...', भूकंप से तबाही के बाद चश्मदीदों की जुबानी

Turkiye: विनाशकारी भूकंप से बची एक महिला ने कहा कि तुर्किए में शाम को भी सुबह के जैसे ही तेज झटके लगे हैं. उसने कहा कि मैं अब अपने अपार्टमेंट में वापस नहीं जा सकती, मुझे नहीं पता कि वहां क्या हुआ होगा

Turkiye Earthquake Updates: तुर्किए और सीरिया में सोमवार (6 फरवरी) को आए 7.8 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही हुई. यहां सुबह जब भूकंप आया तब तुर्किए के कई हिस्सों में जबरदस्त बर्फबारी हो रही थी. वहीं, बारिश भी शुरू हो गई थी. इस दौरान मची तबाही में डेढ़ हजार से ज्‍यादा लोगों की जानें चली गईं.

चश्‍मदीदों ने बताई आपबीती 

बहरहाल, आपदा के कई पीडित सोशल मीडिया पर आपबीती शेयर कर रहे हैं. तुर्किए में दियारबकीर के भयभीत निवासियों ने लगभग एक सदी में आए सबसे बड़े भूकंप का डर जाहिर किया. एक शख्‍स ने कहा कि तड़के भूकंप के आते ही उनके घर सब जाग गए और फिर वहां कुछ ही देर में चीख-पुकार सुनाई देने लगीं.

'शाम को भी सुबह जैसा भूकंप आया' 

न्‍यूज एजेंसी AFP के मुताबिक, तुर्किए में सुबह के बाद शाम को भी भूकंप के झटके लगे. इस पर एक महिला तुलिन अक्‍काया ने बताया कि वो बेहद डर गई थी. उसने कहा, ''मैं बहुत डर गई थी. हम घर से बाहर हैं और संकट में हैं. एक और भूकंप आया है, जो सुबह जैसा ही था. अब मैं अपने घर नहीं लौटूंगी, पता नहीं वहां क्‍या होगा.''

इसी तरह एक और महिला ने कहा, "मैं बहुत डरी हुई हूं. मुझे (आफ्टरशॉक) इतना जोरदार लगा, जैसे जान निकल जाएगी.'' उसने कहा, ''क्योंकि मैं सबसे ऊपर की मंजिल पर रहती हूं, तो भूकंप आते ही हम घबराहट में बाहर की ओर भागे.'' 

'या अल्लाह रहम कर' 

माही नाम की महिला ने तुर्किए के विनाशकारी भूकंप की तस्‍वीर ट्वीट की. उसने कहा, ''अल्लाह तुर्किए और सीरियाई लोगों पर रहम कर.''

भूकंप से यूं डगमगा गई इमारत

एलबिस्तान के 11 किमी दक्षिण में एक चश्मदीद ने वीडियो ट्वीट किया. इसमें देखा जा सकता है कि तुर्किए के एक हिस्‍से में भूकंप से इमारत कैसे डगमगा गई. इस वीडियो को EMSC ने शेयर किया.

खराब मौसम भी बना बचाव कार्य में बाधा

वहीं, आपदा राहत बल के एक मेंबर ने कहा कि विजिबिलिटी कम होने की वजह से मिलिट्री एयरक्राफ्ट को भी टेकऑफ करने में दिक्कत हो रही है. उसने कहा कि अब सरकार रिलीफ मैटेरियल ड्रॉप-इन सिस्टम अपनाने पर विचार कर रही है. इससे एयरक्राफ्ट या हेलिकॉप्टर्स से जरूरी राहत सामग्री सीधे प्रभावित इलाकों में जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाई जाएगी.

सड़कों पर खौफजदा स्थानीय लोग 

मध्‍य तुर्किए में भूकंप के लगातार कई झटके आए हैं, जहां डरे हुए स्थानीय लोग सड़कों पर खौफजदा थे. आज तुर्की के पड़ोसी साइप्रस और लेबनान में भी भूकंप आया, जहां कई आफ्टरशॉक्स ने लगभग एक सदी में सबसे शक्तिशाली भूकंप का अहसास कराया. अब आपदा राहत एवं बचाव दल मलबे से लोगों की तलाश कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: देखिए तुर्किए में आए विनाशकारी भूकंप का वीडियो, ताश के पत्तों की तरह ढह गई कई मंजिला इमारत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल ने बसीज कमांडर और लारिजानी की मौत का किया दावा, जानें ईरान के लिए कितना बड़ा नुकसान
इजरायल ने बसीज कमांडर और लारिजानी की मौत का किया दावा, जानें ईरान के लिए कितना बड़ा नुकसान
US-Israel-Iran War Live: 'हमें NATO के मदद की जरूरत नहीं', जंग के बीच यूरोप पर भड़के ट्रंप
LIVE: 'हमें NATO के मदद की जरूरत नहीं', जंग के बीच यूरोप पर भड़के ट्रंप
'वे हमारे लिए कुछ नहीं...' NATO देशों की 'ना' से भड़के डोनाल्ड ट्रंप, ईरान से जंग के बीच किया बड़ा दावा
'वे हमारे लिए कुछ नहीं...' NATO देशों की 'ना' से भड़के ट्रंप, ईरान से जंग के बीच किया बड़ा दावा
Pakistan Afghanistan War Live: नरसंहार को सैन्य कार्रवाई का रूप....', काबुल पर पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक पर भारत ने लगाई लताड़
Live: नरसंहार को सैन्य कार्रवाई का रूप....', काबुल पर पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक पर भारत ने लगाई लताड़

वीडियोज

Mojtaba Khamenei जिंदा या मुर्दा?
Nita Ambani receives the KISS Humanitarian Award, honored for her work in education and women's empowerment
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच क्या ट्रंप हो गए हैं परेशान?
Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
वेज या नॉन वेज? कुलदीप-वंशिका के ग्रैंड रिसेप्शन में कैसा खान परोसा गया? देखें मेन्यू
वेज या नॉन वेज? कुलदीप-वंशिका के ग्रैंड रिसेप्शन में कैसा खान परोसा गया? देखें मेन्यू
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता
US-Israel-Iran War Live: 'हमें NATO के मदद की जरूरत नहीं', जंग के बीच यूरोप पर भड़के ट्रंप
LIVE: 'हमें NATO के मदद की जरूरत नहीं', जंग के बीच यूरोप पर भड़के ट्रंप
Video: डेढ़ लाख रुपये का फोन चला रहा गोलगप्पा बेचने वाला वेंडर, वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश
डेढ़ लाख रुपये का फोन चला रहा गोलगप्पा बेचने वाला वेंडर, वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश
16-18 करोड़ रुपये में आता है ये छोटा सा इंजेक्शन, जानिए किस बीमारी में होता है इस्तेमाल
16-18 करोड़ रुपये में आता है ये छोटा सा इंजेक्शन, जानिए किस बीमारी में होता है इस्तेमाल
Embed widget