एक्सप्लोरर

Turkiye-Syria Survivor: 'जूते में पेशाब किया और फिर पी ली', मलबे में 4 दिनों तक दबे रहे शख्स ने सुनाई दर्दनाक कहानी

Turkiye: तुर्किए के भूकंप प्रभावित क्षेत्र में रहने वाली गुलहान विशने, जो 17 साल की है. उसने आपबीती सुनाते हुए कहा कि, जब भूकंप आया तो मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा था.

Turkiye-Syria Earthquake: तुर्किए (Turkiye) में आए भूकंप के नौ दिन बाद भी बचाव कार्य चल रहा है. मलबे के नीचे दबे लोगों को निकालने का काम चल रहा. अभी तक हजारों लोगों को मलबे से जिंदा भी निकाला जा चुका है. हालांकि इसके बावजूद 10 प्रभावित प्रांतों में कई अभियान बड़े पैमाने पर शवों को बरामद किए जा रहे हैं. तुर्किए में आए भूकंप में अब तक 41 हजार लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं कई हजार लोग बीमार है.

दक्षिणी तुर्किए के उस्मानिया में एक अस्पताल में, कुछ बचे लोगों ने अपने ढहे हुए घरों के नीचे फंसे होने की डारावनी बातें शेयर कीं और यहां तक कि उनके लिए आगे की जिंदगी क्या हो सकती है, इसकी एक झलक भी पेश की. वहां पर हालात इस कदर खराब हो चुके हैं कि लोगों को जिंदा बच जाने के बाद भी भूख,प्यास और मौसम की मार से मर जाने का डर सता रहा है.

अम्मी की छाती की हड्डियां टूट गईं

तुर्किए के भूकंप प्रभावित क्षेत्र में रहने वाली गुलहान विशने, जो 17 साल की हैं. उसने आपबीती सुनाते हुए कहा कि, जब भूकंप आया तो मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा था कि मैं क्या करूं. भूकंप आने के बाद मैं दरवाजे के तरफ भागी, तभी अचानक हमारी एक मंजिला इमारत मेरे और मेरी अम्मी के ऊपर जा गिरी. इसमें मेरे टखने टूट गए. मुझे लगा कि मैं मर जाऊंगी. वहां से निकलना मुश्किल लग रहा था. धूल की वजह से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, मेरी अम्मी की छाती की हड्डियां टूट गई थी, इसके बावजूद वो मुझे बचाने की कोशिश कर रही थी. मैं चार घंटे तक नीचें फंसी रही, तब जाकर मुझे बचाया गया.

हम अपने बच्चों की चिंता करते हैं

ओजलेम विनशे की मां ने बताया कि जब भूकंप आया तो मेरे पीछे एक दरवाजा था. मैंने एक पत्थर से दरवाजा तोड़ा और थोड़ी रोशनी देखी. मैंने खुद को थोड़ा बाहर निकाला और पड़ोसियों से मदद मांगने के लिए आवाज दी. कुछ देर के बाद आए एक आफ्टरशॉक ने कुछ मलबे को अलग कर दिया कर दिया और मुझे बाहर निकलने का मौका मिला. मेरी पसलियां टूट चुकी थी. मैं अपनी बेटी को खोजने की कोशिश कर रही थी. हमलोग माता-पिता के रूप में अपनी चिंता नहीं करते, जितना हम अपने बच्चों की चिंता करते हैं. ऑपरेशन के बाद गोलियां खाने के बाद भी मुझे नींद नहीं आती है, जब भी मैं आंखें बंद करती हूं तो मुझे बस अपनी बेटी की मदद के लिए चिल्लाने की आवाज सुनाई देती है. मुझे ब्रेस्ट कैंसर है. इसके बावजूद मैं काम करती हूं और तलाकशुदा हूं.

पेशाब करके पिया

तुर्किए के मऊरूत बाबाऊग्लु पेशे से एक कार मैकेनिक हैं. उन्होंने भूकंप के बाद हुई बातों को शेयर करते हुए बताया कि जब भूकंप आया तो मैं सीढ़ियों से नीचे भागा. मैं दूसरी और तीसरी मंजिल के बीच पहुंचा, तभी इमारत ढह गई और मैं सीढ़ी में मलबे में दब गया. मैं इतनी बड़ी जगह में था कि मैं मुड़ सकता था और थोड़ा हिल सकता था, लेकिन मेरा हाथ फंस गया था. चारों तरफ घना अंधेरा था. मऊरूत बाबाऊग्लु फंसे रहने के दौरान जाग रहे थे. वो सीढ़ियों के मलबे के बीच उल्टे लटके हुए थे, जिसे उनके पैर सुन्न हो गए थे, सारा खून उनके सिर पर चला गया था. तीन दिनों से अधिक समय के बाद उनको पेशाब पीना पड़ा. प्यास की वजह से जूते में पेशाब करके पी लिया. इसके बाद उन्हें उल्टी हो गई. उन्होंने बताया कि उन्हें 4 दिन के बाद पूरे 96 घंटे बाद बचाया गया.

ये भी पढ़ें:Turkiye-Syria Earthquake: 8 दिनों बाद मलबे से 5 लोगों को किया गया रेस्क्यू, अब तक 37000 से अधिक लोगों की गई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget