एक्सप्लोरर

Earthquake In Turkiye: 7 की तीव्रता से शुरू होती है तबाही! समझिए कितना खतरनाक है तुर्किए में आया भूकंप

Earthquake: 7 और उससे ज्यादा तीव्रता का भूकंप ही तबाही मचाने के लिए काफी होता है. 2010 में हैती में आए भूकंप की तीव्रता 7 मापी गई थी और उसमें 3 लाख से ज्यादा लोग मारे गए थे.

Earthquake In Turkiye: तुर्किए में भूकंप के भयंकर झटके (Earthquake In Turkiye) महसूस किए गए हैं. तुर्किए और सीरिया में 7.8 तीव्रता का यह भूकंप इतना खतरनाक था कि इसमें अब तक कम से कम 47 लोगों की मौत (15 People Died) हो गई है. कई इमारत मलबे में तब्दील हो चुकी है. आपको जानकर हैरानी होगी कि 7 तीव्रता का भूकंप ही तबाही मचाने के लिए काफी होता है. रिक्टर स्केल की रेंज के लिहाज से इस झटके को काफी भयावह माना जाता है. चलिए आपको समझाते हैं रिक्टर स्केल का पूरा गणित और कितना खतरनाक है तुर्किए में आया भूकंप? 

बीएनओ न्यूज (BNO News) के मुताबिक भूकंप के बाद तुर्किए ने अंतरराष्ट्रीय सहायता (International Aid) की अपील की है. यह अपील तब की जाती है जब देश किसी बड़े संकट का सामना कर रहा होता है. इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां भूकंप ने कितना विकराल रूप दिखाया है. सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही वीडियो में देखा गया कि लोग कैसे चीख पुकार कर इधर से उधर भाग रहे हैं. 

मौत का खतरा 

7 तीव्रता के बाद तबाही की शुरुआत मानी जाती है. इससे पार आंकड़ा पहुंचने पर जनहानि होने की पूरी संभावना रहती है. यहां तक की इमारतें गिरने लगती हैं और जमीन पर दरारें भी देखने को मिलती हैं. इस तबाही से कई लोगों की जान जा सकती है. तुर्किए में भी हालात अभी ऐसा ही बने हुए हैं. 12 जनवरी 2010 में हैती में आए भूकंप की तीव्रता 7 मापी गई थी और उसमें 3 लाख से भी ज्यादा लोगों की मौत हुई थी. 

वहीं, 27 जुलाई 1976 को चीन के तांगशान में 7.5 की तीव्रता से आए भूकंप में 2 लाख से ज्यादा लोग मारे गए थे. 26 दिसंबर 2004 को इंडोनेशिया के सुमात्रा में  9.1 की तीव्रता से आया था जिसमें 2,27,898 मौतें हई थीं. इन घटनाओं से देखा जा सकता है कि 7 तीव्रता से ज्यादा के भूकंप ने अपनी कितनी खौफनाक छाप छोड़ी है. 

तुर्किए के हालात 

हालांकि, अभी तक तुर्किए में आए भूकंप की तस्वीर पूरी तरह से साफ नहीं हो सकती है. भूकंप की तीव्रता को लेकर भी सभी के अलग-अलग बयान सामने आ रहे हैं. भूकंप राजधानी अंकारा और तुर्किए के अन्य शहरों में महसूस किया गया था. तुर्की के आंतरिक मंत्री सुलेमोन सोयलू (Suleymon Soylu) ने कहा कि 10 शहर प्रभावित हुए हैं. इनमें गाजियांटेप, कहारनमारस, हटे, उस्मानिया, आदियामन, मलत्या, सानलिउर्फा, अदाना, दियारबाकिर और किलिस शामिल हैं. 

ये भी पढ़ें: 

Earthquake In Turkey: तुर्किए में शक्तिशाली भूकंप से 15 लोगों की मौत, ताश के पत्तों की तरह ढहीं इमारतें, 7.8 मापी गई तीव्रता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Iran War LIVE: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
Live: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
US-ईरान की नई टेंशन से गर्त में जाएगा पाकिस्तान! एक्सपर्ट का बड़ा दावा, कहा- 'अब शहबाज के सामने...'
यूएस-ईरान की नई टेंशन से गर्त में जाएगा पाकिस्तान! एक्सपर्ट का बड़ा दावा, कहा- 'अब शहबाज के सामने...'
Iran Oil Tanker Attack: क्या तेल के दाम कम न हो इसलिए किए गए होर्मुज में जहाजों पर हमले? जानें इसके पीछे का असली खेल
तेल के दाम कम न हो इसलिए किए गए होर्मुज में जहाजों पर हमले? जानें इसके पीछे का असली खेल
इधर ट्रंप ने दी ईरान को तबाही की धमकी, उधर EU भी होर्मुज को लेकर गुस्से से हुआ लाल, जंग की आहट के बीच लिया बड़ा फैसला
इधर ट्रंप ने दी ईरान को तबाही की धमकी, उधर EU भी होर्मुज को लेकर गुस्से से हुआ लाल, जंग की आहट के बीच लिया बड़ा फैसला

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
Embed widget