एक्सप्लोरर

Turkiye-Syria Earthquake: तुर्किए और सीरिया में हालात बदतर, विनाशकारी भूकंप से अबतक 24,680 मौत, 85 हजार से ज्यादा घायल

Turkiye-Syria Earthquake News: तुर्किए (Turkiye) और सीरिया (Syria) में शवों को दफनाने के लिए जगह नहीं मिल रही है. अस्थाई कब्रिस्तान बनाकर उन्हें दफनाने के इंतजाम किए जा रहे हैं.

Turkiye Syria Devastating Earthquake: तुर्किए (तुर्की) और सीरिया में 6 फरवरी को आए विनाशकारी भूकंप (Deadly Earthquake) से तबाही मची हुई है. भीषण आपदा में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. मलबे के ढेर बिखरे पड़े हैं और चारों तरफ चीख-पुकार और मातम है. तुर्किए (Turkey) और सीरिया (Syria) में अबतक मृतकों की संख्या बढ़कर 24 हजार के पार हो गई है.

तुर्किए और सीरिया में भारत समेत दुनियाभर से बचावकर्मी भूकंप पीड़ितों (Earthquake Victims) की मदद में जुटे हैं. मलबे से अभी भी शव निकाले जा रहे हैं.

तुर्किए और सीरिया में भूकंप से तबाही

तुर्किए और सीरिया में भूकंप से हुई तबाही के बाद हालात बदतर होते जा रहे हैं. जान गंवाने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. नए आंकड़ों के अनुसार, अब तक 24 हजार 680 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, इस आपदा में 85 हजार से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है. तुर्किये में 20,213 लोगों की जान जा चुकी है और 80 हजार से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है. कई जगह अस्थाई कब्रिस्तान बनाकर शवों को दफनाने के इंतजाम किए जा रहे हैं.

सीरिया में कितने लोगों की मौत?

वहीं, सीरिया (Syria) में 4,467 लोगों की जान गई है और 5 हजार से ज्यादा जख्मी हैं. अंतरराष्ट्रीय न्यूज एजेंसी बीएनओ ने यह जानकारी दी है. मृतकों की संख्या इतनी अधिक हो गई है कि जगह कम पड़ रही है. सीरिया में मारे गए लोगों को दफनाने के लिए सामूहिक कब्रें बनाई जा रही हैं. अभी बड़ी संख्या में लोग मलबे के नीचे फंसे हुए हैं. ऐसे में मृतकों और घायलों की संख्या में कई गुना ज्यादा बढ़ोतरी होने की आशंका है. 

अबतक हुई मौत और जख्मी लोगों के आंकड़े

• कुल मौत- 24,680

• कुल घायल- 85,349

• तुर्किए- 20,213 मौत

• तुर्किए- 80,052 घायल

• सीरिया- 4,467 मौत

• सीरिया-  5,297 घायल

ये भी पढ़ें:

Russia Ukraine War: रूस ने एक घंटे में यूक्रेन पर दागीं 17 मिसाइलें, पहली बार ऐसा हमला, कई एनर्जी सेंटर हुए तबाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान के बुशहर समेत कई शहरों में भीषण धमाके, अमेरिका का नए अटैक से इनकार, ट्रंप ने नेतन्याहू से फोन पर क्या की बात?
ईरान के बुशहर समेत कई शहरों में भीषण धमाके, अमेरिका का नए अटैक से इनकार, ट्रंप ने नेतन्याहू से फोन पर क्या की बात?
PoK प्रदर्शन के 31वें दिन पाक रेंजर्स ने फिर दिखाई बर्बरता, फायरिंग में 2 की मौत और 13 घायल
PoK प्रदर्शन के 31वें दिन पाक रेंजर्स ने फिर दिखाई बर्बरता, फायरिंग में 2 की मौत और 13 घायल
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूएस एयरफोर्स और नेवी ने ईरान में कहां-कहां बरपाया बारूदी कहर? तेहरान ने कुछ ऐसे दिया जवाब
यूएस एयरफोर्स और नेवी ने ईरान में कहां-कहां बरपाया बारूदी कहर? तेहरान ने कुछ ऐसे दिया जवाब

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget