एक्सप्लोरर

Turkiye Earthquake: भूकंप से तबाही के 5वें दिन मलबे से बचाया 10 दिन का बच्चा, बचावकर्मी बोले- 'इंशाअल्लाह...', वायरल हुई तस्वीर

Turkiye-Syria Earthquake Updates: भूकंप प्रभावित पश्चिमी एशिया के देशों तुर्किए और सीरिया में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. 5 दिन हो गए हैं, तुर्किए में अब तक 30 हजार से ज्यादा लोगों को बचा लिया गया है.

Rescue Operation In Turkiye: तुर्किए और सीरिया में 6 फरवरी को आए 7.8 तीव्रता के भूकंप (Earthquake) से अब तक 25 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. 80 हजार से ज्‍यादा लोग जख्‍मी हुए हैं. वहीं, हजारों इमारतें ढहने से कई शहरों में मलबे के ढेर लगे हुए हैं. कई देशों के हजारों बचावकर्मी मलबे के ढेर से लोगों को बचाने में जुटे हैं. तुर्किए के हैते प्रांत में एक नवजात को 90 घंटों बाद रेस्‍क्‍यू किया गया.

बचाया गया नवजात, मां बेहोश मिली

यह बच्‍चा महज 10 दिन पहले पैदा हुआ है, और उसके परिजनों की भूकंप से जान चली गई है. तुर्किए की डिजास्‍टर एजेंसी की ओर से बताया गया कि बचावकर्मियों ने बच्‍चे की मां को भी निकाला है. उसकी मां को होश में लाने की कोशिश की जा रही है, उसे एक स्ट्रेचर पर वहां से अस्‍पताल ले जाया गया है. इस दौरान "इंशाअल्लाह" (ईश्वर की इच्छा) के बोल गूंजे.

इस्‍तांबुल के मेयर ने ट्विटर पर शेयर की तस्वीर

बच्‍चे की तस्वीर को तुर्किए में इस्‍तांबुल के मेयर ने ट्विटर पर शेयर किया. उन्‍होंने बताया कि इसी तरह कई छोटे बच्चों को मलबे से निकाला गया है. भूकंप के बाद जीवित बचे लोगों की तलाश करते-करते कर्मचारियों में पांचवें दिन थकान आ गई, इसके बावजूद वे रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन में जुटे हैं. इस्‍तांबुल के मेयर के मुताबिक, तबाही के 5वें दिन शिशु और उसकी मां को एक ढही हुई इमारत के मलबे के अंदर से निकाला गया है.

इसी तरह बचावकर्मियों ने भूकंप आने के 103 घंटे बाद एक महिला को मलबे से निकाला. कर्मचारियों ने उसके चेहरे पर ऑक्सीजन मास्क लगाया और उसे सुरक्षित स्थान पर ले गए. ऐसी अनगिनत तस्‍वीरें हैं, जो पीड़ितों के बीच आशा की किरण बन रही हैं. तुर्किए सरकार ने अपने 15 हजार से ज्‍यादा बचावकर्मियों को आपदाग्रस्‍त इलाकों में तैनात कर रखा है.

भारत समेत 70 से ज्‍यादा देशों ने तुर्किए और सीरिया में आपदा-राहत टीमें भेजी हैं. साथ ही पीडितों के लिए खाना-कपड़े और अन्‍य चीजें भी पहुंचाई हैं.

यह भी पढ़ें: अब तक 23000 से अधिक लोगों की गई जान, 108 घंटे बाद मलबे से निकाले गए मां और उसके 3 बच्चे | 10 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने हमास से डील के लिए भेजा अपना दामाद, गाजा पर क्या हुई बात?
ट्रंप ने हमास से डील के लिए भेजा अपना दामाद, गाजा पर क्या हुई बात?
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?
इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget