एक्सप्लोरर

US प्रेसिडेंशियल कैंडिडेट तुलसी गबार्ड ने पीएम का किया वेलकम, 'हाउडी मोदी' में शामिल नहीं होने के लिए माफी मांगी

मोदी और ट्रंप जहां 22 सितंबर को भारतीय-अमेरिकी समुदाय द्वारा आयोजित 'हाउडी मोदी' के मंच पर एक साथ नजर आएंगे. तुलसी गबार्ड ने एक वीडियो संदेश में कहा, "नमस्ते! मैं प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका की यात्रा पर उनका हार्दिक स्वागत करना चाहती हूं.''

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों के लिए पहली भारतीय मूल की महिला उम्मीदवार तुलसी गबार्ड ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया है. वहीं 22 सितंबर को ह्यूस्टन में 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम में शामिल होने में सक्षम नहीं होने पर उन्होंने माफी भी मांगी है. संयुक्त राज्य अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी की सदस्य गबार्ड ने स्पष्ट किया कि वह अपने निर्धारित प्रेसिडेंशियल कैंपेन से संबंधित पूर्व प्रतिबद्धताओं की वजह से कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो पाएंगी.

तुलसी गबार्ड ने एक वीडियो संदेश में कहा, "नमस्ते! मैं प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका की यात्रा पर उनका हार्दिक स्वागत करना चाहती हूं. मुझे खेद है कि मैं पहले से निर्धारित राष्ट्रपति चुनाव प्रचार कार्यक्रमों के कारण वहां शामिल नहीं हो पाऊंगी.'' उन्होंने कहा, ''मैं वास्तव में बहुत खुश हूं कि हमारे देश से बहुत सारे भारतीय अमेरिकियों के साथ-साथ कांग्रेस के सहयोगी भी वहां आ रहे हैं.''

भारत को एशिया-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका के सबसे महत्वपूर्ण साझेदारों में से एक के रूप में बताते हुए, उन्होंने कहा, "भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और एशिया-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका के सबसे महत्वपूर्ण साझेदारों में से एक है. अगर हम दुनिया को प्रभावित करने वाले जलवायु परिवर्तन से निपटने, परमाणु युद्ध और परमाणु प्रसार को रोकने और हमारे लोगों की आर्थिक भलाई में सुधार लाने जैसे मुद्दों को संबोधित करते हैं तो साथ मिलकर काम करें."

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार देर रात करीब एक हफ्ते के अमेरिका दौरे पर रवाना होंगे. लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज कर सत्ता में लौटे पीएम मोदी की दूसरी पारी में यह पहली अमेरिका यात्रा है. प्रधानमंत्री के तौर पर इस सबसे लंबे अमेरिका प्रवास में मोदी जहां वैश्विक नेता के बदले अवतार में नजर आएंगे. वहीं दुनिया के एजेंडा का रुख तय करने वाले नए भारत की दमदार आवाज को भी रखते दिखाई देंगे.

तीन दिन में दो बार मिलेंगे मोदी-ट्रंप

अमेरिका में मोदी की मौजूदगी के नए दबदबे का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उनसे महज तीन दिनों में दो बार मुलाकात करेंगे. मोदी और ट्रंप जहां 22 सितंबर को भारतीय-अमेरिकी समुदाय द्वारा आयोजित 'हाउडी मोदी' के मंच पर एक साथ नजर आएंगे. वहीं 24 सितंबर को राष्ट्रपति ट्रंप भारतीय प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय मुलाकात भी करेंगे. तीन महीनों के दौरान यह चौथा मौका होगा जब दोनों नेता मिल रहे होंगे.

यह भी पढ़ें-

Watch: सांसद नुसरत जहां और मिमी चक्रवर्ती ने दुर्गा पूजा से पहले किया धमाकेदार डांस, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
'न जेल का डर, न मौत का', शेख हसीना ने भारत से बांग्लादेश को ललकारा, पढ़ें पूरा संबोधन
'न जेल का डर, न मौत का', शेख हसीना ने भारत से बांग्लादेश को ललकारा, पढ़ें पूरा संबोधन
ट्रंप ने ईरान पर क्यों नहीं किया वर्ल्ड वॉर जैसा अटैक? किया खुलासा
ट्रंप ने ईरान पर क्यों नहीं किया वर्ल्ड वॉर जैसा अटैक? किया खुलासा
ट्रंप के टैरिफ बम से अमेरिका घायल, अमेरिकन्स का हो गया तगड़ा नुकसान, जानें कैसे
ट्रंप के टैरिफ बम से अमेरिका घायल, अमेरिकन्स का हो गया तगड़ा नुकसान, जानें कैसे

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget