एक्सप्लोरर

280 से अधिक मौतों के बाद इंडोनेशिया में फिर से सुनामी का खतरा

ऐसी आशंका है कि इंडोनेशिया में सुनामी फिर से कहर बरपा सकती है. देश में शनिवार को आई सुनामी में 281 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 1000 से ज़्यादा लोग घायल हो गए.

जकार्ता: इंडोनेशिया के अनाक क्रेकाटोआ ज्वालमुखी की सक्रियता को देखते हुए तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को समुद्र तटों से दूर रहने की चेतावनी दी गई है. ऐसी आशंका है कि सुनामी फिर से कहर बरपा सकती है. देश में शनिवार को आई सुनामी में 281 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 1000 से ज़्यादा लोग घायल हो गए. बीबीसी के मुताबिक, ऐसा माना जा रहा है कि ज्वालामुखी फटने से समुद्र के भीतर हुए भूस्खलन की वजह से सुनामी आई. क्रेकाटोआ ज्वालामुकी रविवार को दोबारा फटा. चार्टर विमान से शूट किए गए वीडियो में सुमात्रा और जावा के बीच सुंडा स्ट्रेट में तबाही का मंजर कैद हुआ है.

राष्ट्रपति जोको विडोडो ने पीड़ितों के प्रति शोक जताते हुए लोगों से धैर्य बनाए रखने का आग्रह किया है. सड़कें बाधित होने से बचाव कार्य बाधित हुआ है. पीड़ितों की तलाश में मदद के लिए क्षतिग्रस्त क्षेत्रों में मलबे को हटाने के लिए भारी उपकरण लाए जा रहे हैं. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रमुख सुतोपो पुरवो नुगरोहो ने जावा में संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकीय एजेंसी की ओर से सुझाव हैं कि लोगों को समुद्र तट से दूरी बनाए रखनी चाहिए और वहां किसी तरह की गतिविधियों में संलिप्त नहीं रहना चाहिए."

उन्होंने कहा, "अनाक क्रेकाटोआ ज्वालामुखी के फिर से सक्रिय होने की वजह से फिर से सुनामी आने की संभावना है." गौरतलब है कि शुक्रवार को ज्वालामुखी दो मिनट और 12 सेकेंड के लिए फटा और उससे निकले धुएं का गुबार 400 मीटर तक ऊंचा उठा. सुनामी की वजह से बड़ी संख्या में इमारतें नष्ट हो गईं, लहरों में कारें बह गईं, तानजुंग लेसुंग बीच रिसॉर्ट सहित कई लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में पेड़ जड़ से उखड़ गए.

इंडोनेशिया: एक साल में लगभग 2800 की मौत, जानें- आख़िर इस देश में क्यों आते हैं इतने भूकंप और सुनामी

सोशल मीडिया पर जारी वीडियो फुटेज में समुद्र की एक बड़ी लहर को एक रिसॉर्ट को तबाह करते देखा जा सकता है. इसी रिसॉर्ट में इंडोनेशिया का एक लोकप्रिय रॉक बैंड 'सेवेंटीन' परफॉर्म कर रहा था, जो सुनामी में बह गया. अधिकारियों का कहना है कि जावा के पाडेंलांग पर्यटन स्थल में 160 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी. सुमात्रा में साउथ लामपुंग में 48 लोगों की मौत हो गई थी. अधिकारियों का कहना है कि अभी तक किसी विदेशी नागरिक के मरने की ख़बर नहीं है.

ये भी देखें

इंडोनेशिया में प्रलय: सुनामी के कहर में अब तक दो सौ से ज्यादा लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप की सांसद पर 3 स्टाफ के साथ संबंध का आरोप, क्या है पूरा मामला?
ट्रंप की सांसद पर 3 स्टाफ के साथ संबंध का आरोप, क्या है पूरा मामला?
ट्रंप ने बढ़ाई भारतीयों की टेंशन, H-1B वीजा की 1 लाख डॉलर की फीस साल भर के लिए बढ़ाई
ट्रंप ने बढ़ाई भारतीयों की टेंशन, H-1B वीजा की 1 लाख डॉलर की फीस साल भर के लिए बढ़ाई
रूसी 'हाइब्रिड खतरे' पर मैक्रों की चेतावनी, फ्रांस में हाई अलर्ट
रूसी 'हाइब्रिड खतरे' पर मैक्रों की चेतावनी, फ्रांस में हाई अलर्ट
'बड़ा धोखेबाज...', मक्का पैक्ट को लेकर पाकिस्तान पर बरसे US के पूर्व NSA
'बड़ा धोखेबाज...', मक्का पैक्ट को लेकर पाकिस्तान पर बरसे US के पूर्व NSA

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji, Dheeraj और Narmada निकले कार में लाश ठिकाने लगाने! कौन है असली कातिल?
Bollywood News: कंगना का रामायण के लुक्स पर तंज? नितेश तिवारी की फिल्म पर उठे सवाल (19.09.2026)
Bigg Boss 20: Uditi Singh और Aasif Khan के Clash के बाद सवाल, क्या Uditi हैं ‘Bigg Boss Material’?
Diljit Dosanjh ने Govinda को बताया Legendary, बोले- ‘उनके जैसा कोई नहीं हुआ और न होगा’
SRK ने Dhurandhar के दोनों Parts को किया पसंद, Ranveer Singh की फिल्म पर बोले- ‘Loved Both Parts’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नंदीग्राम उपचुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार को 3 अक्टूबर तक भेजा जेल, कल हुए थे अरेस्ट
नंदीग्राम उपचुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार को 3 अक्टूबर तक भेजा जेल, कल हुए थे अरेस्ट
अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर, लखनऊ में 35 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट
अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर, लखनऊ में 35 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट
AFG टी20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिली जगह, गौतम गंभीर बने वजह; खुला राज
AFG टी20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिली जगह, गौतम गंभीर बने वजह
Netflix पर गर्दा उड़ा रहीं ये 10 फिल्में-सीरीज, 2 ने थिएटर्स में कमाए थे 200 करोड़ से ज्यादा
Netflix पर गर्दा उड़ा रहीं ये 10 फिल्में-सीरीज, 2 ने कमाए 200 करोड़ से ज्यादा
पंजाब पुलिस की हिरासत में रवनीत सिंह बिट्टू, CM मान की गाड़ी पर फेंकी शराब की बोतल
पंजाब पुलिस की हिरासत में रवनीत सिंह बिट्टू, CM मान की गाड़ी पर फेंकी शराब की बोतल
काजल राघवानी को देखने के लिए बेकाबू भीड़, गाड़ी पर किया हमला, पत्थरबाजी में टूटे शीशे
काजल राघवानी को देखने के लिए बेकाबू भीड़, गाड़ी पर किया हमला, पत्थरबाजी में टूटे शीशे
Pencil Marks On Wall: क्या आपके बच्चे ने भी गंदी कर दी दीवार? मिनटों में ऐसे करें साफ
क्या आपके बच्चे ने भी गंदी कर दी दीवार? मिनटों में ऐसे करें साफ
अभिषेक या संजू नहीं, इस खिलाड़ी को मिला इम्पैक्ट प्लयेर ऑफ द सीरीज मेडल
अभिषेक या संजू नहीं, इस खिलाड़ी को मिला इम्पैक्ट प्लयेर ऑफ द सीरीज मेडल
Embed widget