एक्सप्लोरर

चीन ने बढ़ाया टैरिफ तो भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमें उनकी कोई जरूरत नहीं

ट्रेड वॉर को लेकर चीन और अमेरिका में टकराव बढ़ता ही जा रहा है. शुक्रवार को अमेरिकी उत्पादों पर चीन द्वारा दो नए शुल्क लगाए जाने पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भड़क गए.

बीजिंग: चीन ने शुक्रवार को कहा कि वह अमेरिका से आयात किए जाने वाले 75 अरब डॉलर के उत्पादों पर दस प्रतिशत का जवाबी शुल्क लगाएगा. ट्रंप ने चीन से आयातित 300 अरब डॉलर की वस्तुओं पर नया शुल्क लगाने की धमकी दी थी. इसी के जवाब में चीन ने यह कदम उठाया है.

चीन के इस कदम के बाद अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जवाबी कार्रवाई की बात कही है. इसके साथ ही उन्होंने चीन को खड़ी-खोटी भी सुनाई है. उन्होंने कहा है कि अमेरिका को चीन की कोई जरूरत नहीं है. ट्रंप ने कहा, ''हमारे देश को इतने सालों में चीन में खरबों डॉलर का नुकसान हुआ है. उन्होंने एक साल में अरबों डॉलर कीमत की हमारी बौद्धिक संपदा चुराई है और वे यह जारी रखना चाहते हैं, लेकिन मैं यह नहीं होने दूंगा.''

ट्रंप ने कहा कि हमें चीन की जरूरत नहीं है. अगर ईमानदारी से कहूं तो हम उनके बिना बेहतर होंगे. व्यापार युद्ध पहले ही अमेरिका की प्रगति की रफ्तार कम कर चुका है और वैश्विक अर्थव्यवस्था को कमजोर किया है और शेयर बाजारों की भी हालात खराब की है.

चीन और अमेरिका के बीच इस टकराऊ के बाद दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच व्यापार युद्ध बढ़ाने की आशंका है. चीन के सीमा शुल्क आयोग ने शुक्रवार को कहा था कि चीन अमेरिका के 75 अरब डॉलर के आयात पर अतिरिक्त शुल्क लगाएगा. यह अमेरिका की ओर से चीन की वस्तुओं पर हाल में घोषित किए गए शुल्क के जवाब में है.

एक अन्य घोषणा में कहा गया है कि चीन, अमेरिका में बने वाहनों और कलपुर्जों पर 25 प्रतिशत या 5 प्रतिशत का अतिरिक्त शुल्क लागू करेगा. यह शुल्क 15 दिसंबर को दोपहर 12 बजकर एक मिनट पर लागू होगा. अमेरिकी सरकार ने 15 अगस्त को घोषणा की थी कि वह 300 अरब डॉलर के चीनी उत्पादों पर 10 प्रतिशत का अतिरिक्त शुल्क लगाएगा. यह शुल्क दो चरणों एक सितंबर और 15 दिसंबर को लागू होंगे.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
अमेरिका और यूरोप के देशों ने क्यों दी 72 घंटे के राशन की सलाह? जानें पूरी वजह
अमेरिका और यूरोप के देशों ने क्यों दी 72 घंटे के राशन की सलाह? जानें पूरी वजह
भारत में रह रहे शरणार्थियों को मिलेगा UK में बसने का कानूनी रास्ता, ब्रिटेन का बड़ा फैसला
भारत में रह रहे शरणार्थियों को मिलेगा UK में बसने का कानूनी रास्ता, ब्रिटेन का बड़ा फैसला
ईरान पर हमला या समझौता? तेहरान में 12 घंटे चली बातचीत, ट्रंप की टीम में दो फाड़
ईरान पर हमला या समझौता? तेहरान में 12 घंटे चली बातचीत, ट्रंप की टीम में दो फाड़

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget