ट्रंप ने नॉर्थ कोरिया की नाक में दम करने वाले एक और आदेश पर किया हस्ताक्षर
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नॉर्थ कोरिया के व्यापार साझीदारों को निशाना बनाने के लिये एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर हस्ताक्षर किया.

न्यूयॉर्क: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नॉर्थ कोरिया के बिजनेस पार्टनर्स को निशाना बनाने के लिये एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर हस्ताक्षर किया. इस आदेश के जरिये उन देशों को निशाना बनाया गया है जो नॉर्थ कोरिया को किसी भी तरह की आर्थिक सहायता देते हैं और उसके साथ व्यापार करते हैं.
ट्रंप ने इस एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग-उन के भड़काऊ भाषण और काम को जारी रखने पर उनके देश का पूरी तरह विनाश करने की धमकी देने के दो दिन बाद किया है.
ट्रंप ने कहा कि उन्होंने एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर हस्ताक्षर किया है जो अमेरिकी वित्त मंत्रालय को उन व्यापारों और संस्थानों को निशाना बनाने की नयी शक्ति देता है जो नॉर्थ कोरिया की आर्थिक मदद करते हैं और उसके साथ व्यापार करते हैं. उसे सामान, सेवाएं और टेक्नॉलजी मुहैया कराने वालों को भी इसके तहत निशाना बनाया जाएगा.
Source: IOCL

























