एक्सप्लोरर

जानिए, राष्ट्रपति बनते ही डोनाल्ड ट्रंप ने अपने एंड्रॉयड फोन को क्यों कहा बाय

न्यूयार्क: अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने सुरक्षा की दृष्टि से अपना पुराना एंड्रॉयड फोन त्याग दिया है और संभव है कि वह अपने इस्तेमाल के लिए विशेष रूप से तैयार आईफोन का इस्तेमाल करें. समाचार-पत्र 'न्यूयार्क टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप अमेरिकी सीक्रेट सर्विस से मंजूरी प्राप्त विशेष रूप से तैयार नया फोन इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका नंबर चुनिंदा लोगों के पास ही होगा.

यह नया फोन नवनिर्वाचित अमेरिकी राष्ट्रपति को हैकरों के हमले से बचाने के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है.

एप्पलइनसाइडर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप अपने पूर्ववर्ती बराक ओबामा के पदचिह्नों पर चल सकते हैं, जो मोबाइल फोन रखने वाले अमेरिका के पहले राष्ट्रपति थे. ओबामा ने शुरू में विशेष रूप से तैयार ब्लैकबेरी फोन का इस्तेमाल किया और बाद में आईफोन का इस्तेमाल करने लगे थे.

पिछले वर्ष ओबामा ने कहा था कि सीक्रेट सर्विस की तरफ से राष्ट्रपति को दिए गए विशेष मोबाइल फोन से सारे फीचर हटा दिए गए थे और सुरक्षा के लिहाज से उसमें काफी संशोधन किया गया था. ओबामा ने पिछले वर्ष अपने मोबाइल को लेकर कहा था, "इससे तस्वीरें नहीं खींची जा सकतीं, टेक्स्ट मैसेज नहीं किए जा सकते, यह फोन कोई काम नहीं करता और आप अपनी पसंद का संगीत भी नहीं सुन सकते."

ट्रंप का मोबाइल फोन भी ओबामा के फोन जैसा ही हो सकता है. उल्लेखनीय है कि किसी एंड्रॉयड फोन को हैक कर उसे बंद किया जा सकता है, जबकि आईफोन में ऐसा करना बेहद मुश्किल होता है. समाचार पत्र के मुताबिक, ट्रंप को अपने पसंददीदा विमान 'ट्रंप 757' को भी त्यागकर वायुसेना के जेट विमान को अपनाना पड़ा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत गंदा, वहां होती तो...', ये क्या बोल गईं इंदिरा नूई, चीन की खूब की तारीफ, मचा बवाल
'भारत गंदा, वहां होती तो...', ये क्या बोल गईं इंदिरा नूई, चीन की खूब की तारीफ, मचा बवाल
'होर्मुज से टोल का ख्याल निकाल दे ईरान, बड़ा सोचे...', दोहा में हुई बातचीत में अमेरिका ने तेहरान को समझाया
'होर्मुज से टोल का ख्याल निकाल दे ईरान, बड़ा सोचे...', दोहा में हुई बातचीत में अमेरिका ने तेहरान को समझाया
125 साल पुराना गुरुद्वारा ढहाए जाने पर भारत ने लगाई लताड़, लाइन पर आया पाकिस्तान, अब लिया ये एक्शन
125 साल पुराना गुरुद्वारा ढहाए जाने पर भारत ने लगाई लताड़, लाइन पर आया पाकिस्तान, अब लिया ये एक्शन
यूक्रेन पर रूस का बड़ा हमला, कीव में 28 जगह धमाके; ड्रोन कॉम्पलेक्स और एयरबेस को बनाया निशाना
यूक्रेन पर रूस का बड़ा हमला, कीव में 28 जगह धमाके; ड्रोन कॉम्पलेक्स और एयरबेस को बनाया निशाना

वीडियोज

बाबा बर्फानी के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, रजिस्ट्रेशन में अफरातफरी
दो दिन की बारिश ने मचाया मुंबई में हाहाकार
बाबा बर्फानी के पहले दर्शन, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह
राम मंदिर चोरी केस पर बड़ा अपडेट, पुलिस जांच जारी
Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'होर्मुज से टोल का ख्याल निकाल दे ईरान, बड़ा सोचे...', दोहा में हुई बातचीत में अमेरिका ने तेहरान को समझाया
'होर्मुज से टोल का ख्याल निकाल दे ईरान, बड़ा सोचे...', दोहा में हुई बातचीत में अमेरिका ने तेहरान को समझाया
चंपत राय-अनिल मिश्रा ट्रस्ट में रहेंगे या नहीं? इस्तीफे पर होगी वोटिंग; दो तिहाई लोगों की जरूरत
चंपत राय-अनिल मिश्रा ट्रस्ट में रहेंगे या नहीं? इस्तीफे पर होगी वोटिंग; दो तिहाई लोगों की जरूरत
'भारत गंदा, वहां होती तो...', ये क्या बोल गईं इंदिरा नूई, चीन की खूब की तारीफ, मचा बवाल
'भारत गंदा, वहां होती तो...', ये क्या बोल गईं इंदिरा नूई, चीन की खूब की तारीफ, मचा बवाल
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
Alpha Advance Booking Collection Day 1:आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कूट लिए करोड़ों
'अल्फा' ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कूट लिए करोड़ों
Explained: 30 दिन जेल में रहे तो PM-CM की 'कुर्सी' जाएगी! बीजेपी सरकार कानून लाने पर क्यों तुली, विपक्ष के तर्क क्या?
30 दिन जेल हुई तो PM-CM की 'कुर्सी' जाएगी! सरकार कानून लाने पर क्यों तुली, विपक्ष के तर्क क्या?
EV Charging: आपका घर EV चार्जिंग के लिए फिट है या नहीं, कार खरीदने से पहले ऐसे करें चेक
आपका घर EV चार्जिंग के लिए फिट है या नहीं, कार खरीदने से पहले ऐसे करें चेक
Childhood Trauma: माइग्रेन से लेकर गंभीर बीमारियों तक... जानें बचपन की तकलीफें आपको कैसे कर सकती हैं परेशान?
माइग्रेन से लेकर गंभीर बीमारियों तक... जानें बचपन की तकलीफें आपको कैसे कर सकती हैं परेशान?
Embed widget