एक्सप्लोरर

24 घंटे में ही डॉनल्ड ट्रंप के बदले सुर, हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा भेजने के लिए भारत की तारीफ की

भारत को बदले की कार्रवाई की धमकी देने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के सुर अब बदल गए हैं. उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ भी की है.

नई दिल्लीः एक दिन पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत के लिए कहा था कि अगर वो अमेरिका को हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा का निर्यात नहीं करेगा तो उस पर बदले की कार्रवाई की जा सकती है. अब जब भारत ने हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा के निर्यात पर मंजूरी दे दी है तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सुर बदल गए हैं. उन्होंने भारत के पक्ष में नया बयान दिया है.

डॉनल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा है कि मोदी महान हैं, वह बहुत अच्छे नेता हैं और मैंने पीएम मोदी से बात की है. मोदी ने हमारी इस समय में मदद की है. भारत से हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन की 29 मिलियन डोज खरीदी गई है. हम विदेश से कई दवाइयां मंगा रहे हैं और इनमें भारत में बनने वाली हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन की दवा भी शामिल है.

अमेरिकी न्यूज़ चैनल फॉक्स न्यूज से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि भारत ने अपने लिए हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन की दवा रोकी थी लेकिन जब अमेरिका ने इस दवा के लिए मांग की तो उन्होंने समय पर मदद की. भारत से अभी बहुत अच्छी चीजें आनी बाकी हैं.

ट्रंप ने ये भी कहा कि जब मैंने पीएम मोदी से पूछा कि क्या वो दवाई देंगे तो उन्होंने शानदार तरीके से बताया कि भारत ने अपनी जरूरत के लिए हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन की दवा के निर्यात पर बैन लगाया है, वो सही थे. अपनी जरूरत के बाद उन्होंने अमेरिका के लिए दवा को भेजने की मंजूरी दी.

ट्रंप ने भारत को दी थी जवाबी कार्रवाई की धमकी अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत को धमकी दी थी कि अगर वो मलेरिया के इलाज में काम आने वाली दवा हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन को अमेरिका को नहीं भेजेगा तो उसे जवाबी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा. दरअसल भारत ने अमेरिका को हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के निर्यात के लिए मंजूरी देने से इंकार कर दिया था जिस पर ट्रंप ने ये कहा. भारत ने दी हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के निर्यात को मंजूरी भारत ने कल हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा के निर्यात को मंजूरी दी थी और साथ ही कहा था कि पड़ोसी देशों को इस दवा को भेजा सकता है. इसके साथ ही अमेरिका के लिए भी इस दवा को भेजे जाने को मंजूरी दे दी थी. ये भी पढ़ें Coronavirus: ट्रंप ने WHO पर चीन केंद्रित होने का आरोप लगाया, फंडिंग रोकने की धमकी दी अमेरिकी अखबार का बड़ा दावा- हाइड्रॉक्सी क्लोरोक्वीन बनाने वाली फ्रांस की कंपनी में ट्रंप के निजी हित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

60 दिन का वक्त चाहते हैं ट्रंप? रूस से तेल खरीद की छूट पर क्या बोले रुबियो
60 दिन का वक्त चाहते हैं ट्रंप? रूस से तेल खरीद की छूट पर क्या बोले रुबियो
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
फ्रांस में महंगाई के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी और लूटपाट
फ्रांस में महंगाई के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी और लूटपाट

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget