एक्सप्लोरर

जनमत संग्रह में जीत के बाद ट्रंप ने इर्दोगान को दी बधाई, तुर्की में तीन महीने के लिए बढ़ाया जाएगा आपातकाल

अंकारा: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तुर्की के राष्ट्रपति रज्जब तैयब इर्दोगान को जनमत संग्रह जीतने पर फोन करके बधाई दी. इस जनमत संग्रह में जीत से इर्दोगान की शक्तियां बढ़ेंगी. सरकारी एजेंसी अनादोलु ने रविवार को मतदान में 51 प्रतिशत से अधिक मत हासिल करके इर्दोगान के जीत हासिल करने के बाद तुर्की के राष्ट्रपति कार्यालय संबंधी सूत्रों के हवाले से कहा, ‘‘ट्रंप ने इर्दोगान को फोन किया और उन्हें जनमत संग्रह में उनकी सफलता के लिए बधाई दी.’’ ट्रंप की प्रतिक्रिया ईयू (यूरोपिय यूनियन) नेताओं से विरोधाभासी है जिन्होंने मामूली अंतर से मिली इस जीत पर अपनी प्रतिक्रिया नहीं दी है. निगरानी संस्थाओं ने इस जनमत संग्रह के ‘निष्पक्ष नहीं होने पर’ चिंता व्यक्त की है. जनमत संग्रह के बाद आपातकाल बढ़ाने पर सहमत हुई तुर्की की कैबिनेट तुर्की की कैबिनेट ने देश के राष्ट्रपति रज्जब तैयब इर्दोगान के खिलाफ तख्तापलट की पिछली जुलाई में असफल कोशिश के बाद लागू आपातकाल को तीन और महीने बढ़ाने पर सहमति जताई है. यह जानकारी उप प्रधानमंत्री ने दी. इर्दोगान की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एमजीके) की इस विस्तार की सिफारिश को लेकर बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया. उप प्रधानमंत्री नुमान कुतरुलमस ने कहा, ‘‘सिफारिश पर विचार किया गया और मंत्रिपरिषद ने तीन और महीनों के लिए आपातकाल की स्थिति बढ़ाने के फैसले पर हस्ताक्षर किए.’’ यह आपातकाल 19 अप्रैल को समाप्त होना था. इर्दोगान की शक्तियों को बढ़ाने के लिए संवैधानिक बदलावों को लेकर रविवार को तुर्की के मतदाताओं की अनुमति मिलने के बाद आपातकाल को बढ़ाया गया है. इससे पहले अक्टूबर और जनवरी में भी दो बार आपातकाल की अवधि बढ़ाई गई है. पहली बार आपातकाल की घोषणा तख्तापलट की कोशिश के पांच दिन बाद 20 जुलाई को हुई थी. कुतरुलमस ने कहा कि अब अंतिम स्वीकृति के लिए यह निर्णय संसद में जाएगा. उप प्रधानमंत्री ने कहा कि यह फैसला तुर्की की सरकार को नियंत्रण रहित बनाने के लिए नहीं लिया गया है बल्कि यह ‘आतंकवादी समूहों के खिलाफ लड़ाई’ के कारण लिया गया है. उन्होंने कहा कि तख्तापलट की कोशिश से जुड़े आरोपियों के खिलाफ ‘इस संघर्ष में हर आवश्यक चीज की जाएगी.’ तख्तापलट की कोशिश से संबंध होने के संदेह में आपातकाल के दौरान 47,000 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran-US War: अमेरिकी एयरस्ट्राइक का ईरान ने दिया जवाब, IRGC बोली- US के 85 सैन्य ठिकानों को पहुंचाया नुकसान
अमेरिकी एयरस्ट्राइक का ईरान ने दिया जवाब, IRGC बोली- US के 85 सैन्य ठिकानों को पहुंचाया नुकसान
US-Iran War LIVE: अमेरिकी हमले के बाद ईरान का दावा- बहरीन और कुवैत में धुआं-धुआं किए US के 85 सैन्य ठिकाने
LIVE: अमेरिकी हमले के बाद ईरान का दावा- बहरीन और कुवैत में धुआं-धुआं किए US के 85 सैन्य ठिकाने
PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाकिस्तान सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग,8 जुलाई का दिया अल्टीमेटम
PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाक सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग, 8 जुलाई का अल्टीमेटम
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Maharashtra Rain Live: भारी बारिश में मुंबई की 2 झीलें ओवरफ्लो, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Live: भारी बारिश में मुंबई की 2 झीलें ओवरफ्लो, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
Embed widget