एक्सप्लोरर

Russia-Ukraine war: पुतिन को परमाणु हमले करने से रोकने के लिए रूसी सेना ही कर देगी तख्तापलट!

Vladimir Putin Coup: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के बाद से कई बार राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के तख्तापलट की खबरें आ चुकी हैं और इसको लेकर कई दावे भी किए गए.

Nuclear Attack: रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच युद्ध छिड़े हुए 7 महीने हो चुके हैं. इस बीच कई बार मध्यस्थता भी की गई, लेकिन वो नाकाम रही. दोनों देशों के रवैये की वजह से ये युद्ध लंबा खिंचता चला गया. इसका असर अब दुनिया की अर्थव्यवस्था (Economy) पर नजर आने लगा है. इन सब के बीच भारत ने भी युद्ध को रोकने के लिए बात की. भारत ने चिंता जताई कि इस युद्ध में परमाणु ठिकानों पर हमले से दुनिया के सामने बड़ा संकट पैदा हो सकता है.

रूस-यूक्रेन युद्ध में सबसे अधिक चिंता परमाणु संयंत्रों पर हमले और परमाणु हथियारों के इस्तेमाल को लेकर जताई जा रही है. कुछ दिनों पहले रूस ने धमकी भी दी थी कि यूक्रेन को परमाणु हथियारों के हमले के लिए तैयार रहना चाहिए. मिरर में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, अब खबर है कि रूसी सेना रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को परमाणु हमला करने से रोकने के लिए तख्तापलट कर सकती है. पुतिन को परमाणु हमले की अनुमति देने की संभावना नहीं है.

पुतिन को करना पड़ सकता है विद्रोह का सामना

अंग्रेजी वेबसाइट मिरर के मुताबिक, रूस पर सरकारों को सलाह देने वाले ब्रिटिश सूत्रों का कहना है कि अगर पुतिन परमाणु हमले का दवाब बनाते हैं तो उन्हें बगावत का सामना करना पड़ सकता है और तख्तापलट हो सकता है. संभावना जताई जा रही है कि पुतिन की जगह उनके विश्वासपात्र प्रिगोझिन को सेना सामने रख सकती है. इसके अलावा दूसरी संभावना ये व्यक्त की जा रही है कि सुदूर पूर्व और सुदूर उत्तर क्षेत्र साइबेरिया विद्रोह, अव्यवस्था और तोड़ने का कदम उठा सकती है. सैन्य विशेषज्ञों का ये भी मानना है कि पुतिन नॉर्ड 1 और 2 गैस पाइपलाइनों के उल्लघन के लिए पश्चिमी बनियादी ढांचे पर विशेष बलों के हमले का विचार कर रहे हैं.

पहले भी हो चुकी है पुतिन को हटान की चर्चा

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध का परिणाम जो सोचा था वैसा नहीं रहा. इसके बाद चर्चा तेज हो गई कि व्लादिमीर पुतिन को युद्ध में खराब प्रदर्शन के लिए और उनके खराब स्वास्थ्य के कारण हटाया जा सकता है. इससे पहले भी दावा किया गया है कि पुतिन को सत्ता हटाने की साजिश हो रही है. ये भी दावा किया गया कि अगर रूस में तख्तापलट होता है तो शांति से तो बिल्कुल नहीं होगा.

ये भी पढ़ें: Russia-Ukraine War: यूक्रेन बॉर्डर पर परमाणु हथियारों के परीक्षण की खबरों के बीच आया रूस का जवाब, जानें क्या कहा

ये भी पढ़ें: 'रूसियों को एक-एक करके करेंगे नॉकआउट', जेलेंस्की ने पुतिन को दी खुली चुनौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, 'इस टेररिज्म से दुनियाभर में...
ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, 'इस टेररिज्म से दुनियाभर में...
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण

वीडियोज

Anjali Arora बनीं Mata Sita, Look सामने आते ही भड़का Internet, ‘Remove Her’ तक की मांग
Govinda-Sunita Divorce पर बड़ा Update! Sunita ने वापस लिया Divorce Case?
Amitabh Bachchan को मिली थी ‘बहुत लंबे हो’ की ताना, फिर ऐसे बने Bollywood के महानायक
8 साल बाद साथ आएंगे Salman Khan और Shah Rukh Khan, Asha Bhosle को देंगे खास Tribute
Aamrapali Dubey ने Nirahua संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Akshara Singh को लेकर हुईं Emotional

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget