एक्सप्लोरर

TIME Magazine: 'किड ऑफ़ द ईयर' गीतांजलि का भारत से रिश्ता क्या है? रिश्तेदारों, चचेरे भाई-बहनों से जुड़ी यादें शेयर की

टाइम मैगजीन ने कहा, कोलेरेडो के स्टेम स्कूल हाईलैंड्स रेंच स्कूल की छात्रा राव ने युवा वैज्ञानिकों के सामने मिसाल कायम की है और वह उनके लिए प्रेरणास्त्रोत बनी हैं. राव ने न्यूज एजेंसी एपी से जूम इंटरव्यू पर कहा, 'इनाम के बारे में मैंने कभी नहीं सोचा था. मैं बेहद उत्साहित और आभारी हूं कि हम हमारी और आने वाली पीढ़ी की तरफ देख रहे हैं.'

प्रतिष्ठित टाइम मैग्जिन न भारतीय मूल की 15 वर्षीय अमेरिकी गीतांजलि राव को 'किड ऑफ द ईयर' के खिताब से नवाजा है. यंग साइंटिस्ट गीतांजलि की तस्वीर को टाइम ने अपने कवर पेज पर छापा है. गीतांजलि को ये अवॉर्ड दूषित पेयजल और साइबर बुलिंग के क्षेत्र में टेक्नोलॉजी के बेहतरीन इस्तेमाल के लिए दिया गया है. टाइम मैगजीन ने पहली बार किड ऑफ द ईयर (Kid of the Year) के लिए नॉमिनेशन मांगे थे जिसमें करीब 5000 आवेदन स्वीकार किए गए थे. लेकिन गीतांजलि ने साइंस और टेक्नोलॉजी की दुनिया में अपनी शानदार रिसर्च के दम पर हजारों बच्चों को पछाड़कर ये अवॉर्ड अपने नाम कर लिया.

टाइम मैगजीन ने कहा, कोलेरेडो के स्टेम स्कूल हाईलैंड्स रेंच स्कूल की छात्रा राव ने युवा वैज्ञानिकों के सामने मिसाल कायम की है और वह उनके लिए प्रेरणास्त्रोत बनी हैं. राव ने न्यूज एजेंसी एपी से जूम इंटरव्यू पर कहा, 'इनाम के बारे में मैंने कभी नहीं सोचा था. मैं बेहद उत्साहित और आभारी हूं कि हम हमारी और आने वाली पीढ़ी की तरफ देख रहे हैं.'

गीतांजलि ने शेयर की भारत से जुड़ी यादें

गीतांजलि राव ने भारत का कई बार दौरा किया है. अमेरिका के कॉलोराडो के डेनवर में रहने वाली TIME 'किड ऑफ द ईयर' गीतांजलि बताती हैं कि कई बार भारत आई हैं. उन्होंने कहा- मेरे दोस्त, परिवार के कई सदस्य और चचेरे भाई भारत में रहते हैं. जब भी मैं वहां जाती हूं, मेरे पास सीखने के लिए कुछ नया होता है. गीतांजलि ने एक किस्सा याद करते हुए कहा कि जब वह बहुत छोटी थी, उन्हें कुएं से अपने चचेरे भाई के साथ पानी लाने के लिए कहा गया था. इस पानी को उनकी दादी उबालती और फिर वे सभी इसे पीते. पानी के लिए हमें बहुत दूर जाना पड़ता था.

गीतांजलि राव सिर्फ 12 साल की उम्र में पानी में सीसा का पता लगाने वाली एक पोर्टेबल डिवाइस विकसित की. हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और अकेडमी अवॉर्ड विजेता एंजेलिना जोली ने उनका जूम पर इंटरव्यू भी लिया. इंटरव्यू में राव ने कहा कि फ्लिंट, मिशिगन में पेयजल के संकट ने उन्हें एक ऐसी खोज करने के लिए प्रेरित किया जिसमें पानी के भीतर दूषित पदार्थों का पता लगाकर उन परिणामों को मोबाइल फोन पर भेजा जा सके. गीतांजलि ने मोबाइल की तरह दिखने वाले डिवाइस का नाम 'टेथिस' रखा. डिवाइस को पानी में सिर्फ कुछ सेकेंड तक डालने के बाद बता देता है कि पानी में सीसे की मात्रा कितनी है.

2019 में फोर्ब्स की अंडर 30 में मिल जगह

गीतांजलि ने बताया कि जब वह महज 10 वर्ष की थीं तब उन्‍होंने अपने माता-पिता से कहा था कि वह कार्बन नैनो ट्यूब सेंसर टेक्‍नोलॉजी पर वाटर क्वॉलिटी रिसर्च लैब में रिसर्च करना चाहती हैं. उन्‍होंने कहा कि यही बदलाव की शुरुआत थी, जब कोई इस दिशा में काम नहीं कर रहा है तो मैं इसे करना चाहती हूं. सेंसर टेक्नोलॉजी पानी में शामिल दूषित तत्वों का पता लगाने में मदद करती है. ये पहली बार नहीं है कि गीतांजलि को उनके काम के लिए बड़ा खिताब पहली बार मिला हो. इससे पहले 2019 में उन्हें फोर्ब्स की 30 अंडर 30 लिस्ट में जगह मिली थी.

ये भी पढ़ें: भारतीय मूल की गीतांजलि बनीं 'किड ऑफ द ईयर', जीता टाइम मैगजीन का पहला अवॉर्ड 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम एक बार में ही उन्हें खत्म कर सकते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़ तो ट्रंप ने दी ईरान को धमकी
'हम एक बार में ही उन्हें खत्म कर सकते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़ तो ट्रंप ने दी ईरान को धमकी
EXCLUSIVE: पीओके में पाकिस्तान का दमन, 3 हफ्तों से रोकी खाने की सप्लाई, प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग, भारत में मिलना चाहती है जनता
PoK में पाकिस्तान का दमन, 3 हफ्तों से रोकी खाने की सप्लाई, भारत में मिलना चाहती है जनता
'नेतन्याहू को पता है असली बॉस कौन', ईरान से खींचतान के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
'नेतन्याहू को पता है बॉस कौन', ईरान से तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
Pakistan Ishaq Dar: पाक विदेश मंत्री इशाक डार के पोते ने की घिनौनी हरकत! 2 विदेशी महिलाओं को बनाया हवस का शिकार, जानें पूरा मामला
पाक विदेश मंत्री इशाक डार के पोते ने की घिनौनी हरकत! 2 विदेशी महिलाओं को बनाया हवस का शिकार, जानें पूरा मामला

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती, कहा- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
ममता की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन, कुछ समय से चल रही थीं बीमार, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन, कुछ समय से चल रही थीं बीमार, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
'नेतन्याहू को पता है असली बॉस कौन', ईरान से खींचतान के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
'नेतन्याहू को पता है बॉस कौन', ईरान से तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
पसीने से आती थी बू तो Gym से निकाला गया शख्स, फीस लौटाकर कहा- अब मत आइए, यूजर्स ने किया रिएक्ट
पसीने से आती थी बू तो Gym से निकाला गया शख्स, फीस लौटाकर कहा- अब मत आइए
Re NEET 2026 OMR Sheet और फाइनल आंसर की जल्द होगी जारी, कब आएगा रिजल्ट और कैसे करें डाउनलोड?
Re NEET 2026 OMR Sheet और फाइनल आंसर की जल्द होगी जारी, कब आएगा रिजल्ट और कैसे करें डाउनलोड?
Embed widget