एक्सप्लोरर

Canada: कनाडा में अचानक बंद हुए 3 कॉलेज, सैकड़ों भारतीय स्टूडेंट्स फंसे, भारतीय उच्चायोग ने जारी की एडवाइजरी

3 College Close : कनाडा में अचानक तीन कॉलेजों के बंद होने से सैकड़ों भारतीय स्टूडेंट्स के सामने गंभीर स्थिति बन गई है. प्रॉब्लम को देखते हुए ओटावा में मौजूद भारतीय उच्चायोग ने एडवाइजरी जारी की है.

Students in Problem: कनाडा में पढ़ रहे हजारों भारतीय स्टूडेंट्स के लिए बुरी खबर है. वहां क्यूबेक में अचानक तीन कॉलेजों के बंद होने से इन स्टूडेंट्स के सामने गंभीर स्थिति बन गई है. प्रॉब्लम को देखते हुए ओटावा में मौजूद भारतीय उच्चायोग ने एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस की स्थिति में बदलाव से प्रभावित ऐसे छात्रों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है. इस समस्या में कई ऐसे स्टूडेंट्स भी फंसे हैं जो इस समय भारत में हैं. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.

क्या है पूरा मामला

रिपोर्ट के मुताबिक, मॉन्ट्रियल स्थित एम कॉलेज, शेरब्रुक स्थित सीडीई कॉलेज और लॉन्ग्यूइल स्थित सीसीएसक्यू कॉलेज ने अचानक छात्रों को नोटिस भेजा कि इसी महीने से कॉलेज पूरी तरह से बंद हो रहे हैं. ये तीनों कॉलेज एक ही फर्म, राइजिंग फीनिक्स इंटरनेशनल (RPI) इंक द्वारा चलाए जा रहे थे. अब इस कंपनी ने बैंकरप्सी की लिए अर्जी दी है. बता दें कि इस अर्जी से एक साल पहले क्यूबेक द्वारा एम कॉलेज और सीडीई कॉलेज समेत अन्य कई निजी कॉलेजों की जांच शुरू की गई थी. इनसे कई तरह की डिटेल मांगी गई थी. अब अचानक कॉलेज बंद होने की सूचना से इसमें पढ़ने वाले छात्र  परेशान हो रहे हैं.

उच्चायोग ने जारी की एडवाइजरी

परेशान छात्रों को समझ नहीं आ रहा है कि वो अब क्या करें, उनकी आगे की राह क्या होगी. इनमें से कई स्टूडेंट्स ऐसे हैं जिनसे बिना किसी चेतावनी के हजारों डॉलर की फीस के साथ आने को मजबूर किया गया था. भारत में रह रहे ऐसे कई स्टूडेंट्स ने भी उच्चायोग से संपर्क किया है. इन्हीं सब समस्याओं को देखते हुए भारतीय उच्चायोग अब सक्रिय हुई है और इस समस्या में फंसे छात्रों के लिए एडवाइजरी जारी की है. उनसे किसी भी तरह की समस्या होने पर उच्चायोग से संपर्क करने को कहा गया है.  

एडवाइजरी में और क्या

भारतीय उच्चायोग ने जो एडवाइजरी जारी की है उसमें छात्रों को अलर्ट करते हुए बहुत कुछ लिखा गया है. इनमें से कुछ महत्वपूर्ण बातें.

  • अगर किसी छात्र को फीस वापस मिलने में दिक्कत होती है तो वे क्यूबेक सरकार के उच्च शिक्षा मंत्रालय को शिकायत दर्ज करा सकते हैं.
  • इसमें कहा गया है कि खुद उच्यायोग भी स्टूडेंट्स के पैसे वापस दिलाने के लिए संघीय सरकार, क्यूबेक की प्रांतीय सरकार के साथ-साथ कनाडा के भारतीय समुदाय के निर्वाचित प्रतिनिधियों से भी मीटिंग कर रही है.
  • एडवाइजरी में कहा गया है कि फंसे हुए स्टूडेंट्स ओटावा में उच्चायोग के शिक्षा विंग या टोरंटो में भारत के महावाणिज्य दूतावास से संपर्क करने के लिए स्वतंत्र हैं.
  • एडवाइजरी में किसी भी अविश्ववसनीय एजुकेशनल इंस्टिट्यूट को किसी भी तरह का भुगतान करने से मना किया है.
  • यह भी बताया गया है कि ऐसे किसी भी शख्स या कंपनी को पैसे का भुगतान न करें जो रुपये मिलने के बाद वीजा देने की बात कहें.

ये भी पढ़ें

Family Reunited After Partition: बंटवारे के वक्त बिछड़ गया था परिवार, करतारपुर साहिब गुरुद्वारे में फिर से मिला

NASA कैसे नष्ट करेगा इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन, क्या है इसमें खतरें?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप के खास तक पहुंचे चीनी जासूस के तार, Nvidia के CEO को किया टारगेट! व्हाइट हाउस में हड़कंप
ट्रंप के खास तक पहुंचे चीनी जासूस के तार, Nvidia के CEO को किया टारगेट! व्हाइट हाउस में हड़कंप
जिनपिंग को सताया तख्तापलट का डर! सेना के 16 जनरलों समेत 33 टॉप लीडर बर्खास्त
जिनपिंग को सताया तख्तापलट का डर! सेना के 16 जनरलों समेत 33 टॉप लीडर बर्खास्त
हसीना की सत्ता पलटने की योजना पहले से बनाई थी, यूनुस के पूर्व सचिव का खुलासा
हसीना की सत्ता पलटने की योजना पहले से बनाई थी, यूनुस के पूर्व सचिव का खुलासा
इजरायल: फिलिस्तीनी वोटर्स को राष्ट्रपति हर्जोग का साथ, बेंजामिन के आरोपों पर क्या बोले?
इजरायल: फिलिस्तीनी वोटर्स को राष्ट्रपति हर्जोग का साथ, बेंजामिन के आरोपों पर क्या बोले?

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget