एक्सप्लोरर

पाकिस्तान में Visa चोरी, इटली के दूतावास से 1000 ‘शेंगेन’ वीज़ा स्टिकर्स हुए गायब

इटली का दूतावास उच्च सुरक्षा वाले डिप्लोमेटिक एन्क्लेव में स्थित है और विशेष अनुमति के बिना वहां पर कोई भी प्रवेश नहीं कर सकता है.

पाकिस्तान में इटली के दूतावास से इस महीने करीब एक हजार ‘शेंगेन’ वीज़ा स्टिकर चोरी हो गए हैं. विदेश दफ्तर ने मंगलवार यहां यह जानकारी दी. विदेश दफ्तर के प्रवक्ता ज़ाहिद हफीज़ चौधरी ने मीडिया के साथ बातचीत के दौरान बताया कि इटली के राजनयिक मिशन ने विदेश मंत्रालय को वीज़ा स्टिकरों की चोरी की सूचना दी है, जिसके बाद जानकारी को तत्काल संबंधित महकमे के साथ साझा किया गया.

उन्होंने बताया कि इस्लामाबाद में इतावली दूतावास ने इस महीने उसके लॉकर कक्ष से चोरी हुए तकरीबन एक हजार ‘शेंगेन’ वीज़ा स्टिकरों का पता लगाने के लिए पाकिस्तानी अधिकारियों से मदद के लिए संपर्क किया था. चौधरी ने कहा, “सूचना को उचित कार्रवाई के लिए तुरंत संबंधित अधिकारियों के साथ साझा किया गया.”

उपलब्ध सूचना के आधार पर, चोरी किए गए वीज़ा स्टिकर की क्रमांक संख्या आईटीए041913251 से लेकर आईटीए041914000 तक है जबकि 250 अन्य स्टिकरों पर यह संख्या आईटीए041915751 से लेकर आईटीए041916000 है.

शेंगेन वीज़ा 26 यूरोपीय देशों में वैध है, जिनमें ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, चेक गणराज्य, डेनमार्क, एस्तोनिया, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, यूनान, हंगरी, आइसलैंड, इटली, लातविया, लिकटेंस्टीन, लिथुआनिया, लक्जेमबर्ग, माल्टा, नीदरलैंड, नॉर्वे, पोलैंड, पुर्तगाल, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया, स्पेन, स्वीडन और स्विट्जरलैंड शामिल हैं.

इटली का दूतावास उच्च सुरक्षा वाले डिप्लोमेटिक एन्क्लेव में स्थित है और विशेष अनुमति के बिना वहां पर कोई भी प्रवेश नहीं कर सकता है. इस्लामाबाद पुलिस की विशेष इकाई 24 घंटे सुरक्षा के लिए वहां तैनात रहती है.

पुलिस ने कहा कि अपनी तरह का पहला मामला है और दूतावास में काम करने वाले लोगों के साथ संबंध रखने वाले मानव तस्कर चोरी में शामिल हो सकते हैं. अधिकारियों ने कहा कि अगर कोई भी चोरी किए गए वीज़ा स्टिकर का इस्तेमाल करेगा तो उसकी पहचान कर ली जाएगी.

ये भी पढ़ें: बीजिंग को खुश करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे PM इमरान खान, बोले- चीन से दोस्ती तोड़ने के लिए अमेरिका का दबाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
स्पेन बॉर्डर पर 'माइग्रेशन इमरजेंसी'! मोरक्को से हजारों लोग घुसे, सेना तैनात; इटली भी अलर्ट
स्पेन बॉर्डर पर 'माइग्रेशन इमरजेंसी'! मोरक्को से हजारों लोग घुसे, सेना तैनात; इटली भी अलर्ट
भारत से राजनीति करेंगी शेख हसीना? थरूर वाली समिति को सरकार ने दिया जवाब
भारत से राजनीति करेंगी शेख हसीना? थरूर वाली समिति को सरकार ने दिया जवाब
PoK में चौथे दिन भी जारी पाकिस्तानी रेंजर्स की बर्बरता, फायरिंग में 6 मरे
PoK में चौथे दिन भी जारी पाकिस्तानी रेंजर्स की बर्बरता, फायरिंग में 6 मरे

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
स्पेन बॉर्डर पर 'माइग्रेशन इमरजेंसी'! मोरक्को से हजारों लोग घुसे, सेना तैनात; इटली भी अलर्ट
स्पेन बॉर्डर पर 'माइग्रेशन इमरजेंसी'! मोरक्को से हजारों लोग घुसे, सेना तैनात; इटली भी अलर्ट
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'कंगना रनौत को भी स्टूडेंट होना चाहिए', सौरव दास ने ऐसे दिया जवाब
'कंगना रनौत को भी स्टूडेंट होना चाहिए', सौरव दास ने ऐसे दिया जवाब
Embed widget