एक्सप्लोरर

इस बार नहीं मिल सकेगा साहित्यकारों को नोबेल पुरस्कार

साहित्य में नोबेल नहीं देने की प्रमुख वजह स्टॉकहोम के एक प्रभावशाली सांस्कृतिक क्लब प्रमुख फ्रेंच फोटोग्राफर जीन क्लाड अर्नाल्ट हैं. अर्नाल्ट पर बलात्कार और यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है.

स्टॉकहोम: साहित्य में नोबेल पुरस्कार पाने की चाह रखने वालों को इस साल निराश होना पड़ेगा. स्वीडिश एकेडमी ने साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार इस साल टाल दिया है क्योंकि वह इस संस्थान में सुधार करना चाहता है. स्वीडिश एकेडमी की स्थापना सन 1786 में किंग गुस्तव तृतीय ने की थी. साहित्य में नोबेल पुरस्कार सबसे पहले सन 1901 में दिया गया था और उसके बाद से स्वीडिश एकेडमी ने ही इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के विजेताओं का चयन किया है.

ये प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त करने वालों में अपने समय के कुछ महान लेखक शामिल हैं जिसमें एल्बर्ट कामू, सैमुअल बेकेट और अर्नेस्ट हेमिंगवे शामिल हैं. हालांकि, इस सूची में अमेरिकी रॉक स्टार बॉब डिलन भी शामिल हैं जिनका नाम 2016 की सूची में शामिल था. डिलन को लेकर कुछ लोगों ने एकेडमी की आलोचना भी की थी कि उसने दूसरे लोकप्रिय और समीक्षकों की तरफ से सराहे गए लेखकों को नजरंदाज किया है. ऐसे नामों में अमेरिकी उपन्यासकार फिलिप रोथ भी शामिल थे जिनका इस साल मई में निधन हो गया और उन्हें यह सम्मान नहीं मिल पाया.

डिलन विवाद के बाद एकेडमी ने पिछले साल गैर विवादास्पद लेखक काजुओ इशिगुरो का चयन करके चीजों को सामान्य करने का प्रयास किया. इशिगुरो जापानी मूल के ब्रिटिश लेखक हैं. हालांकि, उस घोषणा के केवल तीन हफ्ते बाद संस्थान एक बार फिर से विवाद में फंस गया और इस बार विवाद का कारण #MeeToo अभियान था.

फ्रेंच फोटोग्राफर अर्नाल्ट है प्रमुख वजह साहित्य में नोबेल नहीं देने की प्रमुख वजह स्टॉकहोम के एक प्रभावशाली सांस्कृतिक क्लब प्रमुख फ्रेंच फोटोग्राफर जीन क्लाड अर्नाल्ट हैं. अर्नाल्ट पर बलात्कार और यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है. अर्नाल्ट के यौन उत्पीड़न की वजह से ही कई महिलाओं ने #MeeToo अभियान चलाया था. एकेडमी के एक आंतरिक जांच में भी उनके और संस्थान के बीच हितों के टकराव का खुलासा हुआ.

एकेडमी में इसको लेकर विवाद है कि अर्नाल्ट से कैसे निपटा जाए और उसमें क्या सुधार होने चाहिए. एकेडमी ने उनके क्लब को सालों तक आर्थिक सहायता दी है. अर्नाल्ट की शादी एकेडमी के ही एक सदस्य से हुई है.

पुरस्कार के लिए आर्थिक मदद देने वाले नोबेल फाउंडेशन के डायरेक्टर लार्स हिकेंस्टन ने कहा है कि मैं देख सकता था कि उनके संगठन में कुछ कमजोरियां हैं लेकिन मैंने कभी ये नहीं सोचा था कि ऐसा कुछ होगा. 2018 के लिए पुरस्कार विजेताओं की घोषणा 2019 के पुरस्कार के साथ ही की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget