एक्सप्लोरर

Terrorist Attack In Pakistan: सीढ़ी से एयरबेस में घुसे आतंकियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, फाइटर प्लेंस में लगाई आग, यहां पढ़ें पाकिस्तान के एयरबेस पर आतंकी हमले की इनसाइड स्टोरी

Terrorist Attack In Pakistan: पाकिस्तान के मियांवाली ट्रेनिंग एयरबेस पर आतंकी हमला हुआ है जिसमें तीन आतंकियों को ढेर कर दिया गया है. तहरीक-ए-जिहाद पाकिस्तान ने हमले की जिम्मेदारी ली है.

Terrorist Attack In Pakistan Airbase: पाकिस्तान में शनिवार (04 नवंबर) की सुबह जब लोगों की नींद खुली तो टीवी पर मियांवाली ट्रेनिंग एयरबेस पर आतंकी हमले की खबर चल रही थी जो पूरे देश को झकझोरने वाली थी. आतंकियों ने सूरज उगने से पहले घुप्प अंधेरे का फायदा उठाया. यहां सुरक्षा इतनी पस्त थी कि एयरबेस की चारदीवारी लांघने के लिए आतंकवादियों ने सीढ़ियों का इस्तेमाल किया.

पता चला है यहां छह आतंकियों ने हमला किया है जिनमें से दो को मार गिराया गया है जबकि तीन अभी भी एयरवेज के सुरक्षा में तनाव सुरक्षा बलों के साथ फायरिंग कर रहे हैं. चलिए हम आपको इस हमले की इंसाइड स्टोरी बताते हैं कि कैसे आतंकियों ने इस अति सुरक्षित एयरबेस को निशाना बनाया है.

आतंकियों ने उठाया अंधेरे का फायदा
मिल रही रिपोर्ट के मुताबिक मियांवाली ट्रेनिंग एयरबेस पर हमले के लिए आतंकवादियों ने ऐसे समय का चुनाव किया जब सुरक्षाकर्मी अमूमन थोड़े बहुत लापरवाह हो जाते हैं. सूरज उगने से पहले जब घुप्प अंधेरा था तब योजनाबद्ध तरीके से आतंकी एयरबेस की चार दिवारी के पास पहुंचे. उनके पास सीढ़ियां थीं और चार दिवारी के ऊपर लगे तार के बाड़े को काटने के लिए यंत्र भी थे. वे आसानी से एयरबेस में घुस गए थे और अलग-अलग दिशाओं में जाकर मोर्चा संभालने के बाद फायरिंग शुरू कर दी.

गोलियों की तड़तड़ाहट और धमाकों की आवाज से  स्थानीय लोगों की नींद खुली तो पता चला कि एयरबेस पर आतंकी हमला हुआ है. थोड़ी देर में एयरबेस के अंदर से आग की लपटें और धुंआ दिखने लगा.

फाइटर प्लेन में लगाई आग
आतंकियों ने सबसे पहले एयरबेस में मौजूद तीन लड़ाकू विमानों में आग लगा दी और पास में रखे फ्यूल की वजह से आग तेजी से फैलती चली गई. सूत्रों का दावा है कि आतंकियों ने ना केवल फायरिंग की, बल्कि उनके पास हैंड ग्रेनेड भी थे जिनका इस्तेमाल सुरक्षा बलों पर हमले के लिए किया है.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने हमले के तुरंत बाद जवाबी पलटवार शुरू कर दिया और थोड़ी देर के अंदर ही एक आतंकी को मार गिराया था. कुछ मिनट बाद दो और आतंकियों को भी ढेर कर दिया गया.  बचे हुए तीन आतंकियों को घेर लिया गया है.

पाकिस्तान सेना ने की आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि
इस हमले के बाद पाकिस्तानी सेना का भी बयान आया है. इसमें कहा है कि सेना ने शानदार साहस का परिचय देते हुए जवाबी कार्रवाई की. 3 आतंकवादियों को एयरबेस में एंट्री से पहले ही मार गिराया गया. बचे हुए तीन आतंकवादियों को घेर लिया गया है. सेना ने अपने बयान में तीन लड़ाकू विमान को भी नुकसान पहुंचने की बात कबूल की है.

तहरीक-ए-जिहाद पाकिस्तान के आतंकवादियों ने किया है हमला
इस हमले के तुरंत बाद तहरीक-ए-जिहाद पाकिस्तान (टीजेपी) ने बयान जारी कर इस हमले की जिम्मेदारी ली है. टीजेपीके प्रवक्ता मुल्ला मुहम्मद कासिम ने मियांवाली के एयरबेस पर हुए हमले की जिम्मेदारी लेते हुए दावा किया है कई आत्मघाती फिदायिन भी इसमें शामिल हैं.

आपको बता दें कि एक दिन पहले ही शुक्रवार (3 नवंबर) को बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में हुए आतंकी हमले में पाकिस्तान सेना के कम से कम 17 सैनिक मारे गए थे.

ये भी पढ़ें : Pakistan Warn Over Jammu Kashmir: पाकिस्तानी विशेषज्ञ ने दी कश्मीर को लेकर खुली चुनौती, कहा-'मात्र 15 मिनट के लिए आर्मी हटाएं, फिर देखें...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget