एक्सप्लोरर

Israel-Turkey Tension: इजरायल ने कहा 'सद्दाम' तो तुर्की ने कहा 'हिटलर', दोनों देशों के बीच बढ़ा विवाद, नाटो संगठन से बाहर करने की मांग

Israel-Turkey Tension: इजरायल और तुर्की के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, एर्दोगन की तरफ से धमकी देने के बाद इजरायल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. इजरायल ने तुर्की को नाटो से बाहर करने की मांग की है.

Israel-Turkey Tension: इजरायल-हमास के बीच चल रहे युद्ध को लेकर तुर्की और इजरायल के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है. इजरायल ने नाटो देशों से तुर्की को बाहर करने की मांग की है. इजरायल की तरफ से यह आग्रह तब किया गया है, जब तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन ने धमकी दी थी कि उनका देश इजरायल में घुस सकता है. क्योंकि इसके पहले तुर्की लीबिया और नागोर्नो-काराबाख में घुस चुका है. तुर्की की तरफ से इजरायल पर आक्रमण करने की धमकियों को देखते हुए विदेश मंत्री इजरायल काट्ज ने राजनयिकों को निर्देश दिया है कि वे सभी नाटो सदस्यों के साथ बात करें. इसके साथ ही तुर्की की आलोचना करें और नाटो संगठन से तुर्की को बाहर करने की मांग करें. 

दरअसल, नाटो का आर्टिकल 5 कहता है कि किसी भी सदस्य देश पर हमला सभी सदस्यों पर हमला माना जाएगा. ऐसे में इजरायल एक छोटी सी एयर सट्राइक भी तुर्की पर नहीं कर पा रहा है. गाजा में युद्ध शुरू होने के बाद से एर्दोगन इजरायल के खिलाफ हो गए हैं.  रविवार को एक भाषण के दौरान उन्होंने इजरायल पर हमला बोला, उन्होंने कहा कि 'हमें बहुत मजबूत होना चाहिए, जिससे कि इजरायल फिलिस्तीन के साथ हास्यासपद चीजें ने कर सके. जैसे हमने लीबिया और कराबाख में प्रवेश किया, वैसे ही हम उनके साथ भी कर सकते हैं.' हालांकि, इस दौरान एर्दोगन ने यह नहीं स्पष्ट किया कि वे इजरायल के खिलाफ किस तरह के एक्शन की बात कर रहे हैं. 

नरसंहार करने वाले का अंत हिटलर की तरह- तुर्की
एर्दोगन के इस बयान के बाद इजरायली विदेश मंत्री ने उन्हें सद्दाम हुसैन कह दिया. उन्होंने कहा कि एर्दोगन इस समय सद्दाम हुसैन के नक्शे कदम पर चल रहे हैं और इजरायल पर हमला करने की धमकी दे रहे हैं. उन्हें यह याद रखना चाहिए कि वहां क्या हुआ और इसका अंत कैसे हुआ. इजरायल काट्ज ने कहा कि इस समय तुर्की हमास की मेजबानी कर रहा है. दूसरी तरफ एर्दोगन की तुलना सद्दाम हुसैन से करने के बाद तुर्की के विदेश मंत्रालय ने इजरायली पीएम को हिटलर बता दिया. तुर्की ने अपने बयान में कहा कि जिस तरह से नरसंहार करने वाले हिटलर का अंत हुआ, उसी तरह से नेतन्याहू का होगा. एक समय ऐसा था जब इजरायल और तुर्की के अच्छे संबंध थे लेकिन पिछले एक दशक से दोनों देशों का संबंध खराब हो गया है. 

यह भी पढ़ेंः Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्धविराम के लिए भारत कर रहा संपर्क, अगले महीने यूक्रेन जाएंगे पीएम मोदी ? विदेश मंत्री का बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

POK में फिर बरसीं पाकिस्तानी गोलियां! चुनाव से पहले फायरिंग, 2 की मौत
POK में फिर बरसीं पाकिस्तानी गोलियां! चुनाव से पहले फायरिंग, 2 की मौत
ईरान ने मान ली ये शर्त तो परमाणु डील से पीछे हट जाएंगे ट्रंप? रिपोर्ट में बड़ा दावा
ईरान ने मान ली ये शर्त तो परमाणु डील से पीछे हट जाएंगे ट्रंप? रिपोर्ट में बड़ा दावा
नेतन्याहू ने ठुकराया ट्रंप का गाजा पीस प्लान, कहा- 'इजरायली सेना...'
नेतन्याहू ने ठुकराया ट्रंप का गाजा पीस प्लान, कहा- 'इजरायली सेना...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget