एक्सप्लोरर

साल 2020 में घटी अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन और कमला हैरिस की आय, आयकर रिटर्न से मिली जानकारी

अमेरिकी राष्ट्रपति को हर साल 4 लाख डॉलर (लगभग 3 करोड़ रुपये) बतौर वेतन मिलता है. वेतन के अलावा उन्हें 17 तरह के अलग-अलग भत्ते भी दिए जाते हैं.

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने सोमवार को अपने आयकर रिटर्न जारी किए. रिटर्न के अनुसार दोनों की साल 2020 की कमाई में गिरावट देखने को मिली है. राष्ट्रपति जो बाइडेन की कमाई 2020 में 6,07,336 डॉलर (लगभग 4.5 करोड़ रुपये) है जो 2019 की उनकी आय 9,85,223 डॉलर (7.2 करोड़ रुपये) से कम है. जो बाइडेन और उनकी पत्नी जिल बाइडेन ने इस साल 157,414 डॉलर (एक करोड़ चौदह लाख रुपये) टैक्स के तौर पर जमा किए हैं. व्हाइट हाउस के अनुसार राष्ट्रपति और उनकी पत्नी जिल बाइडेन ने ने अपनी कुल आय का 5.1 फीसदी यानी 30,704 डॉलर 10 अलग अलग  सामाजिक संगठनों को दान दिए. इनमें से सर्वाधिक 10,000 डॉलर बच्चों की शोषण से रक्षा के लिए काम करने वाले ब्यू बाइडेन फाउंडेशन को दिए गए हैं. 

वहीं इस आयकर रिटर्न के अनुसार साल 2020 में उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और उनके पति और उनके पति डग एमहॉफ की आय 10 लाख डॉलर (लगभग 7.3 करोड़ रुपये) से ज्यादा थी. जो कि  साल 2019 की उनकी आय 3,095,590 डॉलर (लगभग 22.6 करोड़ रुपये) की तुलना में बेहद कम है. 

ट्रम्प ने टैक्स रिटर्न जारी करने से किया था इंकार 

बता दें कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने अपने कार्यकाल के दौरान इंटर्नल रेवेन्यू सर्विस का हवाला देते हुए टैक्स रिटर्न जारी करने से इंकार कर दिया था. व्हाइट हाउस द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, जैसा कि राष्ट्रपति बाइडेन ने वादा किया था उसके अनुसार उन्होंने एक बार फिर टैक्स रिटर्न जारी करने की परंपरा की शुरुआत कर दी है. टैक्स रिटर्न जारी करने से पहले व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटेरी जेन प्साकी ने रिपोर्टर्स को बताया, "अमेरिका के हर एक राष्ट्रपति से इस परंपरा का पालन करने की अपेक्षा की जाती है."

अमेरिकी राष्ट्रपति को मिलता है इतना वेतन 

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति को हर साल 4 लाख डॉलर (लगभग 3 करोड़ रुपये) बतौर वेतन मिलता है जो भारतीय राष्ट्रपति के वेतन की तुलना में लगभग 5 गुना ज्यादा है. अमेरिकी राष्ट्रपति को वेतन के अलावा 17 तरह के अलग-अलग भत्ते भी दिए जाते हैं. उनको सालाना खर्च के रूप में 50 हजार डॉलर, यात्रा व्यय के रूप में टैक्स रहित एक लाख डॉलर और मनोरंजन भत्ते के तौर पर 19 हजार डॉलर भी दिए जाते हैं. इसके अलावा वर्तमान और पूर्व राष्ट्रपति को सुरक्षा और स्वास्थ्य बीमा, वॉर्डरोब बजट भी दिया जाता है.

यह भी पढ़ें

नारदा स्टिंग केस: गिरफ्तार TMC विधायक ने BJP पर साधा निशाना, कहा- हम बुरे हैं लेकिन 'उन दोनों' की तरह नहीं

Sanjeev Balyan Brother Death: केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के भाई की कोरोना से मौत, दूसरे भाई की हालत गंभीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने हमास से डील के लिए भेजा अपना दामाद, गाजा पर क्या हुई बात?
ट्रंप ने हमास से डील के लिए भेजा अपना दामाद, गाजा पर क्या हुई बात?
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?
इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget