एक्सप्लोरर

गुलाम नबी आजाद के बाद कांग्रेस को फिर बड़ा झटका, पूर्व डिप्टी CM समेत जम्मू कश्मीर के 64 नेताओं का इस्तीफा

जम्मू-कश्मीर के 64 नेताओं ने गुलाम नबी आजाद के समर्थन में कांग्रेस पार्टी से इस्तीफे की घोषणा कर दी है.

64 J&K Leaders Resigned Congress: कांग्रेस पार्टी के सितारे इन दिनों गर्दिश में हैं. हाल ही में पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) ने 'हाथ' का साथ छोड़ दिया था. अब कांग्रेस को एक और बड़ा झटका देते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री तारा चंद (Tara Chand) सहित जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के 64 नेताओं ने गुलाम नबी आजाद के समर्थन में पार्टी से इस्तीफे की घोषणा कर दी है. तारा चंद के अलावा, पूर्व मंत्री माजिद वानी, डॉ मनोहर लाल शर्मा, चौधरी घरू राम और पूर्व विधायक ठाकुर बलवान सिंह, पूर्व महासचिव विनोद मिश्रा कांग्रेस छोड़ने वाले कुछ हाई प्रोफाइल नाम हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले इन सभी 64 नेताओं ने गुलाम नबी आजाद के नेतृत्व वाले समूह में शामिल होने का फैसला किया है. इन सभी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक संयुक्त त्याग पत्र सौंपा है.

कांग्रेस को अभी और झटके लगेंगे- आजाद
जम्मू कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री ताराचंद समेत कई बड़े नेताओं के कांग्रेस से इस्तीफा देने पर गुलाम नबी आजाद की प्रतिक्रिया आई है. आजाद ने कहा, "सभी ने मेरे लिए इस्तीफा दिया है. सभी मेरे साथ हैं. कांग्रेस को अभी और कई झटके लगेंगे.”


गुलाम नबी आजाद के बाद कांग्रेस को फिर बड़ा झटका, पूर्व डिप्टी CM समेत जम्मू कश्मीर के 64 नेताओं का इस्तीफा
गुलाम नबी आजाद के बाद कांग्रेस को फिर बड़ा झटका, पूर्व डिप्टी CM समेत जम्मू कश्मीर के 64 नेताओं का इस्तीफा

गुलाम नबी आजाद ने शुक्रवार को छोड़ी थी पार्टी
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री, 73 वर्षीय गुलाम नबी आजाद ने शुक्रवार को कांग्रेस के साथ अपने पांच दशक के जुड़ाव को समाप्त कर दिया था. उन्होंने पार्टी को "व्यापक रूप से नष्ट" करार दिया और राहुल गांधी पर इसके पूरे सलाहकार तंत्र को "ध्वस्त" करने के लिए फटकार लगाई थी. वह जल्द ही जम्मू-कश्मीर से राष्ट्रीय स्तर की पार्टी शुरू करेंगे. कई पूर्व मंत्रियों और विधायकों सहित एक दर्जन से अधिक प्रमुख कांग्रेस नेता, सैकड़ों पंचायती राज संस्थान (पीआरआई) के सदस्यों के अलावा, नगर निगम के नगरसेवक और जिला और ब्लॉक स्तर के नेता पहले ही आजाद की पार्टी में शामिल होने के लिए कांग्रेस छोड़ चुके हैं.

कांग्रेस की हालत हुई खराब
कांग्रेस की हालत इस समय खस्ता हो गई है. 17 अक्टूबर को पार्टी के अध्यक्ष पद का चुनाव होना है लेकिन उससे पहले तमाम बड़े चेहरे कांग्रेस से इस्तीफा दे रहे हैं. ऐसे में कांग्रेस की स्थिति इस समय बेहद खराब है. अंदरूनी कलह की वजह से कांग्रेस की लुटिया पूरी तरह डूबती नजर आ रही है. 

ये भी पढ़ें

NCRB की चौंकाने वाली रिपोर्ट, दिल्ली महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित, हर दिन हुआ 2 नाबालिग का रेप

BJP नेता सीमा पात्रा ने घरेलू मेड पर किए जुल्म, गरम तवे से दागा, मुंह से साफ कराया पेशाब, तोड़ दिए दांत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: धर्मेंद्र प्रधान को क्यों नहीं गंवा सकती मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
धर्मेंद्र प्रधान को क्यों बचा रही मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
CJP Protest LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
Embed widget