एक्सप्लोरर

Chinese Army Threat: 'ताइवान की स्वतंत्रता' यानी युद्ध, चीनी सेना की खुलेआम धमकी

Chinese Army Threat: चीनी सेना एक एक वरिष्ठ अधिकारी ने ताइवान को खतरनाक धमकी दी है. चीनी अधिकारी ने कहा कि ताइवान की स्वंत्रता का अर्थ यु्द्ध होता है, चीनी की सेना ताइवान को कभी अलग नहीं होने देगी.

Chinese Army Threat: चीन की पीएलए आर्मी के लेफ्टिनेंट जनरल जिंग जियानफेंग ने ताइवान को खुलेआम धमकी दी है. उन्होंने कहा, चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) ताइवान को कभी भी स्वतंत्र और अलग होने नहीं देगी. लेफ्टिनेंट जनरल ने कहा, 'ताइवान की स्वतंत्रता' का अर्थ है युद्ध है. लेफ्टिनेंट जनरल जिंग जियानफेंग ने यह बातें शनिवार को सिंगापुर में कही. 

जिंग जियानफेंग केंद्रीय सैन्य आयोग के संयुक्त कर्मचारी विभाग के उप प्रमुख भी हैं. सिंगापुर में आईआईएसएस शांगरी-ला वार्ता के दौरान जिंग ने कहा, 'पीएलए ताइवान को कभी भी चीन से अलग नहीं होने देगा, ताइवान की स्वतंत्रता युद्ध के समान है.' सैन्य अधिकारी ने कहा कि पीएलए सैनिकों को प्रशिक्षित करना, युद्ध की स्थिति में तैयारी करना और ताइवान की स्वतंत्रता के खिलाफ लड़ना जारी रखेगा.

चीन की ताइवान को लेकर क्या है नीति?
चीनी अधिकारी ने कहा कि चीन हमेशा ताइवान को पुनर्मिलन के लिए बढ़ावा देगा और किसी भी बाहरी हस्तक्षेप का विरोध करेगा. लेफ्टिनेंट जनरल ने कहा कि चीनी सेना देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए अपने कर्तव्यों का मजबूती के साथ पालन करेगी. इसक एक दिन पहले चीनी रक्षा मंत्री डोंग जून ने शांगरी-ला वार्ता के दौरान अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन के साथ बातचीत की थी. इसौ दौरान उन्होंने ताइवान प्रांत में चीन की नवीनतम गतिविधियों, यूक्रेन और अंतरिक्ष के आसपास की स्थिति पर चर्चा की थी. 

सिर तोड़ने की चीन दे चुका है धमकी
साल 1949 से ताइवान चीन से अलग स्वतंत्र रूप से शासित है. बीजिंग इस द्वीप को अपना प्रांत मानता है. दूसरी तरफ ताइवान अपनी स्वयं की निर्वाचित सरकार वाला क्षेत्र कहता है और खुद को अलग देश कहता है. दूसरी तरफ बीजिंग ताइपे के साथ किसी भी विदेशी राज्य के आधिकारिक संपर्क का विरोध करता है और द्वीप पर चीनी संप्रभुता को निर्विवाद मानता है. हाल ही में चीन पूरे ताइवान को घेरकर युद्ध अभ्यास किया था. इस दौरान चीन ने कहा था कि जो ताइवान की स्वतंत्रता की बात करेगा उसका सिर तोड़ देंगे.

यह भी पढ़ेंः Narendra Modi Meditation: नरेंद्र मोदी की ध्यान साधना पर क्या सोचता है पाकिस्तान? देखिएNarendra Modi Meditation: नरेंद्र मोदी की ध्यान साधना पर क्या सोचता है पाकिस्तान? देखिए 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
'न जेल का डर, न मौत का', शेख हसीना ने भारत से बांग्लादेश को ललकारा, पढ़ें पूरा संबोधन
'न जेल का डर, न मौत का', शेख हसीना ने भारत से बांग्लादेश को ललकारा, पढ़ें पूरा संबोधन
ट्रंप ने ईरान पर क्यों नहीं किया वर्ल्ड वॉर जैसा अटैक? किया खुलासा
ट्रंप ने ईरान पर क्यों नहीं किया वर्ल्ड वॉर जैसा अटैक? किया खुलासा
ट्रंप के टैरिफ बम से अमेरिका घायल, अमेरिकन्स का हो गया तगड़ा नुकसान, जानें कैसे
ट्रंप के टैरिफ बम से अमेरिका घायल, अमेरिकन्स का हो गया तगड़ा नुकसान, जानें कैसे

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget