एक्सप्लोरर

जानें कब है साल का पहला सूर्यग्रहण, नासा ने क्या दी जानकारी, क्या भारत में दिखेगा?

Solar Eclipse: दुनिया की सबसे दुर्लभ खगोलीय घटनाओं में से एक सूर्य ग्रहण जल्द ही देखने को मिलेगा. यह साल 2025 के सबसे खूबसूरत खगोलीय नजारों में से एक होगा.

Solar Eclipse: पूर्ण चंद्रग्रहण के बाद मार्च का महीना अंतरिक्ष प्रेमियों के लिए एक और खास खगोलीय घटना लेकर आ रहा है. इसी महीने के अंत में साल का पहला सूर्यग्रहण होने जा रहा है. 29 मार्च 2025 को यह आंशिक सूर्यग्रहण होगा, जब चंद्रमा पृथ्वी के कुछ हिस्सों पर छाया डालते हुए सूर्य की रोशनी को आंशिक रूप से रोक देगा. यह खगोलविदों के लिए एक रोमांचक अवसर होगा, जो इस दुर्लभ खगोलीय घटना को समझने में मदद करेगा.

क्या होता है आंशिक सूर्यग्रहण?

सूर्यग्रहण तब होता है जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है, जिससे सूर्य की रोशनी कुछ समय के लिए बाधित हो जाती है. यह तीन प्रकार का होता है-पूर्ण सूर्यग्रहण, वलयाकार सूर्यग्रहण (रिंग ऑफ फायर) और आंशिक सूर्यग्रहण. 29 मार्च को होने वाला सूर्यग्रहण आंशिक होगा, जिसका मतलब है कि चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से नहीं ढक पाएगा. इस दौरान सूर्य अर्धचंद्राकार दिखाई देगा.

सूर्यग्रहण केवल अमावस्या के दिन होता है, जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीध में आ जाते हैं. आमतौर पर आंशिक सूर्यग्रहण साल में दो बार होता है. इस साल दूसरा आंशिक सूर्यग्रहण 21 सितंबर को होगा, जिसे ऑस्ट्रेलिया, अंटार्कटिका और प्रशांत महासागर के कुछ हिस्सों में देखा जा सकेगा.

सूर्यग्रहण का समय

नासा के अनुसार, अमेरिका के स्थानीय समयानुसार यह आंशिक सूर्यग्रहण सुबह 4:50 बजे शुरू होगा, सुबह 6:47 बजे अपने चरम पर पहुंचेगा और लगभग 8:43 बजे समाप्त होगा.

भारतीय समयानुसार यह ग्रहण दोपहर 2:20 बजे शुरू होगा, शाम 4:17 बजे अपने चरम पर पहुंचेगा और फिर धीरे-धीरे समाप्त हो जाएगा. कुछ स्थानों पर ग्रहण के दौरान सूर्य का 93% हिस्सा ढका रहने की संभावना है.

भारत में दिखाई देगा या नहीं?

यह सूर्यग्रहण एशिया, अफ्रीका, यूरोप, अटलांटिक महासागर, आर्कटिक, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका के कुछ हिस्सों में देखा जा सकेगा. हालांकि इसका छाया पथ भारतीय उपमहाद्वीप से होकर नहीं गुजरेगा, इसलिए यह भारत में दिखाई नहीं देगा. लेकिन, नासा हर बार की तरह इस ग्रहण का लाइव टेलीकास्ट करेगा, जिसे ऑनलाइन माध्यमों से देखा जा सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
Explained: कविता, क्लासिक्स और अनकहे दुःखों की शिल्पकार ऐन कार्सन की साहित्यिक यात्रा कैसी रही
Explained: कविता, क्लासिक्स और अनकहे दुःखों की शिल्पकार ऐन कार्सन की साहित्यिक यात्रा कैसी रही
बाली में 35 भारतीयों को क्यों हुई जेल; सजा के बाद इंडोनेशिया से भेजे जाएंगे
बाली में 35 भारतीयों को क्यों हुई जेल; सजा के बाद इंडोनेशिया से भेजे जाएंगे
भारत का अमेरिका को 'बंधुआ मजदूर' वाले बयान पर करारा जवाब, कहा- 'US को ज्यादा...'
भारत का अमेरिका को 'बंधुआ मजदूर' वाले बयान पर करारा जवाब, कहा- 'US को ज्यादा...'

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
Rejinagar Bypoll Result Live: भाजपा ने रेजीनगर सीट पर दर्ज की 72 हजार वोटों से जीत, हुमायूं कबीर को करारा झटका
Live: भाजपा ने रेजीनगर सीट पर दर्ज की 72 हजार वोटों से जीत, हुमायूं कबीर को करारा झटका
Embed widget