एक्सप्लोरर

Pakistan Police: पाकिस्तान की पुलिस सबसे बड़ी भ्रष्टाचारी, न्यायपालिका पर भी उठे सवाल, ताजा सर्वे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Pakistan Police Most Corrupt: पाकिस्तान की पुलिस सबसे ज्यादा भ्रष्टाचारी संस्था में से एक है, इस बात का खुलासा एक ताजा सर्वे में हुआ है. वहीं, सर्वे में न्यायपालिका को भी भ्रष्ट माना गया है.

Pakistan: भ्रष्टाचार के मामले में पाकिस्तान दुनिया भर में बदनाम है. यहां की हर एक संस्था पर भ्रष्ट होने का टैग लगा हुआ है लेकिन करप्शन के मामले में पाकिस्तान पुलिस का कोई सानी नहीं है. दरअसल, ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल पाकिस्तान (TIP) की ओर से राष्ट्रीय भ्रष्टाचार धारणा सर्वेक्षण (एनसीपीएस) 2023 में किए गए एक सर्वे के अनुसार, यहां की पुलिस सबसे ज्यादा भ्रष्टाचारी है. 

ट्रिब्यून डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, ताजा सर्वे में दूसरे नंबर पर टेंडरिंग और ठेकेदारी, वहीं न्यायपालिका को तीसरा सबसे भ्रष्ट संस्थान बताया गया है. पाकिस्तान में शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में भी जमकर भ्रष्टाचार किया जाता है, नतीजन इस क्षेत्र में काम करने वाली संस्थाओं को संयुक्त रूप से चौथे सबसे भ्रष्ट क्षेत्र के रूप में पहचाना गया है.  

निजी क्षेत्र में भी खूब भ्रष्टाचार 

रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय सरकारी संस्थान भ्रष्टाचार सूचकांक में पांचवें स्थान पर हैं. इसके अतिरिक्त, टैक्स और भूमि प्रशासन क्षेत्रों को छठवा सबसे भ्रष्ट क्षेत्र माना गया है. सर्वे के अनुसार, पाकिस्तान में निजी क्षेत्र में भी भ्रष्टाचार चरम पर है. दरअसल, 75 प्रतिशत नागरिकों ने खुद इस बात को स्वीकार किया है. सर्वेक्षण में लोगों से पाकिस्तान में विभिन्न विभागों और संस्थानों को रैंक करने के लिए कहा गया जहां अनियमितताएं और रिश्वतखोरी देखी गई. 

भ्रष्टाचार रोकना हो रहा मुश्किल 

सर्वेक्षण में, 45 प्रतिशत लोगों ने पाकिस्तान में भ्रष्टाचार को रोकने में भ्रष्टाचार विरोधी संस्थानों की भूमिका को प्रभावी नहीं माना. राष्ट्रीय भ्रष्टाचार धारणा सर्वेक्षण 2023 के अनुसार, पुलिस सबसे भ्रष्ट क्षेत्र (30%), टेंडरिंग और ठेकेदारी को दूसरा सबसे भ्रष्ट (16%) और न्यायपालिका को तीसरा सबसे भ्रष्ट (13%) के रूप में देखा गया है. 

भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़नी होगी लड़ाई 

रिपोर्ट के अनुसार, सिंध की पुलिस सबसे भ्रष्ट पाई गई है. वहीं, राष्ट्रीय स्तर पर, (67%) पाकिस्तानियों को लगता है कि आम लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में बदलाव ला सकते हैं. प्रांतीय स्तर पर, सिंध (74%), पंजाब (76%), के-पी (81%) और बलूचिस्तान (34%) में नागरिकों का मानना ​​है कि आम लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: अमेरिका चुनाव बन सकती है बाइडेन-नेतन्याहू की दोस्ती में दरार की वजह, किन मुद्दों पर आमने-सामने होंगे दोनों नेता, जानिए 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक
Xप्लेन: क्या जॉब और पैरेंटिंग साथ नहीं हो सकती? कैरोलिन के इस्तीफे पर छिड़ी बहस
क्या जॉब और पैरेंटिंग साथ नहीं हो सकती? कैरोलिन के इस्तीफे पर छिड़ी बहस

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget