एक्सप्लोरर

अमेरिका चुनाव बन सकती है बाइडेन-नेतन्याहू की दोस्ती में दरार की वजह, किन मुद्दों पर आमने-सामने होंगे दोनों नेता, जानिए

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और बेंजामिन नेतन्याहू काफी गहरे दोस्त हैं, कहा जाता है कि पिछले 50 साल से दोनों नेता दोस्ती निभा रहे हैं. लेकिन गाजा के लेकर दोनों नेताओं की सोच एक दूसरे से अलग है.

Israel Hamas War: इजरायल-हमास जंग में अब तक दोनों पक्षों से हजारों लोग मारे जा चुके हैं. कुछ दिनों के लिए सीजफायर हुई तो दुनिया को लगा मानो अब जंग थम जाएगा, लेकिन सीजफायर समझौता टूट गया और गाजा की हालत बद से बदतर हो गई. सीजफायर को फिर से लागू करने के लिए संयुक्त राष्ट्र में एक प्रस्ताव भी लाया गया लेकिन इस पर अमेरिका ने वीटो लगा दिया. अमेरिका के वीटो लगाते ही जंग खत्म होने की एक और गुंजाइश पर विराम लग गया. लेकिन ये युद्ध कब तक चलेगा और अमेरिका इजरायल का साथ कब तक देगा?

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस बारे में कोई सीधे-सीधे जवाब तो नहीं दिया है लेकिन इजरायल ने कई मंचों से कहा है कि जब तक सभी बंधकों को रिहा नहीं किया जाएगा तब तक जंग जारी रहेगा. लेकिन हमास को गाजा से बाहर कर दिए जाने की स्थिति में गाजा का नियंत्रण किसके पास होगा इसे लेकर अमेरिका और इजरायल में मतभेद हैं. 

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कई बार कहा है कि जंग के बाद गाजा की बागडोर फिलिस्तीनी प्राधिकरण को सौंप दी जानी चाहिए. लेकिन नेतन्याहू इसका विरोध करते रहे हैं. नेतन्याहू का कहना है कि फिलिस्तीनी प्राधिकरण भी आंतकवाद को बढ़ावा देती है उनके जिम्मे गाजा को नहीं छोड़ा जा सकता है. 

अमेरिका और इजरायल या फिर ये कहें कि काफी गहरे और पुराने दोस्त जो बाइडेन और बेंजामिन नेतन्याहू गाजा को लेकर जो सोच रखते हैं वह एक दूसरे से काफी जुदा है. 

अमेरिका के पांच सिद्धांत

इजरायल-हमास युद्ध के बीच अमेरिका का दबदबा मध्य-पूर्व के देशों में कम हुआ है. बाइडेन भी अब इस मुद्दे पर पहले की तरह मुखर नहीं हैं. पिछले सप्ताह बाइडेन की जगह कमला हैरिस ने दुबई में एक भाषण भेजा. इस भाषण को अमेरिकी रेड लाइन बताया जा रहा है. यानी जंग को लेकर 'अमेरिका की ओर से खींची गई लक्ष्मण रेखा'. भाषण में कमला हैरिस ने कहा, "इजरायल फिलिस्तीन इलाके में बाइडेन एक राजनीतिक समाधान चाहते हैं ताकि संघर्ष को खत्म किया जा सके." 

इजरायल-हमास जंग पर अमेरिका के पांच सिद्धांतों को बताते हुए कमला हैरिस ने कहा, दोबारा कोई कब्जा नहीं होगा, लोगों का जबरन विस्थापन नहीं होगा. गाजा में किसी चीज की कोई कटौती नहीं होनी चाहिए और इसका इस्तेमाल आतंकवाद के मंच के तौर पर नहीं होना चाहिए. इसके अलावा इलाके की घेराबंदी नहीं होनी चाहिए.

नेतन्याहू से अमेरिका का हुआ मोहभंग?

अमेरिका में चुनाव आने वाले हैं और इस चुनाव में बाइडेन को मुसलमानों का समर्थन लेना होगा. अमेरिका ने कई मर्तबा इजरायल को नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चेतावनी दी है. लेकिन हालातों को देखकर लगता है कि इजरायल अमेरिकी सलाह को नजरअंदाज कर रहा है. कमला हैरिस ने कहा, "हम फिलिस्तीनी प्राधिकरण को वेस्ट बैंक और गाजा के शासक के तौर पर देखना चाहते हैं. ऐसा इसलिए भी क्योंकि वह फिलिस्तीनी लोगों के असली प्रतिनिधि के तौर पर देखे जाते हैं."

ये भी पढ़ें:
Argentina Economy: अर्जेंटीना के नए राष्ट्रपति जेवियर मिलई ने ली पद की शपथ, देश को किया आगाह, बोले- आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए लेने होंगे कड़े फैसले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह वेनेजुएला नहीं...', ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
'यह वेनेजुएला नहीं...', स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
तेहरान ने US-ईरान MoU को न मानने का किया फैसला तो ट्रंप का आया रिएक्शन, बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि...’
तेहरान ने US-ईरान MoU को न मानने का किया फैसला तो ट्रंप बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि...’
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget