एक्सप्लोरर

पाकिस्तान आर्मी प्रमुख के कमर जावेद बाजवा सेवा विस्तार पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाया ब्रेक

पाकिस्तान में प्रधानमंत्री इमरान खान को एक बार फिर झटका लगा है. सेना प्रमुख के सेवा विस्तार को सुप्रीम कोर्ट ने सस्पेंड कर दिया है. इससे पहले भी न्यायपालिका और विधायिका में तनातनी देखने को मिल चुकी है.

नई दिल्ली: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट से करारा झटका लगा है. पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट की तीन सदस्यीय बेंच ने सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा के सेवा विस्तार पर रोक लगा दी है. कमर जावेद बाजवा को अपने पद से 29 नवंबर को रिटायर होना था. लेकिन इमरान खान ने उनके रिटायरमेंट से तीन महीने पहले उनकी सेवा विस्तार का नोटिफिकेशन जारी कर दिया. जिस पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने नोटिफिकेशन को सस्पेंड कर नोटिस जारी किया.

प्रधानमंत्री के नोटिफिकेशन पर अदालत में जोरदार बहस

सेना प्रमुख के सेवा विस्तार को ‘ज्यूरिट्स फाउंडेशन’ ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी. जिसकी सुनवाई सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की अगुवाई वाली तीन सदस्यीय बेंच कर रही थी.

सरकार की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में क्षेत्रीय सुरक्षा का हवाला दिया गया. और सेना प्रमुख की सेवा विस्तार के पीछे इसी को दलील बनाया गया. मगर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि क्षेत्रीय सुरक्षा का मामला किसी संस्था की जिम्मेदारी होती है ना कि किसी अफसर की. सुप्रीम कोर्ट मौके पर पेश अटार्नी जनरल के जवाब से भी संतुष्ट नहीं हो सका. अदालत ने टिप्पणी करते हुए कहा कि अटार्नी जनरल सेना प्रमुख के सेवा विस्तार पर अदालत को संतुष्ट नहीं कर सके. उन्होंने कानून का कोई ऐसा हवाला नहीं दिया जिससे पता चले कि नई तैनाती या सेवा विस्तार को वैधता मिलती हो. सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को आड़े हाथों भी लिया. कोर्ट ने कहा कि सरकार को सेना प्रमुख की सेवा विस्तार का अधिकार नहीं है बल्कि राष्ट्रपति के पास धारा 243 के तहत अधिकार है.

अदालत में इस दौरान काफी जोरदार बहस भी देखने को मिला. सुप्रीम कोर्ट ने सरकार के प्रतिनिधि से पूछा कि क्या कैबिनेट की मंजूरी से ये फैसला लिया गया था. इस पर अटॉर्नी जनरल ने जवाब दिया कि 25 सदस्यों में से 11 इसके पक्ष में थे जबकि 14 सदस्यों ने इस पर अपनी कोई राय जाहिर नहीं की. तब अदालत ने पूछा कि क्या आपने उनकी खामोशी को ‘हां’ समझ लिया. आखिरकार मुख्य न्यायाधीश ने सरकार के नोटिफिकिशन को सस्पेंड करते हुए सेना प्रमुख, सरकार और रक्षा मंत्रालय को नोटिस जारी कर दिया. मामले की अगली सुनवाई बुधवार को होगी.

इससे पहले भी सुप्रीम कोर्ट इमरान खान की टिप्पणी पर फटकार लगा चुका है. साथ ही अदालत पर भड़काऊ टिप्पणी करने से बचने की नसीहत दे चुका है. इमरान खान ने नवाज शरीफ को विदेश में इलाज कराने को सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर एक रैली में सवाल उठाया था. इस पर विधायिका और न्यायपालिका में ठन गई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान के इरादों पर उठाए सवाल! ट्रंप ने तेहरान की लगाई क्लास, कहा- वो बेईमान लोग
ईरान के इरादों पर उठाए सवाल! ट्रंप ने तेहरान की लगाई क्लास, कहा- वो बेईमान लोग
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
अमेरिकी सेना ने जहाज पर चलाई गोली, ईरान की नाकेबंदी तोड़ते वक्त किया अटैक
अमेरिकी सेना ने जहाज पर चलाई गोली, ईरान की नाकेबंदी तोड़ते वक्त किया अटैक
सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम का आरोप
सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम का आरोप

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget