एक्सप्लोरर

सूर्य का सुपरफ्लेयर पृथ्वी के लिए है गंभीर खतरा, तबाह हो सकती है दुनिया, नई खोज में वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

Super Flares of the Sun : सूर्य की छोटी सौर ज्वाला पृथ्वी पर कई अस्थायी समस्याएं पैदा करती हैं. लेकिन वहीं एक सुपरफ्लेयर बेहद विनाशकारी हो सकती है. जो अंतरिक्ष में सेटैलाइटों को भी तबाह कर सकता है.

Super Flares of the Sun : सूर्य की रौशनी से पृथ्वी रौशन होती है. धरती पर गर्मी का एहसास होता है. साथ ही धरती पर कई और तरह के ऊर्जाओं का स्रोत सूर्य होता है. लेकिन सूर्य से अविश्वसनीय रूप से बड़ी ऊर्जा की तरंगे भी निकलतीं हैं, जो पृथ्वी के लिए बेहद गंभीर समस्या बन सकती है. उन्हें सौर सुपरफ्लेयर कहा जाता है.

दुनियाभर के वैज्ञानिक धीरे-धीरे इसका अध्ययन करते हुए इसे लेकर चिंतित हो रहे हैं. क्योंकि पहले वैज्ञानिकों को लगता था कि ये सूर्य में ये घटनाएं लगभग एक हजार साल में एक बार होती है. लेकिन हाल ही में उन्हें ये पता चला है कि अंतरिक्ष में ये घटनाएं अक्सर होती है. सूर्य के सुपरफ्लेयर हमारे लिए इसलिए चिंता के विषय हैं क्योंकि हम सैटेलाइट, जीपीएस और पावर ग्रिड जैसी बहुत सारी तकनीकों का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन एक बड़ी सौर ज्वाला इन सभी चीजों को एक बार में गड़बड़ कर सकती हैं. अब सवाल यह है कि क्या हम सौर ज्वाला से होने वाली समस्याओं के लिए तैयार हैं?

ऊर्जा के विस्फोट हैं सौर ज्वालाएं

सौर ज्वालाएं ऊर्जा के विस्फोट हैं, जिन्हें सूर्य खुले अंतरिक्ष में निष्कासित कर देता है. सूर्य की मामूली सौर ज्वाला सरलता से पृथ्वी के लिए मामूली व्यवधान को पैदा कर सकती है. जिसमें रेडियो सिग्नल या जीपीएस सेवा में गड़बड़ी हो सकती है. हालांकि, एक सौर सुपरफ्लेयर बेहद शक्तिशाली होता है. नियमित फ्लेयर की तुलना में इसमें लाखों गुना अधिक ऊर्जा निकलेगी. बता दें कि ये विस्फोट प्रकाश की गति से चलते हैं, जिसे अंतरिक्ष में पृथ्वी तक पहुंचने में बस चंद मिनट का ही समय लग सकता है.

धरती पर सौर सुपरफ्लेयर से आ सकती हैं कैसी दिक्कतें

सूर्य की छोटी सौर ज्वाला पृथ्वी पर कई अस्थायी समस्याएं पैदा करती हैं. लेकिन वहीं एक सुपरफ्लेयर बेहद विनाशकारी हो सकती है. जो अंतरिक्ष में सेटैलाइटों को भी तबाह कर सकता है, बिजली ग्रिडों को बंद कर सकती है. साथ ही दुनियाभर के संचार माध्यमों को भी खराब कर सकती है और ये समस्या कई दिन, हफ्ते या महीनें तक भी रह सकती है. जिससे लोगों के रोजमर्रा की जिंदगी में समस्याएं पैदा हो सकती है.

नए अध्ययन में हुआ खुलासा

डॉ. वैलेरी वसीलीव ने दिसंबर 2024 में साइंस में प्रकाशित एक हालिया अध्ययन में उन्होंने 50 हजार से ज्यादा सितारों के डेटा की जांच की. उन तारों को करीब 100 वर्षों में एक बार सुपरफ्लेयर का अनुभव होता है. इस नई खोज ने वैज्ञानिकों के लिए चिंता पैदा कर दी है.

यह भी पढ़ेंः नहीं सुधर रहा चीन, भूटान में डोकलाम के पास बसाए 22 गांव, बढ़ाई भारत की टेंशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget