एक्सप्लोरर

पाकिस्तान में आर्मी बेस पर आत्मघाती हमला, विस्फोटकों से लदे दो वाहन घुसे और हुआ भयंकर ब्लास्ट, 9 की मौत कई घायल

हाफिज गुल बहादुर से जुड़े जैश अल फुरसान संगठन ने एक बयान में बन्नू में हमले की जिम्मेदारी ली. यह समूह तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के कई गुटों में से एक है.

उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान के बन्नू में मंगलवार को मुख्य छावनी की चाहरदीवारी में विस्फोटकों से लदे दो वाहन घुस गए और आत्मघाती हमले को अंजाम दिया जिसमें कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और 16 घायल हो गए. सेना के जवानों ने कम से कम छह आतंकवादियों को ढेर कर दिया.

पुलिस ने बताया कि पेशावर से लगभग 200 किलोमीटर दूर खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शाम को आत्मघाती हमलावरों ने दक्षिण-पश्चिम में बन्नू छावनी की चाहरदीवारी को टक्कर मार दी.

हाफिज गुल बहादुर से जुड़े जैश अल फुरसान संगठन ने एक बयान में बन्नू में हमले की जिम्मेदारी ली. यह समूह तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के कई गुटों में से एक है.

अस्पताल के अधिकारियों के हवाले से सूत्रों ने बताया कि पास की रिहायशी इमारतों में पांच लोगों के हताहत होने की खबर है, जबकि बचाव कर्मचारियों ने बन्नू छावनी की चाहरदीवारी से सटी एक मस्जिद के मलबे से चार शव बरामद किए हैं. सूत्रों ने बताया कि 16 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


दो दिन पहले ही एक महिला आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ाया था

दो दिन पहले पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में एक महिला आत्मघाती हमलावर द्वारा किये गये विस्फोट में एक जवान की मौत हो गई थी जबकि चार अन्य घायल हो गए. एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. गृह मंत्रालय ने ‘एक्स’ पर जारी एक एक बयान में बताया कि हमलावर ने कलात जिले के मुगलजई क्षेत्र के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर अर्धसैनिक बल के काफिले को निशाना बनाया.

किसी भी संगठन ने अब तक इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली थी. पाकिस्तान में ऐसे कम मामले सामने आए हैं, जहां एक आत्मघाती हमले को महिला द्वारा अंजाम दिया गया हो.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
इमरान खान के अस्पताल जाने पर फंसा पेंच! SC के आदेश को चुनौती देगी सरकार
इमरान खान के अस्पताल जाने पर फंसा पेंच! SC के आदेश को चुनौती देगी सरकार
Xप्लेन: भारत-बांग्लादेश के रिश्तों में गर्मजोशी नहीं! क्या अब बर्फ पिघलेगी?
भारत-बांग्लादेश के रिश्तों में गर्मजोशी नहीं! क्या अब बर्फ पिघलेगी?
Xप्लेन: ओमान को ट्रंप की बमबारी की धमकी, किस देश की सेना अधिक ताकतवर, जानिए
ओमान को ट्रंप की बमबारी की धमकी, किस देश की सेना अधिक ताकतवर, जानिए

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget