एक्सप्लोरर

Kabul Attack: जहां ठहरे थे चीनी नागरिक उस होटल पर हुआ सुसाइड अटैक, दो पुलिसकर्मी समेत 5 की मौत, 3 हमलावर भी मारे गए

Kabul Suicide Attack: आत्मघाती हमलावरों ने अफगानिस्तान के काबुल में एक होटल पर हमला किया है. इस होटल में चीनी नागरिक ठहरे हुए थे.

Kabul Suicide Attack: अफगानिस्तान के काबुल में सोमवार (12 दिसंबर) को एक होटल पर सुसाइड अटैक (Suicide Attack) किया गया है. इस होटल में चीनी नागरिक ठहरे हुए थे. हमले में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है. मृतकों में दो पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं. बीते दिन ही चीनी नागरिकों की सुरक्षा को लेकर काबुल में चीन के राजदूत वांग यू ने अफगानिस्तान (Afghanistan) के उप विदेशमंत्री शेर मोहम्मद स्तानकज़ई से मुलाकात की थी.

काबुल में एबीपी न्यूज़ के सूत्रों के अनुसार होटल में कई चीनी नागरिक मौजूद हैं. होटल पर ऑटोमैटिक हथियारों से लैस आतंकवादियों ने हमला किया है. हमलावरों ने सुसाइड जैकेट भी पहनी हुई है. होटल में जोरदार धमाका भी हुआ है और फायरिंग भी जारी है. ये होटल काबुल के शहरनो क्षेत्र में है. 

तीन हमलावर मारे गए

तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि काबुल के शहरनो जिले में होटल पर हुए हमले में 3 हमलावरों को मार गिराया है. उनके मुताबिक, होटल के सभी मेहमानों को बचा लिया गया और कोई विदेशी नहीं मारा गया. प्रवक्ता ने कहा कि होटल से बाहर निकलने पर दो विदेशी नागरिक घायल हो गए.

चीनी नागरिकों में लोकप्रिय है ये होटल

इस "चीनी होटल" में चीन और अन्य देशों के अंतरराष्ट्रीय मेहमान रुकते हैं. इस होटल में चीन के कारोबारी भी ठहरते हैं और ये चीनी नागरिकों के बीच काफी लोकप्रिय है. अफगानिस्तान के टोलो न्यूज़ के अनुसार, शहरनो क्षेत्र के निवासियों ने पुष्टि की कि उन्होंने विस्फोट और गोलीबारी सुनी है. सुरक्षा अधिकारियों ने अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है.

पाकिस्तान के दूतावास पर भी हुआ था हमला

चीन ने बीते दिन ही अफगानिस्तान में अपने दूतावास और नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए पुख्ता इंतजामों का आग्रह किया था. बीते हफ्ते काबुल में पाकिस्तान के दूतावास को निशाना बनाते हुए भी हमला हुआ था. 

ये भी पढ़ें- 

Russia-Ukraine War: यूक्रेन ने रूस के कब्जे वाले मेलिटोपोल पर किया मिसाइल हमला, दो लोगों की मौत, 10 घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब लोन देने के लिए टेलीमार्केटिंग कॉल की तो होगी जेल, फ्रांस में कानून, भारत में क्या हैं नियम
अब लोन देने के लिए टेलीमार्केटिंग कॉल की तो होगी जेल, फ्रांस में कानून, भारत में क्या हैं नियम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
तुर्किए से निकलते वक्त ट्रंप ने क्यों बदल दिया था विमान? हो गया खुलासा
ट्रंप को मारने की साजिश कर रहा ईरान, डर की वजह से बदला था विमान
1995 में मिला था देश छोड़ने का आदेश, झूठी पहचान से US में बसा भारतीय, केस दर्ज
1995 में मिला था देश छोड़ने का आदेश, झूठी पहचान से US में बसा भारतीय, केस दर्ज

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
'रील का जमाना, इन्फ्लुएंसर आपको...', पीएम मोदी का Gen Z को संदेश
'रील का जमाना, इन्फ्लुएंसर आपको...', पीएम मोदी का Gen Z को संदेश
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget