एक्सप्लोरर

Sudan crisis: हफ्ते भर की जंग में तबाह हो गया सूडान, 400 लोगों की मौत, हजारों लोग बेघर, संघर्ष अब भी जारी

Sudan Clashes: हिंसा की चपेट में और कई मुख्य शहर जल्दी ही आ सकते हैं. साथ ही आगे चल कर इस युद्ध का प्रभाव पड़ोसी देशों पर भी पड़ सकता है ऐसे में भयावह स्थिति उत्पन्न हो सकती है. 

Sudan: सूडान पिछले एक हफ्ते से जल रहा है. सूडान में 15 अप्रैल से सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच जारी संघर्ष में अब तक 400 लोगों की मौत हो चुकी है. राजधानी खार्तूम सहित सूडान के कई शहर तबाह हो चुके हैं. सूडान में जान-माल का भारी नुकसान हुआ है. बावजूद इसके जंग अभी जारी है. 

सूडान में सेना प्रमुख जनरल अब्देल फत्ताह अल बुरहान और आरएसएफ के प्रमुख जनरल मोहम्मद हमदान दगालो के बीच वर्चस्व की जंग जारी है. सूडान में सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच जंग कौन जीतेगा, इस बात को लेकर भी चर्चा होने लगी है. विशेषज्ञों का मानना ​​है कि अल-बुरहान की सेना आरएसएफ की तुलना में अधिक मजबूत है. ऐसे में अर्धसैनिक बलों के जीत की संभावना कम लगती है. हालांकि शहरी क्षेत्रों में अर्धसैनिक बल के जवान सेना पर हावी रहेंगे.

पड़ोसी देशों के लिए भी खतरा 

अलजजीरा की एक रिपोर्ट के अनुसार, जारी हिंसा की चपेट में और कई मुख्य शहर जल्दी ही आ सकते हैं. मालूम हो कि यह हिंसक झड़प सूडान की राजधानी खार्तूम से शुरू हुई थी लेकिन अब इस जंग ने ओमडुरमैन और दारफुर समेत कई शहरों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है. इंटरनेशनल क्राइसिस ग्रुप का कहना है कि सेना और अद्धसैनिक बलों के बीच जारी यह हिंसा एक युद्ध का रूप ले रही है. आगे चल कर इस युद्ध का प्रभाव पड़ोसी देशों पर भी पड़ सकता है ऐसे में भयावह स्थिति उत्पन्न हो सकती है. 

सूडान से बाहर आ सकती है लड़ाई 

वाशिंगटन स्थित सेंटर फॉर स्ट्रैटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज के कैमरून हडसन का कहना है कि हिंसा सूडान की सीमाओं के पार बढ़ सकती है. हडसन कहते हैं कि चुनौती यह है कि संघर्ष देश के हर कोने में फैला हुआ है. ऐसे में यह लड़ाई सूडान के बाहर आती है तो इसमें किसी को हैरानी नहीं होनी चाहिए. 

मालूम हों कि जारी हिंसा के बीच खार्तूम में कई अस्पताल बंद हो गए हैं. इस हिंसा के बीच भारत के भी कई लोग सूडान के अलग-अलग हिस्सों में फंसे हैं.  यौन शोषण, बलात्कार जैसी घटनाएं यहां काफी बढ़ गई है. बताते चलें कि सूडान में अक्तूबर 2021 में नागरिकों और सेना की संयुक्त सरकार का तख्तापलट हुआ था. जिसके बाद से ही सेना और अर्धसैनिक बल आमने-सामने हैं. 

ये भी पढ़ें: Heatwave in Asia: भीषण गर्मी को देखते हुए थाईलैंड में सरकार ने किया अलर्ट जारी, घर से बाहर नहीं निकलने की दी गई सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
गूगल के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
गूगल के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका

Embed widget