एक्सप्लोरर

रिपोर्ट: अगर भारत-पाकिस्तान में परमाणु युद्ध हुआ तो 10 करोड़ से अधिक लोग मारे जाएंगे

क्या आप को मालूम है कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध होता है तो दोनों देशों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा. कितने लोग मारे जाएंगे और इससे पर्यावरण पर क्या असर होगा. आज हम आपको यहीं बताने जा रहे हैं, क्योंकि इसका खुलासा एक अध्यन में हुआ है.

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति लगातार बनी हुई है. यह स्थिति पहले की स्थिति से बिल्कुल अलग हैं क्योंकि पड़ोसी देश पाकिस्तान खुलकर परमाणु हमले की धमकी दे चुका है. जहां एक तरफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान लगातार परमाणु हमले की गीदड़भभकी दे रहे हैं तो वहीं भारत की तरफ से भी कहा गया है कि अगर पाकिस्तान कोई दुस्साहस करता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा. दोनों देशों के बीच जारी तनाव के बीच अब एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें कहा गया है कि अगर भारत-पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध होता है तो 10 करोड़ से अधिक लोग मारे जाएंगे. एक नए पर्यावरणीय अध्ययन में इस बात का पता चला है.
इस अध्यन को साइंस एडवांस में प्रकाशित किया गया है. अध्ययन रटगर्स विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एलन रोबॉक और अन्य वैज्ञानिकों द्वारा किया गया है. इस अध्यन में पता चला है कि इस तरह के परमाणु युद्ध से पृथ्वी तक पहुंचने वाली सूर्य की प्रकाश की मात्रा में काफी कमी आएगी. इस वजह से कम वर्षा होगी और वनस्पति विकास और महासागरीय उत्पादकता में भयावह गिरावट आएगी. इससे लाखों लोग मारे जाएंगे.
शोधकर्ताओं का कहना है कि भारत और पाकिस्तान के पास संयुक्त संख्या में 400-500 परमाणु हथियार हैं और अगर इनका उपयोग किया जाता है तो प्रभाव वैश्विक पर्यावरण के लिए विनाशकारी होगा. अध्ययन से पता चलता है कि दक्षिण एशिया पर परमाणु युद्ध का  प्रभाव तीन तरह से होगा.
पहला यह कि परमाणु विस्फोटों से प्रज्वलित आग से निकले वाला धुआं 16 से 36 मिलियन टन कालिख (जो काला कार्बन है) छोड़ सकती है. यह कालिख कुछ ही हफ्तों में दुनिया भर में फैल सकती है जिसका सेहत पर गंभीर परिणाम होंगे. दूसरा इसका बुरा परिणाम यह होगा कि जब ऊपरी वायुमंडल में यह कालिख भारी मात्रा में सोलर रेडिएशन को एब्सोर्ब कर लेगी तो इससे हवा में अधीक गर्मी आ जाएगी और हर तरफ धुआं फैल जाएगा. इसके परिणामस्वरूप पृथ्वी तक पहुंचने वाली धूप में 20 से 35 प्रतिशत की गिरावट होगी. इसके कारण परसात भी कम होगी.
तीसरा बड़ा खतरा यह होगा कि इस तरह कि स्थिति अगर बनती है तो कम बरसात की वजह से वनस्पति विकास और महासागर उत्पादकता पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा. इसके अलावा अध्ययन में यह भी कहा गया है कि इस प्रभाव से उबरने में पृथ्वी को कम से कम 10 साल लग सकते हैं .
जम्मू-कश्मीर पर केंद्र की मोदी सरकार के ऐतिहासिक पैसले के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है. ऐसे में वह बार-बार परमाणू हमले की धमकी दे रहा है. इस वक्त विश्व के नौ देशों के पास परमाणु हथियार हैं लेकिन पाकिस्तान और भारत अपने शस्त्रागार को तेजी से बढ़ा रहे हैं. इन दो परमाणु-सशस्त्र राष्ट्रों के बीच कश्मीर को लेकर जारी तनाव के बीच परमाणु युद्ध के परिणामों को समझना महत्वपूर्ण है. अध्ययन में कहा गया है कि परमाणु युद्ध की संभावना में, यदि भारत और पाकिस्तान क्रमशः 100 और 150 रणनीतिक हथियारों का उपयोग करते हैं तो इससे लगभग 50 से 125 मिलियन लोगों की जान जाएगी. इसके अलावा भुखमरी से अतिरिक्त मौतें भी होंगी. यह भी पढ़ें
यह भी देखें
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुसलमानों को...', भारत-अफगानिस्तान के रिश्ते पर पाकिस्तान ने उगला जहर
'मुसलमानों को...', भारत-अफगानिस्तान के रिश्ते पर पाकिस्तान ने उगला जहर
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
PoJK चुनाव का इमरान खान की पार्टी ने किया बहिष्कार, बताई ये बड़ी वजह
PoJK चुनाव का इमरान खान की पार्टी ने किया बहिष्कार, बताई ये बड़ी वजह

वीडियोज

Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget