एक्सप्लोरर

स्टेट ऑफ द यूनियन: ट्रंप बोले- मेरे प्रशासन ने किया सुरक्षित, मजबूत और गौरवांवित अमेरिका' का निर्माण

ट्रंप ने कहा कि एक दिन वह जादुई क्षण जरूर आएगा जब दुनिया के सभी देश परमाणु हथियारों को नष्ट करने के लिए एकजुट होंगे. उन्होंने कहा "दुर्भाग्य से वह समय अभी तक नहीं आया है."

वाशिंगटन: अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पहले 'स्टेट ऑफ द यूनियन' संबोधन में अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए दावा किया कि अमेरिका में 'एक नया क्षण' आया है और देश ने उनके पदभार संभालने के बाद से असाधारण प्रगति की है. मेरे प्रशासन में 'एक सुरक्षित, मजबूत और गौरवांवित अमेरिका' का निर्माण हुआ. अमेरिकी सपने को पूरा करने के लिए इससे बेहतर समय नहीं- ट्रंप कैपिटोल हिल में कांग्रेस को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा, "अमेरिकी सपने को पूरा करने के लिए इससे बेहतर समय नहीं हो सकता." प्रतिनिधि सभा के चैंबर में कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए ट्रंप ने अगले साल के लिए व्यापार, आव्रजन, बुनियादी ढांचा और राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी नीतियों सहित अपने प्रशासन के लक्ष्यों को रेखांकित किया. देश को मिली 'असाधारण सफलता'- ट्रंप ट्रंप ने कहा कि उनका प्रशासन 'एक सुरक्षित, मजबूत और गौरवांवित अमेरिका' का निर्माण कर रहा है. उन्होंने 20 जनवरी 2017 को राष्ट्रपति पद संभालने के बाद से देश को मिली 'असाधारण सफलता' का दावा करते हुए कांग्रेस से मतभेदों को परे रखकर साथ मिलकर काम करने का आग्रह किया. स्टेट ऑफ द यूनियन: ट्रंप बोले- मेरे प्रशासन ने किया सुरक्षित, मजबूत और गौरवांवित अमेरिका' का निर्माण ट्रंप ने संबोधन के शुरुआत में कहा, "पिछले एक साल में हमने अविश्वसनीय प्रगति की है और असाधारण सफलता हासिल की है." उन्होंने डेमोक्रेट और रिपब्लिकन सांसदों से अपने मतभेद भुलाकर देश की जनता की भलाई के लिए एकजुट होकर काम करने की अपील की. आईएस के पूरे सफाये तक जारी रहेगी हमारी लड़ाई- ट्रंप वहीं, विदेश नीति पर ट्रंप ने कहा कि इराक और सीरिया से तकरीबन वह सारा क्षेत्र मुक्त करा लिया गया है, जो एक समय इस्लामिक स्टेट के नियंत्रण में था.  ट्रंप ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के लिए प्रतिबद्धता जताते हुए कहा, "आईएस के पूरे सफाये तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी." ट्रंप ने आर्मी स्टाफ सर्जेंट जस्टिन पेक की भी प्रशंसा की जिन्होंने इराक में अपने एक साथी को बचाने के लिए अपने जीवन को खतरे में डाल दिया था. पेक को अपने साहस के लिए ब्रोंज स्टार से सम्मानित किया गया था. ट्रंप ने आईएस सरगना अल-बगदादी जैसे आतंकवादियों को आजाद करने की कमजोर अमेरिकी नीति की निंदा करते हुए कहा, "आतंकवादियों को बंधक बनाना जरूरी है. हमने पूर्व में मूर्खतावश अल बगदादी समेत सैकड़ों खतरनाक आतंकवादियों को आजाद कर दिया, जिसके बाद हमें दोबारा युद्ध के मैदान में उनका सामना करना पड़ा." परमाणु हथियारों को अधिक आधुनिक बनाने की जरूरत- ट्रंप उन्होंने कहा, "अपनी सुरक्षा के लिए हमें अपने परमाणु हथियारों को और अधिक आधुनिक बनाने की जरूरत है हालांकि उम्मीद है कि इसका उपयोग करने की कभी जरूरत नहीं पड़ेगी. लेकिन इसे इतना मजबूत और शक्तिशाली बनाना है कि यह किसी भी आक्रामकता के कृत्यों को रोक सके." ट्रंप ने कहा कि एक दिन वह जादुई क्षण जरूर आएगा जब दुनिया के सभी देश परमाणु हथियारों को नष्ट करने के लिए एकजुट होंगे. उन्होंने कहा "दुर्भाग्य से वह समय अभी तक नहीं आया है."
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Britain New PM: ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा
भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
शिप एमवी गोल्डेन पर मिसाइल हमले में चार भारतीयों की मौत से हड़कंप, जानिए क्या बोली सरकार
शिप एमवी गोल्डेन पर मिसाइल हमले में चार भारतीयों की मौत से हड़कंप, जानिए क्या बोली सरकार

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget