एक्सप्लोरर

Monkey Export: चीन को एक लाख बंदर भेजेगा श्रीलंका, जानें इसके पीछे की वजह

Monkey Export To China: खुद चीन ने एक लाख बंदरों की मांग की है. महिंदा अमरवीरा ने कहा है कि चाइना के साथ बंदरों की मांग को लेकर तीन दौर की बातचीत पूरी हो गई है. बातचीत अंतिम दौर में है.

Srilanka: श्रीलंका से एक लाख बन्दर चीन भेजे जाएंगे, जिसको लेकर योजना बनाई जा रही है. इस बात का खुलासा श्रीलंका के कृषि मंत्री महिंदा अमरवीरा ने शुक्रवार को किया. उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि श्रीलंका अपने एक लाख बंदरों को चीन को निर्यात की तैयारी है. गौरतलब है कि श्रीलंका आर्थिक तंगी के दौर से उबर रहा है. ऐसे में अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए बंदरों को भी निर्यात करने को तैयार है.   

महिंदा अमरवीरा ने बीबीसी से बातचीत के दौरान बताया कि अभी इस बात पर चर्चा चल रही है. खुद चीन ने एक लाख बंदरों की मांग की है. उन्होंने आगे बताया कि चाइना के साथ बंदरों की मांग को लेकर तीन दौर की बातचीत पूरी हो गई है. बातचीत अंतिम दौर में है. बता दें कि टोके मकाक श्रीलंका की स्थानीय प्रजाति है. 

बीते 11 अप्रैल को अधिकारियों संग हुई बैठक में श्रीलंका के कृषि मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि निर्यात किए जाने वाले बंदरों की तैयारी पूरी कर ली जाए. इसके साथ ही चाइना की मांग का हमें विशेष ध्यान रहे. हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई वित्तीय विवरण उपलब्ध नहीं कराया गया है. मंगलवार को कृषि मंत्रालय में हुई बैठक में राष्ट्रीय प्राणी संग्रहालय एवं वन्यजीव विभाग के अधिकारी भी शामिल हुए थे. 

फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं बन्दर 

श्रीलंका के लिए चीन को बंदरों का निर्यात करना फायदे का सौदा है. ऐसा इसलिए क्योंकि आर्थिक बदहाली के दौर से गुजर रहे श्रीलंका को बंदरों के बदले ठीक ठाक इनकम हो जाएगा. इसके साथ ही देश में बंदरों की संख्या कम होने से कृषि और फसलों को होने वाला नुकसान कम होगा.

एक लाख बंदरों का क्या करेगा चीन 

दरअसल, चीन अपने चिड़ियाघरों के लिए टोके मकाक प्रजाति के बंदरों को खरीदना चाह रहा है. श्रीलंका में फिलहाल इस प्रजाति के 30 लाख से ज़्यादा बंदर हैं. 

ये भी पढ़ें: Pakistan Economic Crisis: कंगाल पाकिस्तान में फिर मची आटे को लेकर लूट, भगदड़ में कई घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन: 143 साल पुराना टाउन हॉल खाक, सड़कों पर उतरे 8 लाख लोग
फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन: 143 साल पुराना टाउन हॉल खाक, सड़कों पर उतरे 8 लाख लोग
रूस को प्रतिबंधों में छूट देने पर ट्रंप का बड़ा बयान- 'लोगों को अभी नहीं पता कि...'
रूस को प्रतिबंधों में छूट देने पर ट्रंप का बड़ा बयान- 'लोगों को अभी नहीं पता कि...'
पाकिस्तान की नापाक करतूत! भारतीय विमानों के लिए 24 नवंबर तक बढ़ाया एयरस्पेस बैन
पाकिस्तान की नापाक करतूत! भारतीय विमानों के लिए 24 नवंबर तक बढ़ाया एयरस्पेस बैन
'परमाणु हथियार कभी...', ट्रंप ने ईरान को फिर दिया अल्टीमेटम, युद्ध को लेकर क्या कहा
'परमाणु हथियार कभी...', ट्रंप ने ईरान को फिर दिया अल्टीमेटम, युद्ध को लेकर क्या कहा

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
Embed widget