एक्सप्लोरर

श्रीलंका में इमरजेंसी के बाद अब सोशल मीडिया भी बैन, फेसबुक WhatsApp और ट्विटर लोगों की पहुंच से बाहर

श्रीलंका (Sri Lanka) के कई शहरों में फेसबुक, ट्विटर और व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म शनिवार देर रात से ही काम नहीं कर रहे.

श्रीलंका में हालात धीरे-धीरे और खराब होते जा रहे हैं. सरकार ने कर्फ्यू लगाने के बाद सोशल मीडिया पर भी प्रतिबंध लगा दिया है. कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, ट्विटर और व्हाट्सएप लोगों की पहुंच से बाहर है. बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात से ही श्रीलंका के कई शहरों और इलाकों में फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म काम नहीं कर रहा है. एक तरह से देश में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ब्लैक आउट की स्थिति है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बैन होने के बाद पहले से ही ईंधन और बिजली संकट को लेकर जूझ रहे लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई है. देश के अलग-अलग हिस्सों में सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं जिसे रोकने के लिए सरकार की ओर से सोशल मीडिया पर बैन के जरिए लोगों पर शिकंजा कसने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है. 

श्रीलंका में कर्फ्यू के बाद सोशल मीडिया पर बैन

श्रीलंका में कर्फ्यू के दौरान लोगों के सड़क, रेलवे स्टेशन, समुद्री किनारों समेत और भी कई सार्वजनिक स्थलों पर जाने से रोक लगा दी गई है. हालांकि कर्फ्यू के दौरान कुछ जरूरी सेवाओं को लेकर छूट दी गई है. साथ ही राजनयिक मिशन से जुड़े कर्मचारी पहचान पत्र दिखाकर यात्रा कर सकते हैं. श्रीलंका की सरकार के मुताबिक देश में विरोध प्रदर्शनों की वजह से अब तक करोड़ों रुपए की सरकारी संपत्ति का नुकसान हुआ है. सरकार के मुताबिक मिरहाना इलाके में राष्ट्रपति आवास के पास विरोध प्रदर्शन के दौरान कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी हुए. वही पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कई लोगों को गिरफ्तार किया है.

श्रीलंका में आर्थिक संकट से हालात खराब

श्रीलंका मौजूदा वक्त में सबसे खराब आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है. श्रीलंका सरकार ने शनिवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक पूरे देश में कर्फ्यू लगा दिया है. श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने भी शुक्रवार देर रात देशव्यापी सार्वजनिक आपातकाल की घोषणा की थी.  राष्ट्रपति ने सख्त कानूनों को लागू किया, जिससे सेना को बिना किसी मुकदमे के संदिग्धों को गिरफ्तार करने और हिरासत में रखने की अनुमति मिली. देश में ईंधन की कमी के साथ साथ लोग ब्लैकआउट की समस्या से काफी परेशान हैं. इसके साथ महंगाई चरम पर है. इस बीच, श्रीलंका में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की सहायक कंपनी लंका आईओसी ने शुक्रवार को कहा कि वह बिजली की कमी को कम करने के लिए 6,000 मीट्रिक टन ईंधन की आपूर्ति करेगी.

ये भी पढ़ें-

इमरान पर आक्रमक हुईं मरियम नवाज, कहा- 'समर्थकों को हिंसा के लिए उकसा रहे हैं, फौरन डाला जाए सलाखों के पीछे

आर्थिक संकट से गुजर रहे श्रीलंका के लिए भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, 40 हजार टन डीजल भेजा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान के इरादों पर उठाए सवाल! ट्रंप ने तेहरान की लगाई क्लास, कहा- वो बेईमान लोग
ईरान के इरादों पर उठाए सवाल! ट्रंप ने तेहरान की लगाई क्लास, कहा- वो बेईमान लोग
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
अमेरिकी सेना ने जहाज पर चलाई गोली, ईरान की नाकेबंदी तोड़ते वक्त किया अटैक
अमेरिकी सेना ने जहाज पर चलाई गोली, ईरान की नाकेबंदी तोड़ते वक्त किया अटैक
सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम का आरोप
सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम का आरोप

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget