एक्सप्लोरर

कच्चातिवु द्वीप को लेकर श्रीलंका के विदेश मंत्री ने दिया ऐसा बयान, बढ़ेगी भारत की टेंशन

श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिता हेराथ ने कहा कि इस मुद्दे को सुलझाने के लिए हमारे राजनयिक माध्यम हैं, लेकिन यह तय है कि श्रीलंका कभी भी कच्चातिवु द्वीप को छोड़ने के लिए सहमत नहीं होगा.

Sri Lanka on Kachchatheevu Island: भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका ने शुक्रवार (4 जुलाई, 2025) को विवादित कच्चातिवु द्वीप को लेकर बड़ा बयान दिया है. श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिता हेराथ ने शुक्रवार को कहा कि उनके देश का कच्चातिवु द्वीप छोड़ने का कोई इरादा नहीं है.

श्रीलंकाई विदेश मंत्री विजिता हेराथ ने गुरुवार (3 जुलाई, 2025) को सिरासा टीवी से बातचीत में कहा, ‘‘इस मुद्दे को सुलझाने के लिए हमारे राजनयिक माध्यम हैं, लेकिन यह तय है कि श्रीलंका कभी भी कच्चातिवु द्वीप को छोड़ने के लिए सहमत नहीं होगा.’’

श्रीलंकाई जलक्षेत्र में भारतीय मछुआरों की गिरफ्तारी पर बोले विदेश मंत्री

श्रीलंका के विदेश मंत्री ने यह बात श्रीलंकाई जलक्षेत्र में भारतीय मछुआरों को लगातार गिरफ्तार किए जाने की घटनाओं से जुड़े एक सवाल के जवाब में कही. भारत और श्रीलंका के मछुआरे एक-दूसरे के जलक्षेत्र में अनजाने में प्रवेश कर जाते है और वहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाता है.

1975 में आपातकाल के दौरान एक समझौते से उपजा गिरफ्तारी का मुद्दा

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने 27 जून को कहा था कि श्रीलंका की ओर से भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार करने का मुद्दा 1975 में लगाए गए आपातकाल के दौरान हुए एक समझौते से उपजा है. उस समझौते के तहत कुछ विशिष्ट क्षेत्रों में मछली पकड़ने के अधिकारों को छोड़ दिया गया था.

कच्चातिवु पर भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक वाद-विवाद

वहीं, श्रीलंकाई विदेश मंत्री हेराथ ने इस मुद्दे को यह कहते हुए टाल दिया कि कच्चातिवु मुद्दे पर बयानबाजी केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विपक्षी दल कांग्रेस पार्टी के बीच राजनीतिक वाद-विवाद है.

श्रीलंकाई विदेश मंत्री भारतीय मछुआरों पर लगाए आरोप

हेराथ ने भारतीय मछुआरों पर कच्चातिवु द्वीप के निकट मछली पकड़ने के लिए श्रीलंका की समुद्री सीमा में घुसने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि वे न केवल संसाधनों को लूटते हैं बल्कि समुद्री पौधों को भी नुकसान पहुंचाते हैं. उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन हम निश्चित रूप से जानते हैं कि भारत सरकार श्रीलंकाई जलक्षेत्र में लगातार अवैध मछली पकड़ने के पक्ष में नहीं है.’’

यह भी पढ़ेंः केसीआर की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती तो क्या बोले AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिकी सेना में फूट? आर्मी सेक्रेटरी छोड़ सकते हैं पद, रिपोर्ट में दावा
अमेरिकी सेना में फूट? आर्मी सेक्रेटरी छोड़ सकते हैं पद, रिपोर्ट में दावा
जैश का ठिकाना सजा! ऑपरेशन सिंदूर के बाद हेडक्वार्टर का नया रूप आया सामने
जैश का ठिकाना सजा! ऑपरेशन सिंदूर के बाद हेडक्वार्टर का नया रूप आया सामने
'पड़ोसी देश अब US से दूरी चाहते हैं', तनाव के बीच ईरान का बड़ा दावा
'पड़ोसी देश अब US से दूरी चाहते हैं', तनाव के बीच ईरान का बड़ा दावा
मुनीर की ताकत बढ़ते ही पाक का बड़ा कदम, 6 महीने के लिए रावलपिंडी सेना के हवाले
मुनीर की ताकत बढ़ते ही पाक का बड़ा कदम, 6 महीने के लिए रावलपिंडी सेना के हवाले

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget