एक्सप्लोरर

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे गिरफ्तार, भ्रष्टाचार के आरोप पर पूछताछ के बाद लिया गया एक्शन

Ranil Wickremesinghe Arrested: विक्रमसिंघे पर आरोप है कि उन्होंने निजी यात्रा के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल किया. उन्हें पहले पूछताछ के लिए बुलाया गया था और फिर गिरफ्तार कर लिया गया.

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया. न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक विक्रमसिंघे को सितंबर 2023 में एक ब्रिटिश विश्वविद्यालय में अपनी पत्नी के सम्मान में आयोजित एक समारोह में शामिल होने के लिए लंदन की यात्रा के बारे में पूछताछ के बाद हिरासत में लिया गया.

रिपोर्ट के मुताबिक एक अधिकार ने बताया कि उन्हें कोलंबो फोर्ट मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि विक्रमसिंघे पर देश के संसाधनों का निजी उद्देश्यों के लिए उपयोग करने का आरोप लगाया गया है.

विक्रमसिंघे को क्यों किया गया गिरफ्तार?

रानिल विक्रमसिंघे 2023 में हवाना से लौटते समय लंदन में रुके थे, जहां उन्होंने जी-77 शिखर सम्मेलन में भाग लिया था. विक्रमसिंघे और उनकी पत्नी मैत्री वॉल्वरहैम्प्टन विश्वविद्यालय के एक समारोह में शामिल हुए. विक्रमसिंघे ने कहा था कि उनकी पत्नी ने अपनी यात्रा का खर्च स्वयं उठाया था और इसमें सरकार के पैसे का इस्तेमाल नहीं किया गया था.

पुलिस ने आरोप लगाया कि विक्रमसिंघे ने निजी यात्रा के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल किया. पुलिस के अनुसार जांच में पाया गया कि रानिल विक्रमसिंघे के बॉडीगार्ड को भी सरकार के खजाने से भुगतान किया गया था. इसी मामले पर अपना बयान दर्ज कराने के लिए विक्रमसिंघे सीआईडी कार्यालय पहुंचे थे जहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

तीन साल पहले बने थे श्रीलंका के राष्ट्रपति

विक्रमसिंघे ने जुलाई 2022 में गोटाबाया राजपक्षे का कार्यकाल पूरा करने के लिए राष्ट्रपति पद संभाला था. भ्रष्टाचार के आरोप को लेकर राजपक्षे के खिलाफ पूरे श्रीलंका में विरोध प्रदर्शन हुआ था, जिस वजह से राजपक्षे को इस्तीफा देना पड़ा था. विक्रमसिंघे को 2022 में श्रीलंका के अब तक के सबसे बुरे वित्तीय संकट के बाद देश की अर्थव्यवस्था को स्थिर करने का श्रेय दिया जाता है, लेकिन सितंबर में वे फिर से चुनाव हार गए.

ये भी पढ़ें : 'विदेशी ट्रक ड्राइवर्स के वीजा पर अमेरिका ने लगाई रोक', जानें ये फैसला भारतीयों के लिए क्यों है बड़ा झटका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा
हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'अपनी रक्षा से पीछे नहीं हटेंगे', इस्माइल बघाई बोले- युद्ध की स्थिति में ईरान
'अपनी रक्षा से पीछे नहीं हटेंगे', इस्माइल बघाई बोले- युद्ध की स्थिति में ईरान
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget