एक्सप्लोरर

Sri Lanka: श्रीलंका विवादास्पद आतंकवाद-रोधी कानून को रद्द करने पर कर रहा है विचार, जानिए ऐसा क्यों

Sri Lanka News: अगर किसी व्यक्ति पर आतंकवादी गतिविधि में शामिल होने का संदेह है तो ये कानून अधिकारियों को बिना किसी वारंट के गिरफ्तारी और तलाशी लेने की अनुमति देता है.

Sri Lanka PTA Law: श्रीलंका सरकार विवादास्पद आतंकवाद रोकथाम कानून (पीटीए) की जगह नये आतंकवाद-रोधी कानून का मसौदा तैयार कर रही है. न्याय मंत्री विजयदास राजपक्षे (Wijeyadasa Rajapakshe) ने रविवार को यह जानकारी दी. पीटीए (PTA) को तमिल अल्पसंख्यक चरमपंथी समूहों की हिंसा का मुकाबला करने के लिए वर्ष 1979 में एक अस्थायी व्यवस्था के रूप में पेश किया गया था.

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार समूहों और तमिल पक्षकारों ने इसे एक कठोर कानून करार दिया है, जिसके तहत अदालतों में आरोपपत्र दायर किए बिना दशकों तक तमिलों को हिरासत में रखा गया. कैंडी जिले में पत्रकारों को संबोधित करते हुए राजपक्षे ने कहा, "विशेषज्ञों के एक समूह की ओर से गहन पड़ताल के बाद एक नए अधिनियम का मसौदा तैयार करने की प्रक्रिया जारी है."

यूरोपीय संघ ने डाला था दबाव

विजयदास राजपक्षे ने कहा कि हम आतंकवाद-रोधी कानून लाने के इच्छुक हैं ताकि राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. यूरोपीय संघ (ईयू) ने श्रीलंका सरकार पर पीटीए को निरस्त करने का दबाव डाला था. 2021 के मध्य में यूरोपीय संघ की संसद ने संकल्प लिया था कि जब तक सरकार पीटीए को निरस्त करने के लिए कार्रवाई नहीं करती, तब तक श्रीलंकाई निर्यात के लिए (सामान्यीकृत वरीयता प्रणाली) जीएसपी+ की तरजीही व्यापार सुविधा को समाप्त कर दिया जाना चाहिए. 

ये कानून अदालतों में पेश किए बिना व्यक्तियों को अनिश्चितकालीन हिरासत में रखने की अनुमति देता है. पहले केवल उत्तरी तमिल अल्पसंख्यकों ने इसको निरस्त करने की मांग की थी. हालांकि सिंहल बहुमत वाले दक्षिण में इस साल जुलाई से इसको निरस्त करने की मांग बढ़ गई थी.

पीटीए के खिलाफ हुआ था विरोध प्रदर्शन

पूर्व राष्ट्ररति गोटबाया के उत्तराधिकारी रानिल विक्रमसिंघे (Ranil Wickremesinghe) ने प्रदर्शनों को कम करने के लिए बड़े पैमाने पर पीटीए (PTA) का इस्तेमाल किया था. प्रदर्शनकारी छात्र नेताओं, जिनमें एक बौद्ध भिक्षु भी शामिल है, वर्तमान में पीटीए के तहत जेल में बंद हैं. अगस्त में उनकी रिहाई और पीटीए को निरस्त करने की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध प्रदर्शन हुए हैं. 

ये भी पढ़ें- 

Syria Turkey Border: तुर्की की एयर स्ट्राइक का रॉकेट हमले से जवाब, दोनों देशों के बीच क्यों छाये तनाव के बादल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस में महंगाई के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी और लूटपाट
फ्रांस में महंगाई के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी और लूटपाट
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget