एक्सप्लोरर

जानिए पिछले 13 साल से 25 मीटर ग्लास के केबिन में रहने को क्यों मजबूर है ये महिला?

स्पेन में एक महिला पिछले 13 साल से 25 मीटर के ग्लास केबिन में रहने को मजबूर है.डॉक्टरों के मुताबिक खतरनाक एलर्जी की वजह से उनका किसी से मिलना मुश्किल है.

स्पेन में एक महिला रहस्मयी बीमारी के कारण पिछले 13 साल से ग्लास के केबिन में रहने को मजबूर है. केडिज (Cadiz) शहर में रहनेवाली 53 साल की महिला साल में दो बार अपने बच्चों से गले मिल सकती हैं. मगर उनसे कोई नहीं मिल सकता और अगर किसी को उनसे मुलाकात करनी है तो खास तरह के सेनेटाइजर से नहाने के बाद कॉटन के कपड़े पहनकर जाना होगा. डॉक्टरों ने उनकी दुर्लभ बीमारी को कभी न ठीक होनेवाली बताया है. उनका कहना है कि अगर उन्हें जिंदगी से प्यार है तो 25 मीटर के ग्लास केबिन में इसी तरह रहना होगा.

13 साल से ग्लास केबिन में रहने की मजबूरी

जूआना मोनोज नाम की महिला रसायन की वजह से संवेदनशील एलर्जी का शिकार हो गई थीं. पहले बच्चे के जन्म के समय उन्हें ये एलर्जी उस वक्त हुई जब उनके पति सब्जियों, फलों पर कीड़े मारनेवाला स्प्रे कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने पौधों को हाथ लगा दिया जिसकी वजह से उनको ये खतरनाक एलर्जी हो गई. केमिकल के संपर्क में आने के बाद उनकी हालत तेजी से खराब होने लगी. इलाज के लिए उन्हें ICU में कई दिन भर्ती रहना पड़ा. जब उनकी आंख खुली तो उन्होंने खुद को जीवित पाया.

घर में रहकर भी परिजनों से दूर है महिला

डॉक्टरों के मुताबिक उनकी ये एलर्जी इतनी ज्यादा खतरनाक है कि मालूम नहीं कब खत्म होगी. जुआना कहती हैं, "मुझे अपने बच्चों से दूरी का एहसास होता है. मेरे पास होकर भी बच्चे मेरे पास नहीं हैं. मेरा पति मुझसे बेहद प्यार करता है. इसलिए उसने आज तक मुझे नहीं छोड़ा. मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे प्यार करनेवाला ऐसा पति मिला लेकिन अफसोस इस बात का है कि मैं उससे गले भी नहीं मिल सकती." उनकी दिली इच्छा है कि अपने परिजनों को पहले की तरह प्यार कर सकें. उन्हें अब पहले पोते के जन्म से पहले अमेरिका में निर्मित ऑर्गेनिक मास्क का इंतजार है. उनके पति अपनी पत्नी को खिलाने के लिए विशेष तौर पर ऑर्गेनिक साग-सब्जी उगाते हैं.

पहले पोते को गोद लेने के लिए है बेकरार

जुआना कहती हैं, "कुछ दिनों में मैं दादी बन जाऊंगी मगर मुझे नहीं मालूम कि जिंदगी में कभी उसे गोद भी ले सकूंगी. जिंदगी की सबसे बुरी चीज दर्द नहीं है बल्कि शारीरिक और मनोवैज्ञानिक नुकसान है. जिसकी वजह से मैं बाहर निकल कर साधारण जीवन नहीं जी सकती और न ही अपने परिजनों को प्यार कर सकती हूं." जुआना सोशल मीडिया पर एक मुहिम चला रही हैं जिसका मकसद ऐसे लोगों का समर्थन करना है जिन्होंने विषम परिस्थितियों के कारण खुद को आइसोलेट कर लिया है. स्पेनिश पत्रकारों से बात करने के लिए उन्होंने प्लास्टिक बैग के अंदर लिपटे माइक्रोफोन का इस्तेमाल किया. माइक्रोफोन को शीशे के केबिन में उनके स्ट्रैचर के पास ले जाकर बातचीत को संभव बनाया जा सका.

Coronavirus: अमेरिका में रोजाना मरने वालों के आंकड़े में कमी, पिछले 24 घंटे में 234 जान गई

Coronavirus: दुनियाभर में अबतक 1.15 करोड़ लोग कोरोना से संक्रमित, 5.36 लाख की हुई मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हूती विद्रोहियों का अटैक, यमन तट के पास लाल सागर में डूबा भारतीय जहाज
हूती विद्रोहियों का अटैक, यमन तट के पास लाल सागर में डूबा भारतीय जहाज
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
जेलेंस्की ने US में तैनात यूक्रेनी राजदूत को क्यों किया बर्खास्त? जानें कारण
जेलेंस्की ने US में तैनात यूक्रेनी राजदूत को क्यों किया बर्खास्त? जानें कारण
PoJK को लेकर लाल टोपी का दावा, भारतीय सेना को लेकर दिया बड़ा बयान
PoJK को लेकर लाल टोपी का दावा, भारतीय सेना को लेकर दिया बड़ा बयान

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget