एक्सप्लोरर

मिसाइल लॉन्च के बीच उत्तर कोरिया को दक्षिण कोरिया का जवाब! जापानी बेड़े की समीक्षा में शामिल होगी सियोल की नौसेना

दक्षिण कोरियाई नौसेना ने 2002 और 2015 में जापान के बेड़े की समीक्षा में भाग लिया था. अब 7 साल बाद पहली बार दक्षिण कोरिया नौसेना के लिए जापान में बेड़े की समीक्षा में भाग लेने के लिए तैयार है.

South Korea In Japan Fleet Review: उत्तर कोरिया से बढ़ते परमाणु और मिसाइल खतरों के बीच दक्षिण कोरियाई नौसैनिक पोत सात साल में पहली बार रविवार (6 अक्टूबर) को जापान के अंतरराष्ट्रीय बेड़े की समीक्षा में भाग लेने के लिए तैयार है. योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, 2015 के बाद पहली बार ऐसा होने जा रहा है. 

दक्षिण कोरियाई नौसेना ने 2002 और 2015 में जापान के बेड़े की समीक्षा में भाग लिया था, जबकि जापान समुद्री आत्म-रक्षा बल (जेएमएसडीएफ) 1998 और 2008 में दक्षिण के बेड़े की समीक्षा में शामिल हुआ था. दक्षिण कोरिया मेजबान जापान, अमेरिका, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया सहित 14 देशों में से एक है, जो टोक्यो से लगभग 40 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में कानागावा प्रान्त से सगामी खाड़ी में होने वाली समीक्षा में भाग लेने के लिए तैयार है.

यह देश एक साथ करेंगे अभ्यास

योनहाप की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण कोरिया का 10,000 टन का रसद वाला जहाज- सोयांग- मंगलवार को योकोसुका बंदरगाह में प्रवेश कर गया है. समीक्षा के बाद नौसेना का जहाज सोयांग एक बहुराष्ट्रीय खोज और बचाव अभ्यास में शामिल होने की योजना बना रहा है. यह अभ्यास अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और अन्य देशों के सेवा सदस्यों को एक साथ लाएगा.

उत्तर कोरिया लगातार दाग रहा मिसाइल

आपको बता दें कि यह समीक्षा उत्तर कोरिया के पूर्वी समुद्र में अंतरमहाद्वीपीय रेंज की बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च करने के दौरान होने जा रही है. इससे पहले, गुरुवार (3 अक्टूबर) को खबर आई थी कि प्योंगयांग ने जापान सागर पर एक अज्ञात बैलिस्टिक मिसाइल दागी है. मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि मिसाइल को मध्यम या लंबी दूरी की मिसाइल माना जा रहा है. 

किम जोंग उन क्या चाहता है?

अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच बड़े पैमाने पर संयुक्त हवाई अभ्यास के दौरान, सियोल (दक्षिण कोरिया की राजधानी) ने शुक्रवार को उत्तर कोरियाई युद्धक विमानों का पता लगाने के बाद लगभग 80 लड़ाकू विमानों को उतारा. दक्षिण कोरिया की सेना ने पहले कहा था कि गुरुवार सुबह करीब 7:40 बजे प्योंगयांग (उत्तर कोरिया की राजधानी) के सुनन इलाके से एक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) लॉन्च की गई. हालांकि, दक्षिण कोरिया के रक्षा सूत्र ने योनहाप को बताया कि गुरुवार की मिसाइल नियमित उड़ान में विफल हो गई है.

सत्ता में 10 वर्षों से अधिक उत्तर कोरियाई नेता ने 100 से अधिक मिसाइल प्रक्षेपण किए हैं, जिसमें अंतरमहाद्वीपीय प्रक्षेपण और चार परमाणु परीक्षण शामिल हैं. उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन कई बार कह चुके हैं कि उनका देश अपनी परमाणु क्षमता को बढ़ावा देना जारी रखेगा.

ये भी पढ़ें- NASA का आर्टेमिस-1 चार नवंबर को किया जाएगा लॉन्च, पहली दो कोशिशों में नहीं मिली थी कामयाबी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
Xप्लेन: जहाजों पर सैनेटरी पेड्स और टैम्पोन तक खत्म! क्या खुद से लड़ाई हार जाएगी US नेवी?
जहाजों पर सैनेटरी पेड्स-टैम्पोन खत्म! क्या खुद से लड़ाई हारेगी US नेवी?
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
फिलिस्तीन पर भारत क्या है स्टैंड, साफ किया रुख
फिलिस्तीन पर भारत क्या है स्टैंड, साफ किया रुख

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget