एक्सप्लोरर

दक्षिण अफ्रीका: राष्ट्रपति जैकब जुमा ने दिया इस्तीफा

जुमा का यह इस्तीफा एएनसी के राष्ट्रीय नेतृत्व की एक मैराथन बैठक के तीन दिन बाद आया है. इसी बैठक में जुमा से इस्तीफा मांगने का निर्णय लिया गया था. हालांकि उन्होंने तब पद से इस्तीफा देने से इंकार कर दिया था. जुमा ने राष्ट्रीय संबोधन में कहा, “मैं दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देता हूं.”

जोहानिसबर्ग: दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा ने अपनी सत्तारूढ़ पार्टी (Ruling Party) अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस (एएनसी) के साथ चल रहे गतिरोध को खत्म करते हुए राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया. उनकी अपनी पार्टी एएनसी उन्हें पद से हटाने के लिए विपक्षी पार्टी के साथ मिलकर संसद में अविश्वास प्रस्ताव (No Confidence Motion) लाने की योजना बना रही थी.

जुमा का यह इस्तीफा एएनसी के राष्ट्रीय नेतृत्व की एक मैराथन बैठक के तीन दिन बाद आया है. इसी बैठक में जुमा से इस्तीफा मांगने का निर्णय लिया गया था. हालांकि उन्होंने तब पद से इस्तीफा देने से इंकार कर दिया था. जुमा ने राष्ट्रीय संबोधन में कहा, “मैं दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देता हूं.”

इसके साथ ही जुमा का नौ साल का कार्यकाल दूसरे और अंतिम कार्यकाल से नौ महीने पहले खत्म हो गया. उनका कार्यकाल साल 2019 के आम चुनाव के साथ खत्म होना था. जुमा उनकी जगह साइरिल रामाफोसा को राष्ट्रपति बनाए जाने फैसले को ‘गलत’ बता रहे हैं. एएनसी ने दो महीने पहले रामाफोसा का चयन नए राष्ट्रपति के रूप में किया था.

जुमा ने कहा, “मैं अपने संगठन के नेतृत्व के फैसले से असहमत हूं लेकिन मैं हमेशा इस संगठन का अनुशासित सदस्य रहा हूं.” उन्होंने इस संगठन में अपनी सेवा बरकरार रखने का वचन दिया है. जुमा इस पार्टी में एक युवा के रूप में अल्पसंख्यक श्वेत रंगभेद (Minority White Racist) सरकार के खिलाफ निर्वासन (Expatriation) से लड़ने के लिए शामिल हुए थे.

बताते चलें कि जुमा के खिलाफ पहले भी विपक्षी दलों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया है, लेकिन जुमा की सरकार को उससे कोई फर्क नहीं पड़ा. ऐसी संभावना है कि उप राष्ट्रपति साइरिल रामाफोसा तबतक के लिए अंतरिम राष्ट्रपति बने रहेंगे जबतक नए राष्ट्रपति के चुने जाने की प्रक्रिया संसदीय तरीके से पूरी नहीं हो जाती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UAE के राष्ट्रपति ने 'हीरो' स्मित को लगाया गले, ऑर्डर ऑफ जायद II से किया सम्मानित
UAE के राष्ट्रपति ने 'हीरो' स्मित को लगाया गले, ऑर्डर ऑफ जायद II से किया सम्मानित
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
Explained: एग्जिट पोल में नेतन्याहू की हार या जीत? क्या है इजराइल में सरकार बनाने का गणित, समझिए
Explained: एग्जिट पोल में नेतन्याहू की हार या जीत? क्या है इजराइल में सरकार बनाने का गणित, समझिए

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget