एक्सप्लोरर

स्लोवेनिया हुआ कोरोना के प्रकोप से मुक्त, ऐसा करने वाला यूरोप का पहला देश बना

यूरोपीय संघ सदस्य देशों के नागरिक ऑस्ट्रिया, इटली और हंगरी से अब स्लोवेनिया जाने के लिए स्वतंत्र हैं. लेकिन गैर-सदस्य नागरिकों को स्लोवेनिया आने पर 14 दिनों तक क्वॉरंटीन में रहना होगा.

जुब्लजाना: दुनियाभर में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच एक यूरोपीय देश से अच्छी खबर आई है. यूरोप का एक देश कोरोना मुक्त हो गया है. यूरोपीय संघ के सदस्य देश स्लोवेनिया की सरकार ने ऐलान किया है कि कोरोना वायरस अब नियंत्रण में है और उन्हें विशिष्ट स्वास्थ्य उपायों की जरूरत नहीं है. ऐसा करने वाला स्लोवेनिया यूरोप का पहला देश है. अधिकारियों के मुताबिक, पिछले दो हफ्तों से यहां हर दिन सात से कम नए मामले आ रहे हैं. सरकार ने एक बयान में कहा कि अब अन्य यूरोपीय संघ के दूसरे देशों से लोगों को स्लोवेनिया आने की छूट है, उन्हें सात दिनों के लिए क्वॉरंटीन के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा. लेकिन जो लोग यूरोपीय संघ के सदस्य नहीं है उन्हें 14 दिन तक आइसोलेशन में रखा जा सकता है. सरकार ने कहा कि विदेशी नागरिक, जिनमें कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण दिखेंगे, उन्हें अभी देश में एंट्री की अनुमति नहीं दी जाएगी. स्लोवेनिया में 1464 संक्रमित, 103 मौतें स्लोवेनिया में 12 मार्च को महामारी घोषित किया गया था. यहां करीब 20 लाख लोग रहते हैं. इटली, ऑस्ट्रिया, हंगरी और क्रोएशिया पड़ोसी देशी हैं. स्लोवेनिया में अब तक 1464 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं. इनमें से 103 लोगों की मौत हो चुकी हैं. प्रधानमंत्री जनेज जनसा ने 14 मई को संसद में कहा था, "स्लोवेनिया पिछले दो महीने से महामारी का सामना कर रहा है. लेकिन आज स्लोवेनिया की स्थिति यूरोप में सबसे अच्छी है." नागरिकों के सावधानी बरतने के निर्देश स्लोवेनिया सरकार ने कोरोना को दोबारा बढ़ने से रोकने के लिए नागरिकों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं. यहां नागरिकों को अभी भी बुनियादी नियमों का पालन करना होगा. लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य है, दूसरे लोगों से कम से कम 1.5 मीटर (5 फीट) की दूरी बनाए रखनी है और सार्वजनिक स्थानों में एंट्री करने पर हाथों को साफ करना जरूरी है. ये भी पढ़ें- अमेरिका में पिछले 24 घंटों में 1595 लोगों की मौत, मरीजों की संख्या 15 लाख के करीब पहुंची

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शेख हसीना के ढाका से भागने का जिस एयर फोर्स ऑफिसर ने बनाया था Video, मौत से सनसनी
शेख हसीना के ढाका से भागने का जिस एयर फोर्स ऑफिसर ने बनाया था Video, मौत से सनसनी
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
रूस के हमले से दहला यूक्रेन, रेलवे स्टेशन पर ड्रोन अटैक, 13 की मौत
रूस के हमले से दहला यूक्रेन, रेलवे स्टेशन पर ड्रोन अटैक, 13 की मौत
Explained: AI में सॉफ्टवेयर नहीं, चिप-बिजली का खेल कैसे? US में 72% कंप्यूटिंग पावर, भारत 1.6% पर
AI में सॉफ्टवेयर नहीं, चिप-बिजली का खेल कैसे? US में 72% कंप्यूटिंग पावर, भारत 1.6% पर

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget