एक्सप्लोरर

इस बड़े फायदे के लिए भारत के सामने गिड़गिड़ाए शहबाज शरीफ, बोले- पूरी विनम्रता से साथ बैठकर...

शरीफ ने शांति वाला ये मैसेज अजरबैजान के लाचिन में पाकिस्तान-तुर्किए-अजरबैजान त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए दिया, जिसमें राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन एर्दोआन और इल्हाम अलीयेव भी शामिल हुए.

Shehbaz Sharif Message To India: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार (28 मई 2025) को भारत के साथ बातचीत करने की अपनी इच्छा दोहराते हुए कहा कि दोनों पक्षों को साथ बैठकर कश्मीर, पानी और आतंकवाद सहित सभी मुद्दों का समाधान करना चाहिए. शरीफ ने यह टिप्पणी अजरबैजान के लाचिन में पाकिस्तान-तुर्किए-अजरबैजान त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए की, जिसमें राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन एर्दोआन और इल्हाम अलीयेव भी शामिल हुए.

भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत पर जोर देने का शहबाज का यह इस सप्ताह दूसरा बयान था. शरीफ ने तेहरान में सोमवार (26 मई 2025) को कहा था कि वह ‘सभी विवादों को हल करने के लिए’ भारत के साथ बातचीत करने के लिए तैयार हैं. भारत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह पाकिस्तान के साथ केवल पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की वापसी और आतंकवाद के मुद्दे पर ही बातचीत करेगा.

शहबाज शरीफ बोले- हमें शांति के लिए साथ बैठकर बातचीत करनी चाहिए

‘डॉन’ अखबार ने लाचिन में त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन में शरीफ के हवाले से कहा, ‘‘हमें शांति के लिए साथ बैठकर बातचीत करनी चाहिए... ऐसे मुद्दे हैं जिन पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है और उन्हें बातचीत के माध्यम से हल किया जाना चाहिए.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैंने पूरी विनम्रता से कहा है कि हम क्षेत्र में शांति चाहते हैं. इसके लिए उन मुद्दों पर बातचीत करनी चाहिए जिन पर तत्काल ध्यान देने और सौहार्दपूर्ण समाधान की आवश्यकता है, यह मुद्दा है कश्मीर का जो संयुक्त राष्ट्र और सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के अनुसार और कश्मीर के लोगों की आकांक्षाओं के अनुसार है.’’

'पाकिस्तान भारत संग आतंकवाद पर भी बात करने को तैयार'

शहबाज शरीफ ने कहा, ‘‘मैंने पूरी गंभीरता से कहा है कि यदि भारत आतंकवाद का मुकाबला करने के उद्देश्य से ईमानदारी से बात करना चाहता है तो पाकिस्तान इस मुद्दे पर भी भारत से बात करने को तैयार है.’’ शरीफ ने भारत के साथ व्यापार फिर से शुरू करने की इच्छा भी व्यक्त की. उन्होंने सिंधु जल संधि को स्थगित रखने के भारत के फैसले की भी आलोचना की और कहा कि यह पाकिस्तान के लोगों के लिए उनके कृषि उपयोग, पीने के पानी और कई अन्य उद्देश्यों के लिए जीवन रेखा है.

दोनों देशों के बीच पहलगाम अटैक के बाद बढ़ा तनाव

22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया. हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी. भारत ने छह-7 मई की रात को पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ढांचे पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत सटीक हमले किए. इसके बाद पाकिस्तान ने 8, 9 और 10 मई को भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की. भारतीय पक्ष ने पाकिस्तानी कार्रवाइयों का कड़ा जवाब दिया. 10 मई को दोनों पक्षों के सैन्य अभियान महानिदेशकों के बीच बातचीत के बाद सैन्य कार्रवाइयों को रोकने की सहमति बनी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत
इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget