एक्सप्लोरर

ISIS दुल्हन शमीमा बेगम वापस लौटना चाहती है ब्रिटेन, 15 साल की उम्र में बन गई थी आतंकी

आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट से जुड़ने के लिए 2015 में 15 साल की उम्र में सीरिया गई शमीमा बेगम अब ब्रिटेन लौटना चाहती है और इसके लिए उसने ब्रिटिश सरकार के खिलाफ अपील की शुरुआत भी कर दी है.

लंदन: आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट से जुड़ने के लिए 2015 में 15 साल की उम्र में सीरिया गई शमीमा बेगम अब ब्रिटेन लौटना चाहती है और इसके लिए उसने ब्रिटिश सरकार के खिलाफ अपील की शुरुआत भी कर दी है. दरअसल ब्रिटिश सरकार ने सुरक्षा कारणों से बेगम की नागरिकता खत्म कर दी थी ताकि वह लंदन नहीं लौट सके.

बेगम पूर्वी लंदन से 2015 में चुपके से अपने घर से सीरिया में आतंकवादी संगठन से जुड़ने के लिए चली गई थी और फिलहाल वह उत्तरी सीरिया में कुर्द लड़कों द्वारा चलाए जा रहे शिविर में रह रही है.

NIA ने छापेमारी में ISIS तमिलनाडु मॉड्यूल के मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार

अब बेगम की उम्र 20 साल है और वह ब्रिटेन लौटने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रही है और उसकी अपील विशेष आव्रजन अपील आयोग (एसआईएसी) में इस हफ्ते सुनी जा रही है.

ब्रिटेन के कानून के अनुसार एक व्यक्ति की कानूनी तौर पर नागरिकता खत्म की जा सकती है लेकिन उसे राज्य विहीन नहीं किया जा सकता. ब्रिटिश सरकार का कहना है कि बेगम के पास बांग्लादेश की दोहरी नागरिकता उसके माता-पिता के जरिए है, हालांकि बांग्लादेश ने इस तरह के किसी भी अधिकार से इनकार किया है.

मुंबईः पुल पर लिखा मिला इस्लामिक स्टेट और हाफिज सईद की तारीफ में संदेश

बेगम के परिवार की ओर से उसका प्रतिनिधित्व करने वाली वकील तस्नीमे अकुनजी ने कहा कि बेगम की अपील इस केंद्र बिंदू के आस-पास होगी कि उसके आतंकवादी पति ने उसके साथ दुष्कर्म किया था. गृह मंत्री प्रीति पटेल पहले ही कह चुकी हैं कि ऐसे लोगों को देश में आने की अनुमति नहीं मिलेगी जो देश का नुकसान करेंगे.

बेगम ने जब सीरिया पहुंचने के बाद इस्लामिक स्टेट के डच आतंकवादी यागो रियेदीक से शादी कर ली तो बेगम को आईएसआईएस दुल्हन करार दिया गया था. इस साल फरवरी में बेगम गर्भावस्था में सीरिया के शिविर में मिली थी और उसके बच्चे जराह की मौत जन्म के कुछ दिनों बाद ही सीने में संक्रमण की वजह से हो गई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'डायरेक्टर को चिल्लाना पड़ता है', शगुफ्ता अली बोलीं- आज के टीवी सेट्स पर नहीं रही तमीज-तहजीब
'डायरेक्टर को चिल्लाना पड़ता है', शगुफ्ता अली बोलीं- आज के टीवी सेट्स पर नहीं रही तमीज-तहजीब
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget