एक्सप्लोरर

SCO समिट में भारत की बड़ी जीत, शहबाज के सामने पाकिस्तान की फजीहत, डिक्लेरेशन में पहलगाम हमले की निंदा

SCO Summit China: पाकिस्तान की अब इंटरनेशनल लेवल पर फजीहत हुई है. चीन में चल रही एससीओ समिट के दौरान पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जिक्र हुआ.

चीन के तियानजिन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सम्मेलन में पाकिस्तान की फजीहत हो गई है. एससीओ समिट में शामिल सदस्य देशों ने इस साल 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले कड़ी निंदा की है. सदस्य देशों ने आतंकवाद के मसले पर भारत का साथ दिया है. पाक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी समिट का हिस्सा हैं. उनके सामने डिक्लेरेशन में आतंकवाद और पहलगाम हमले को शामिल किया गया.

तियानजिन के घोषणा पत्र में कहा गया, सदस्य देशों ने आतंकवाद, अलगाववाद और उग्रवाद के खिलाफ अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है. सदस्य देशों ने आतंकवाद की कड़ी निंदा की है और यह भी कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में दोहरे मानदंड स्वीकार्य नहीं होंगे. उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले में शामिल दोषियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए भी कहा है.

आतंकवाद के मसले पर एससीओ समिट में क्या बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने समिट में आतंकवाद को क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया. उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा कि भारत आतंकवाद का दंश झेल रहा है और पहलगाम हमला मानवता पर हमला है. शंघाई सहयोग परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा, "आतंकवाद और अलगाववाद बड़ी चुनौतियां हैं. कोई देश, कोई समाज अपने आप को इससे सुरक्षित नहीं समझ सकता, इसलिए आतंकवाद से लड़ाई में भारत ने एकजुटता पर बल दिया है. इसमें एससीओ ने भी बड़ी भूमिका निभाई है."

पुतिन के साथ पीएम मोदी की खास मीटिंग

प्रधानमंत्री मोदी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ खास मीटिंग करेंगे. अहम बात यह है कि समिट में हिस्सा लेने के बाद प्रधानमंत्री मोदी और पुतिन एक ही कार से साथ रवाना हुए. इसकी तस्वीर भी सामने आई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ चल रही तनातनी के बीच पीएम मोदी का चीन दौरा काफी अहम माना जा रहा है.

भारत की पहल को एससीओ समिट में मिली मान्यता

एससीओ समिट में भारत की पहल को मान्यता दी गई. घोषणापत्र में 'एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य' की थीम को समर्थन दिया गया. इसके अलावा, सदस्य देशों ने 3 से 5 अप्रैल 2025 को नई दिल्ली में आयोजित हुए 5वें एससीओ स्टार्टअप फोरम के परिणामों का स्वागत भी किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हॉर्मुज अब US का', ट्रंप ने मैप शेयर कर किया दावा, ईरान का करारा जवाब
'हॉर्मुज अब US का', ट्रंप ने मैप शेयर कर किया दावा, ईरान का करारा जवाब
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
अमेरिका-कनाडा के बीच ट्रेड वॉर! PM कार्नी बोले- 'अटैक जैसा...'
अमेरिका-कनाडा के बीच ट्रेड वॉर! PM कार्नी बोले- 'अटैक जैसा...'
अमेरिकी सेना में फूट? आर्मी सेक्रेटरी छोड़ सकते हैं पद, रिपोर्ट में दावा
अमेरिकी सेना में फूट? आर्मी सेक्रेटरी छोड़ सकते हैं पद, रिपोर्ट में दावा

वीडियोज

MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले
Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!
यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget