एक्सप्लोरर

सामने शहबाज, SCO में PM मोदी ने लगाई पाकिस्तान की जमकर क्लास, बोले- आतंकवाद का खुला समर्थन कैसे स्वीकार?

SCO समिट 2025 में पीएम मोदी ने आतंकवाद को वैश्विक शांति का सबसे बड़ा दुश्मन बताया. उन्होंने पहलगाम हमले का जिक्र कर पाकिस्तान पर निशाना साधा और कहा कि डबल स्टैंडर्ड स्वीकार्य नहीं है.

चीन के तियानजिन में हो रहे SCO शिखर सम्मेलन 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया. उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत आतंकवाद के खतरे पर चेतावनी के साथ की. उन्होंने कहा कि आतंकवाद शांति और स्थिरता की राह में सबसे बड़ा अवरोध है और इसके खिलाफ पूरी दुनिया को मिलकर खड़ा होना होगा. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अब केवल पारंपरिक आतंकवाद ही नहीं, बल्कि साइबर आतंकवाद और ऑनलाइन कट्टरपंथ भी अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बड़ी चुनौती बन चुके हैं. उन्होंने SCO को S- Security, C- Connectivity और O- Opportunity का मंच बताते हुए सहयोग पर जोर दिया.

पहलगाम आतंकी हमले पर क्या बोले पीएम मोदी?

पीएम मोदी ने आतंकवाद को लेकर भी बेहद कड़ा संदेश दिया. उन्होंने कहा कि भारत दशकों से आतंकवाद का दंश झेल रहा है. उन्होंने कहा, “कितनी ही माताओं ने अपने बेटे खोए हैं और कितने बच्चे अनाथ हो गए हैं. हाल ही में पहलगाम में हमने आतंक का सबसे घिनौना रूप देखा.” उन्होंने इस दुख की घड़ी में भारत का साथ देने वाले मित्र देशों का आभार जताया और कहा कि यह हमला सिर्फ भारत की आत्मा पर नहीं, बल्कि मानवता में विश्वास रखने वाले हर देश और व्यक्ति के लिए चुनौती था.

पीएम मोदी ने पाकिस्तान पर साधा निशाना

पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने सवाल उठाया. उन्होंने कहा, “क्या कुछ देशों द्वारा आतंकवाद का खुला समर्थन हमें स्वीकार हो सकता है? हमें स्पष्ट और एक ही सुर में कहना होगा कि आतंकवाद पर किसी भी तरह का डबल स्टैंडर्ड स्वीकार्य नहीं होगा.” प्रधानमंत्री ने आह्वान किया कि दुनिया को मिलकर आतंकवाद का हर रंग और रूप में विरोध करना होगा, क्योंकि यह मानवता के प्रति हमारा साझा दायित्व है.

पीएम मोदी ने कही ये बड़ी बात

न्यूज एजेंसी IANS के मुताबिक, पीएम मोदी ने SCO बैठक में कहा, "मुझे एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लेकर खुशी हो रही है. मैं राष्ट्रपति शी जिनपिंग को हमारे भव्य स्वागत के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं. आज उज्बेकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस है. मैं उन्हें भी बधाई देता हूं." उन्होंने कहा, "पहला स्तंभ सुरक्षा है. सुरक्षा, शांति और स्थिरता किसी भी देश की प्रगति और विकास का आधार हैं. लेकिन, आतंकवाद और अलगाववाद जैसे बड़े खतरे इन लक्ष्यों को प्राप्त करने में बाधा डालते हैं. आतंकवाद न केवल अलग-अलग देशों की सुरक्षा के लिए खतरा है, बल्कि यह पूरे मानवता के लिए एक गंभीर चुनौती है."

इससे पहले, पीएम मोदी ने फोटो सेशन से जुड़ी तस्वीर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया था. उन्होंने लिखा, "तियानजिन में एससीओ शिखर सम्मेलन में." बता दें कि एससीओ शिखर सम्मेलन की मेजबानी इस साल चीन कर रहा है. इस समूह में आठ सदस्य देश शामिल हैं और इसका फोकस यूरेशियाई क्षेत्र में राजनीतिक, आर्थिक और सुरक्षा सहयोग पर केंद्रित है. यह पहला मौका है, जब प्रधानमंत्री मोदी सात साल बाद चीन पहुंचे हैं, जो भारत और चीन के बीच 2020 के सीमा विवाद के बाद जटिल द्विपक्षीय संबंधों के बीच विशेष रूप से महत्वपूर्ण है.

ये भी पढ़ें-

प्रेशर बर्दाश्त नहीं! पीएम मोदी के सामने जिनपिंग ने SCO के मंच से ट्रंप को दे दिया तगड़ा मैसेज, 'बोले- कोल्ड वॉर...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
US के लगातार हमलों से भड़का ईरान, कहा- 'खुले तौर पर नियमों का उल्लंघन'; UN को किस बात पर चेताया?
US के लगातार हमलों से भड़का ईरान, कहा- 'खुले तौर पर नियमों का उल्लंघन'; UN को किस बात पर चेताया?
FIFA वर्ल्ड कप सेमीफाइनल हारने के बाद किस बात पर भड़का UK, अर्जेंटीना की टीम के खिलाफ क्यों की जांच की मांग?
FIFA वर्ल्ड कप सेमीफाइनल हारने के बाद किस बात पर भड़का UK, अर्जेंटीना की टीम के खिलाफ क्यों की जांच की मांग?
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget